
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- पवित्र श्रावण मास में नगर में धार्मिक गतिविधियों का सिलसिला तेजी से चल रहा है, कुशवाह मोहल्ले के युवा प्रतिवर्ष नेमावर तक की कावड़ यात्रा निकालते रहे है इस वर्ष भी यह यात्रा अत्यंत ही हर्ष उल्लास के साथ पार्वती नदी तट से पवित्र जल के साथ प्रारंभ हुई, नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत के कार्यक्रमों के क्रम में जिला कुशवाह समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह द्वारा कावड़ पूजन कर यात्रियों को उपवास के अनुरूप स्वल्पाहार करा कर स्वागत किया।

कुशवाह ने स्वागत उदबोधन में कहा कि आप श्रद्धालुजन पदयात्रा कर पार्वती जल और नर्मदा जल से जो शिव अभिषेक करेंगे उससे आष्टा अंचल को धार्मिक लाभ मिलेगा, धर्म आराधना हर व्यक्ति करता है पर आप सब की आराधना अनुकरणीय है। कावड़ यात्रा टोली नायक दीपक कुशवाह को साफा बांधा गया, इस अवसर पर नगर पालिका परिषद आष्टा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार, कुशवाह समाज के पटेल जगदीश कुशवाह, गायत्री ट्रस्ट के अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल, मराठा समाज प्रमुख बब्बन राव महाडिक, सूरजमल जैन, कुशवाह समाज आष्टा के अध्यक्ष रवि कुशवाह, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, मनोज कुशवाह, खुशीलाल, शुभम कुशवाह हीरा कुशवाह, सुनील परमार, लखन सेन, मंजूश्री कुशवाह, अरविंद सेन आदि उपस्थित रहे।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के स्थानीय काछी मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पटेल जगदीश कुशवाहा के नेतृत्व में समस्त कुशवाहा समाज में धोनी यंत्र के माध्यम से सूचित करते हुए रविवार को समस्त कुशवाहा समाज जनों की उपस्थिति में मीटिंग का आयोजन किया गया सभी कुशवाहा समाज बंधुओ ने आगामी कुशवाहा समाज का परंपरागत त्योहार रक्षाबंधन भुजरिया पर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाने के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए विकास कुशवाह को मनोनीत किया गया साथ ही उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा सचिव पद के लिए रुद्र कुशवाह के नाम का चयन किया नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पदाधिकारी का ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी चलाकर मिठाई खिलाकर पुष्प माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया

कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने जिला कुशवाहा समाज की ओर से आव्हान करते हुए कहा कि हम हमारे पूर्वजों के परंपरिगत त्योहार रक्षाबंधन भुजरिया जन्माष्टमी को बड़े ही उत्साह उमंग एवं आपसी प्रेम भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाएंगे इस अवसर पर कुशवाहा समाज अध्यक्ष रवि कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी सेवाराम कुशवाहा, युवा समाजसेवी राम कुशवाहा,लव कुश जयंती पूर्व अध्यक्ष नारायण कुशवाहा, कृषि व्यवसायिक धरम कुशवाहा, सोनू कुशवाह, लोकेश कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा, पवन कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, जुगल कुशवाहा, मोहन कुशवाहा आदि कुशवाहा समाज बंधु उपस्थित रहे सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष विकास कुशवाहा को बधाई शुभकामनाएं दी

*मेंष:-* आज शुभ स्थिति होने के चलते नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त हो सकता है।जीवनसाथी की तरफ़ से एवं संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यवसाय में नए लोगों से संबंध आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होंगे।
*उपाय:-लाल पुष्प श्रीहनुमान जी को अर्पण करे*
*वृष:-* आज दिन आपके लिए अनुकूल फलदायक रहेगा। हालांकि इस समयावधि में आपके स्वभाव में कुछ उग्रता आ सकती है। अटके हुए काम सम्पन्न होंगे और लोगों से अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। वाद विवाद से बचने की कोशिश करें।
*उपाय:-* आँवले के वृक्ष की पूजा करें

*मिथुन:-* आज भाग्य का सहयोग मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके आपको मिल सकते हैं। इनकम बढ़ सकती है। संपत्ति संबंधी मामलों में भी सफलता मिल सकती है। नए लोगों से मदद मिल सकती है।
*उपाय:- पंचमेवा भैरव मंदिर मे अर्पण करे*
*कर्क:-* आज आपको संभलकर रहना होगा। कामकाज ज्यादा रहेगा। इसके अलावा कई मामलों में उथल-पुथल हो सकती है। परिवार का माहौल भी ठीक नहीं रहेगा। पति-पत्नी में मतभेद होने के योग बन रहे हैं।
*उपाय:- बुंदी के लड्डू गणेश मंदिर में अर्पण करें*

*सिंह:-* आज भाग्य का सहयोग मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके आपको मिल सकते हैं। इनकम बढ़ सकती है। संपत्ति संबंधी मामलों में भी सफलता मिल सकती है। नए लोगों से मदद मिल सकती है।
*कन्या:-* आज आर्थिक मामले सुलझेंगे। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। प्रेम की स्थिति सही दिशा की ओर जा रही है। व्यवसायिक स्तर से भी चीजें सुधरेंगी। अच्छी स्थिति है। पहले से काफी अच्छी स्थिति बनेगी।
*उपाय:-मातारानी के मंदिर मे चूड़िया अर्पण करे*

*तुला:-* आज आपके द्वारा किए गए कार्यों में सफलता हासिल होगी भाई बंधुओं से लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति से लाभ मिलेगा।दुश्मनों पर विजय हासिल करेंगे। जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी कार्य क्षेत्र में आप लगातार सफलता की ओर बढ़ेंगे।
*उपाय:- दूर्वा श्रीगणेश को अर्पण करे*
*वृश्चिक:-* आज खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। व्यापारिक, स्वास्थ्य और प्रेम तीनों ही मध्यम और खराब स्थिति दिख रही है। पारिवारिक विवाद से न अत्यंत दुःखी होगा।हाथों में पीड़ा हो सकती है।
*उपाय:-मिठाई देव मंदिर मे अर्पण करे*

*धनु:-* आज आपको भूमि-भवन और वाहन का लाभ मिलेगा।मेहनत का फल प्राप्त होने वाला है भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी माता का पूरा सहयोग प्राप्त रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।शेयर बाजार में सफलता मिलने की सम्भवना है।
*उपाय:- काले तील शनिदेव को अर्पण करे*
*मकर:-* आज भाग्य का पूरा साथ आपको प्राप्त होगा। म जितनी मेहनत करेंगे आपको उसका पूरा पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी स्वास्थ्य ठीक रहेगा आने वाला समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होने वाला है। आपके जीवन से सभी समस्याएं दूर होंगी ।
*उपाय:- इत्र श्रीराम को अर्पण करे*

*कुम्भ:-* आज अचानक आकस्मिक धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।इसके साथ ही आपके कैरियर में भी सफलता प्राप्त होगी। आपकी बौद्धिक क्षमता ठीक रहेगी परंतु आपको अपने शत्रुओं से दूरी बनाकर रखना होगा आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
*उपाय:- चांदी के धातु पॉकेट मे रखे*
*मीन:-* आज आपको अपने कार्य बनाने के लिए झूठ का सहारा लेना पड़ सकता है परंतु दूसरों के गलत कार्यों में पड़ने से आपकी रातों की नींद उड़ सकती है आप अपने अंदर आलस्य का अनुभव करेंगे। फिजूलखर्ची होने की संभावना है
*उपाय:- जल मे वरुण देव का पाठ करे*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
