
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवानी सिंह राठौड़ जी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सचिव श्री छत्रपाल सिंह जी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री बेताब सिंह जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री डॉक्टर अतुल उपाध्याय जी की अनुशंसा पर श्री दिलीप शर्मा एडवोकेट पूर्व पार्षद को सीहोर जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया श्री शर्मा द्वारा बताया गया कि संगठन का उद्देश्य समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार उत्पीड़न शोषण भा डरावना आतंकवाद व मानवाधिकार जैसी जगन्य घटनाओं पर कड़ी नजर रखकर शासन प्रशासन को घटनाओं से अवगत कराते हुए उनके सहयोग से पीड़ित व्यक्तियों की जनहित व न्याय हित में सहायता कर न्याय प्रदान करना है।

श्री शर्मा की नियुक्ति पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री गोपाल सिंह जी इंजीनियर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री कैलाश परमार जी वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राय सिंह जी मेवाड़ा श्री विनीत मीना सिंगी जी श्री शोभाल सिंह ठाकुर मोगली श्री शोभाल सिंह ठाकुर बगैर श्री कृपाल सिंह ठाकुर बनखेड़ वरिष्ठ पार्षद श्री भैया मियां पूर्व पार्षद श्री इदरीश मंसूरी श्री महेंद्र सिंह ठाकुर टीपा खेड़ी पूर्व पार्षद श्री शैलेश राठौर श्री नर्मदा प्रसाद झूमर श्री दीपक जैन कंचन व्यापारी संगठन के अध्यक्ष श्री रुपेश राठौर श्री मनीष सोनी रसराज दिनेश ठाकुर राजकुमार जैन पराग श्री प्रवीण धारीवाल श्री संजय जैन श्री मुकेश गुलवानी श्री संतोष जोशी श्री जयंत जोशी श्री प्रवीण बजाज आदि द्वारा बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- हिंदू सनातन धर्म का मुख्य पर्व शारदीय नवरात्र का प्रारंभ सोमवार से प्रारंभ हो गया है।इस बार मातारानी हाथी पर सवार होकर आई हैं।भक्तगणों ने सोमवार के शुभ मुहूर्त में चल प्रतिमा का मंगल जुलूस श्रीगंगा हार्डवेयर कालोनी चौराहा से प्रारंभ कर सम्पूर्ण गंज क्षैत्र में निकालकर सिद्ध पीपल चौक कुम्हार पूरा भाऊ बाबा मंदिर स्थित पंडाल में आनंद उत्साह एवं आतिशबाजियों के साथ नगरवासियों की उपस्थिति में पहुंचा । अभिजीत मुहूर्त में चल प्रतिमा व देवीघट स्थापना कर शारदीय नवरात्र का विधिवत कार्य प्रारंभ किया गया।नवरात्रि के प्रथम दिवस मातारानी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का बेलपत्र।

से अर्चन कर विधि विधान के साथ नगरपुरोहित पंडित मयूर पाठक, पं मनीष पाठक, पं डॉ दीपेश पाठक ने वैदिक पुजन संपन्न कराया एवं व्रत का संकल्प भक्तो को दिलाया। *निकाली गई शोभायात्रा-* घट स्थापना के पूर्व मातारानी के भक्तो के द्वारा चल प्रतिमा की शोभायात्रा कालोनी चौराहा से प्रारंभ कर सम्पूर्ण गंज क्षेत्र में निकालकर सिद्ध पीपल चौक कुम्हार पूरा लाया गया जहां पर चल प्रतिमा को स्थापित किया गया। *युवा थिरकते नजर आए-* मातारानी की शोभायात्रा में युवा वर्ग बड़ा ही उत्साहित था डोल की थाप पर युवागण उत्साह के साथ नृत्य कर मातारानी के जयघोष के साथ चल रहे थे जो आकर्षण के केंद्र थे।

