updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– वन विभाग द्वारा वन माफियां के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में रेंजर नवनीत झा को निरंतर सफलता मिल रही है] जिसमें उनके द्वारा सागौन लकड़ी का अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध एक के बाद एक लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिससे वन माफिया में देहषत का महोल बना हुआ है। डी.एफ.ओ. मगन सिंह डाबर के निर्देषन एवं एस.डी.ओ. एलविन बर्मन के मार्गदर्षन में रेंजर नवनीत झा लगातार वनक्षेत्र में गष्ती कार्य कर रहे है वहीं अवैध फर्नीचर मार्टो के विरूद्ध भी रेंजर नवीनत झा द्वारा कार्यवाही करने का मन बना लिया है, जिसके सफल परिणाम भी अब देखने को मिले रहे है।

एक सप्ताह में तीसरी बड़ी कार्यवाही परिक्षेत्र सहायक वृत्त सिद्धीकगंज के अन्तर्गत ग्राम धुराड़ाकलां में सागौन की लकड़ी का अवैध करोबार करने वाले आरोपी के यहां दबिष दी जिसमें सागौन के सौफे एवं पल्ले बनाने के लिये लकड़ी तैयार की जा रही थी तभी रेंजर श्री झा की टीम ने घेराबंदी कर संग्रहण की गयी सागौन लकड़ी जप्त की गयी। रेंजर नवनीत झा ने बताया कि ग्राम धुराड़ाकलां में आरोपी धरम पिता अम्बाराम विष्वकर्मा द्वारा अपने निर्धारित स्थल से अलग स्थल पर अवैध रूप से फर्नीचर बनाने का कार्य किया जा रहा था, जिसकी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल बताये गये स्थल पर टीम के साथ पहूॅचे] जहां पर पाया कि
अवैध रूप से फर्नीचर निर्माण का कार्य किया जा रहा था] जिसके बाद मौके से एक बड़ी कटर मषीन] दो छोटी कटर एवं अन्य छोटे-बड़े औजार सहित सगौन इमारती चरपट लकड़ी 62 नग 0-100 घ.मी. कीमत लगभग 50 हजार रूपये को जप्त कर आरोपी धरम पिता अम्बाराम विष्वकर्मा के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 42203@15 दिनांक 21-04-2025 पंजीबद्ध किया गया। इस महत्वपूर्ण सफलता में रेंजर नवनीत झां] डिप्टी रेंजर रमेषचन्द्र गहरवाल] शैलेष कुमार सिंह] रंजना भालसे] वनरक्षक फैसल बर्नी] जितेन्द्र ठाकुर] देवेन्द्र नायक] राहुल परमार] हुकुम परमार] प्रदीप मलोटिया] सावित्री मरकाम] स्थायीकर्मी कैलाष वर्मा सहित वन कर्मीयों का सरहानीय भूमिका रही।

मेंष* :- आज बौद्धिक-तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने का आयोजन हो सकता है।
उपाय:- लाल सूती धागा अपने सीधे हाथ में बांधे
*वृष* :- आज दैनिक कार्यों में उत्साह रहेगा। व्यवस्था सुचारू रहेगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यों में प्रगति होगी।अचल संपत्ति बढ़ेगी।
उपाय:- जायफल शिवलिंग पर अर्पण करें

*मिथुन* :- आज वैचारिक स्तर पर विशालता और मधुरवाणी से आप अन्यजनों को प्रभावित कर सकेंगे। वाणी की मधुरता आपको नए संबंध बनाने में भी काम आएगी। आर्थिक आयोजन अच्छी तरह से कर सकेंगे।
उपाय:- तीर्थ के जल से लड्डू गोपाल को स्नान कराएं
*कर्क:-* आज आप जल्दी ही किसी को हल्के में लेने का खामियाजा भुगत सकते हैं। घर के सदस्यों को थोड़ी स्वतंत्रता देने पर विचार किए जाने की संभावना है। व्यक्तिगत ऋण बड़ सकता है।
उपाय:- घी का दीपक पीपल के सामने लगाएं

*सिंह:-* आज नए कार्य, प्रोजेक्ट आदि को प्रारंभ करने के लिए समय उत्तम रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास अब परिणाम देने लगेंगे।वाहन खरीदी बिक्री से लाभ बनेगा।भाई का सहयोग बनेगा।
उपाय:- श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें
*कन्या* :- आज का दिन काफी मेहनत से भरा हो सकता है।अपने काम को पूरा करने में दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा।नौकरी पेशा लोगों को अचानक लाभ हो सकता है और विशेष जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
उपाय:- सूर्य देव को चंदन अर्पण करें

*तुला:-* आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने की संभावना है जो आपको प्रभावित करेगा। किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है.
उपाय:- माता पार्वती को बेलपत्र अर्पण करें
*वृश्चिक:-* आज कन्फ्यूजन की स्थिति में भी फंस सकते हैं। आपको रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी होगी। घमंड और गुस्से पर नियंत्रण करें।धन अपव्यय हो सकता है।
उपाय:- शनि देव को काले तिल अर्पण करें

*धनु:-* आज घर-परिवार में किसी शुभ कार्य की शुरुआत होने के संकेत दिख रहे हैं। पढ़ने-पढ़ाने के कार्यों से जो लोग जुड़े हुए हैं, उन्हें अपने क्षेत्र में विभिन्न अवसर और तारीफ मिलेगी। कोई अनजान व्यक्ति से लाभ हो सकता है।
उपाय:- श्री कृष्ण के मंदिर में शंख दान करें
*मकर:-* आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। बहुत सारे कार्य भाग्य के बल पर पूर्ण हो जाएंगे। पारिवारिक सुख में अभी वृद्धि होगी। आप परिवार के सदस्यों को अधिक सुख सुविधापूर्ण जीवन देने प्रयास करेंगे।
उपाय:- शमी पत्र शिवजी पर अर्पण करें

*कुम्भ* :- आज आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, शारीरिक रूप से ताज़गी भी मौजूद होगी। इसका प्रयोग कार्यस्थल पर करके आप लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा।
उपाय:- जरूरतमंद को भोजन कराएं
*मीन:-* आज समय का दुरुपयोग न करें। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है।संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय:- मीठे भात ब्राह्मण को दें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*