

आष्टा:नगर के बायपास चौपाटी स्थित श्री रिद्धि सिद्धि गजानंद मंडल द्वारा इस वर्ष गणेशोत्सव पर एक अनूठा और विराट आयोजन किया गया है। मंडल द्वारा इस बार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा और भगवान विष्णु के विराट स्वरूप में श्री गणेश जी की मनमोहक मूर्ति की स्थापना की गई है, जो क्षेत्र में आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है।11 वर्षों से हो रहा है भव्य आयोजनमंडल के संरक्षक किरण कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बायपास चौपाटी पर पिछले 11 वर्षों से गणेशोत्सव का कार्यक्रम अत्यंत विशाल रूप में मनाया जा रहा है।

वर्तमान में मंडल अध्यक्ष संजय मेवाड़ा के नेतृत्व में सभी उत्सवों की रूपरेखा तैयार कर भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। पूरे पंडाल को आकर्षक और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमउत्सव के दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं।र्माधिकारी गजेंद्र शास्त्री जी के सान्निध्य में भगवान गणेश का अभिषेक, पूजन एवं महाआरती संपन्न कराई जा रही है।कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सफल संचालक राहुल परमाल ने बताया कि आगामी आयोजनों के तहत:22 सितंबर: भगवान देवनारायण की कथा का आयोजन रखा गया है।

24 सितंबर: प्रहलाद सिंह प्रजापति द्वारा भव्य भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ ही, मंडल की महिला सदस्यों द्वारा प्रतिदिन सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदानइस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता रात-दिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें राकेश प्रजापति, कमलसिंह मालवीय, ओमप्रकाश प्रजापति, महेश मेवाड़ा, अर्जुन प्रजापति, मुकेश वर्मा, राजेश मेवाड़ा, मुकेश प्रजापति और सुनील मालवीय प्रमुख रूप से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

222 वारंटी गिरफ्तार, 146 बदमाशों की हुई सघन चेकिंग, जिले भर के 224 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग अलग टीमों ने संयुक्त कॉम्बिंग गस्त की

➡️पुलिस ने सम्पूर्ण जिले में रात भर चलाया सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान ➡️पुलिस अधीक्षक सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने किया रात भर विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण ➡️कॉम्बिंग गश्त के दौरान 222 वारंटी गिरफ्तार, 146 बदमाशों की हुई सघन चेकिंग ➡️जिले भर के 224 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग अलग टीमों ने संयुक्त कॉम्बिंग गस्त की।

त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में अपराध नियत्रंण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सीहोर, श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में 12-13 सितम्बर की रात पूरे जिले में व्यापक ‘कॉम्बिंग गश्त’ की गई । कॉम्बिंग गश्त’ के तहत पुलिस ने रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक 700 से अधिक वारंटियों, बदमाशो तथा अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई । ➡️श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा थाना कोतवाली एवं मंडी के बल को संयुक्त रूप से ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, इस दौरान डॉ प्रशांत चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर, डॉ अभिनदंना शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर, डीएसपी श्री हेमंत पाण्डेय उपस्थित रहे ।

➡️उपरांत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने थाना दोराहा, श्यामपुर, बिलकिसगंज का भ्रमण कर निरीक्षण किया । इस अवसर पर एसडीओपी सीहोर सुश्री पूजा शर्मा उपस्थित रही। 👉डॉ प्रशांत चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर ने थाना अहमदपुर , दोराहा एवं सभी अनुभाग प्रभारियों (एसडीओपी /सीएसपी) ने अपने अनुभाग के थानों में बल को ब्रीफ कर थाना क्षेत्रो का रात भर भ्रमण किया ।

➡️रात भर चली इस कॉम्बिंग गस्त के दौरान कुल 222 वारंटियों को पकड़ा गया, जिनमें 125 स्थाई वारंटी और 97 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।➡️जिले के 146 चिन्हित अपराधियों, निगरानी बदमाशों और गुंडों की उनके निवास पर जाकर सघन चेकिंग की गई। ➡️कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना बुधनी पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर पृथक आबकारी एक्ट के विरुद्ध कार्यवाही कर आरोपियों के कब्जे से 29.86 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब जप्त की है। उक्त कार्यवाही अपराध नियंत्रण की दृष्टि से भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।