22 सितंबर सोमवार से देवी शक्ति का पर्व नवरात्र प्रारम्भ हो रहा है।इन दस दिन नियमित रूप से मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करना उत्तम फलदायक होता है। इससे घर में समृद्धि आती है। लेकिन यदि पूरा पाठ नहीं कर सकते तो नियमित रूप से सामान्य पूजन के साथ दस दिनों तक आप अपनी राशि अनुसार इन मंत्र का जाप करे मनोकामनाएं पूर्ण होगी। जानें, किस राशि वाले कौन से मंत्र का करें जाप। नवरात्र के प्रथम दिवस भोग -घी, श्रृंगार- सिंदूर व बिंदिया, प्राप्त फल- व्याधियों का नाश

मेंष:-* आज गुरुजनों से आशीर्वाद लेकर किये कार्य सफल होंगे।आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा।मानसम्मान में वृद्धि होगी।असंतुलित भोजन से बचे।यात्रा कष्ट हो सकता है।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
*ॐ ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:*
*वृष:-* आज आपका दिन परस्पर सौहाद्र व सौगातों से भरा हुआ होगा।मेहनत के बल पर कार्य प्रगतिशील रहेंगे।पारिवारिक जीवन मे खुशियाँ आएंगी।खर्च बड़ सकते है। नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
*ॐ ह्रीं शिवायै नम:।*

*मिथुन:-* आज व्यय की मात्रा अंसतुलित हो सकती है।परिवार में सहयोग प्राप्त नही होगा।कार्यभार में अधिकता मानसिक पीड़ा देगा।संतान कष्ट हो सकता है।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
*ॐ ऐं ह्री देव्यै नम:*
*कर्क:-* आज घरेलू आवश्यकता की पूर्ति होंगी।सामाजिक क्षेत्र का विस्तार होगा।आय के साधन नये बन सकते है।वाद विवाद से बचे मान हानि हो सकती है।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
*ॐ ऐं श्रीं शक्तयै नम:*

*सिंह:-* आज सहनशीलता से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।परिवार के हर्ष का माहौल रहेगा।उच्चाधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा।मनोबल उच्चस्तर का होगा।कंधों में दर्द हो सकता है।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
*ऊँ क्लीं ऐं श्रीपार्वत्यै नमः*
*कन्या:-* आज समय के।साथ चलना हितकर होगा।महापुरुषों की संगत से धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी।साज सज्जा के घर मे कार्य होंगे।शुभ समाचार से मन प्रफुल्लित होगा।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
*ॐ क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:*

*तुला:-* आज वाणी पर नियंत्रण रखें बनते कार्य बिगड़ सकते है।पारिवारिक सुख सुविधाओं की मनोवांछित प्राप्ति न होंने से मन आप्रसन्न होगा।विरोधी परेशान करेंगे। नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
*ॐ श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:*
*वृश्चिक:-* आज ससुराल पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।स्त्री सहयोग पूर्ण होगा।शुभ कार्योके धन खर्च होगा।इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य प्रगति पर होंगे।क्रोध से बचे नुकसान बन सकता है।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
*ॐ क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:*

*धनु:-* आज आपके पुरुषार्थ से भाग्य आपके अनुकूल होगा,अतः कर्मवादी बने।आर्थिक संकट से उबर सकते है।मित्रो से मिलन आत्मविश्वास उत्पन्न करेगा।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
*ॐ ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:*
*मकर:-* आज आकस्मिक धन लाभ के योग है।गृहस्थी में खुशनुमा वातावरण से मन प्रसन्न होगा।स्वाभिमान में वृद्धि होगी। उन्नति,पदोउन्नति नवीन कार्यो को करने का उत्तम समय है।स्वस्थ्यय के प्रति सचेत रहे।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
*ॐ सरस्वत्यै नमः*

कुम्भ:-* आज लाइफ के कई मुश्किल निर्णय बढ़ी सूझ बूझ से सुलझ जाएंगे।भाइयों से मनमुटाव दूर होगा।विद्यार्थियों के लिये दिन उत्तम है।लाभ में वृद्धि होगी।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
*ॐ ऐं हृीं क्लीं चामुण्डायै नमः*
*मीन:-* आज कार्यक्षेत्र में प्रगति,समाज मे सम्मान व व्यापार में सफलता के अद्भुत योग है।परिवार के किसी बड़े सदस्य के सहयोग से धनलाभ प्राप्त होगा।बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
*ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
