
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- साहित्य के क्षेत्र में कार्यरत नई दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था एच.बी. पोएट्री द्वारा भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से सुसज्जित ‘‘ऑपरेशन सिन्दूर’’ की शानदार सफलता पर विगत दिनो ‘‘ऑपरेशन सिन्दूर राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता’’ का आयोजन किया गया था। यह प्रतियोगिता केवल एक साहित्यिक आयोजन ही नहीं अपितु हिन्दी साहित्य की विविधता, जीवंतता और सामूहिक रचनाशीलता का उत्सव था। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता में भारत के 28 राज्यो से लगभग 3500 कवियो नें भाग लिया था

जिनमें से 361 कवियों की रचनायें अंतिम रूप से चुनी गई थी। देश के जाने माने कवियो की इतनी बड़ी सहभागिता से सिद्ध होता कि कविता आज भी समाज के भावो को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
प्रतियोगिता की विश्वसनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिये साहित्य और कला जगत की प्रतिष्ठित विभूतियो को निर्णायक मण्डल में शामिल किया गया था। जिसमें प्रख्यात कवि गजेन्द्र सिंह सोलंकी, सुदीप भोला और चरणजीत सिंह चरण शामिल हुये। इन विद्वानों ने निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद ही विजेताओ का चयन किया।

अंतिम परिणाम में आष्टा नगर के प्रबुद्ध साहित्यकारो एवं कवियो की संस्था साहित्य शिल्पी के दो सदस्य कवि अतुल जैन सुराणा एवं कवि डॉ. प्रशांत जामलिया की कविताओं को विशेष पुरस्कार हेतु चुना गया जो नगर के लिये गौरव का विषय है जिससे सिद्ध होता है कि नगर में हर क्षेत्र की प्रतिभायें मौजूद हैं। कवि अतुल जैन सुराणा की कविता ‘‘गगनभेदी गर्जना था ऑपरेशन सिन्दूर’’
शीर्षक से प्रसारित हुई वहीं कवि डॉ. प्रशांत जामलिया की ओजस्वी कविता ‘‘सिंदूर मिटाने वालों का सर्वस्व मिटाकर रख देंगे, हिंदुस्तानी शेर हैं हम, मिट्टी में मिलाकर रख देगें’’ शीर्षक से प्रसारित हुई। जिन्हें यूट्यूब पर भी आयोजक संस्था के चैनल पर उपलब्ध कराया गया था।
दोनो कवियो की इस उपलब्धि पर साहित्य शिल्पी के संरक्षक श्रीराम श्रीवादी सहित ललित बनवट, दिलीप संचेती, गोविन्द शर्मा, डॉ. कैलाश शर्मा, जुगल किशोर पवार, मूलचंद धारवां, डॉ. मीना सिंगी, कल्याण सिंह कर्णवंशी, पार्षद तारा कटारिया, मनीष पाठक, दीपेश पाठक, निलेश खण्डेलवाल, धीरज शर्मा, राजाराम बड़े भाई, संजय जैन किला, कवि नरेन्द्रपाल जैन, कवि संदीप सृजन, राकेश विश्वकर्मा, दीपक जैन, तरूण जैन, साहित्यकार सुदर्शन व्यास आदि नें बधाई प्रेषित की तथा दोनो पुरस्कृत कवियों ने सभी की शुभकामनाओं का आभार व्यक्त किया।

मेंष:- आज अभी हाल में आर्थिक मामले में लिया गया कोई निर्णय आपके लिए थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है। व्यवसाय में खड़ी हो रही कोई बाधा या चुनौती भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है।
उपाय:पीपल के वृक्ष के समक्ष दीपक लगाएं सरसों का
वृष:- आज ऑफिस अथवा कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा, सीनियर्स का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा, सरकारी क्षेत्र से भी आपको किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है।
उपाय:- काले तिल दान करे

मिथुन:- आज आमदनी भी अच्छी रहेगी, शेयर बाजार पूंजी निवेश लाभप्रद हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है।
उपाय:- जव मिश्रित जल श्रीविष्णु को अर्पण करे
कर्क:- आज आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे, शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।
उपाय: आटे का चौमुखा दीपक तिल के तेल का घर के दक्षिण दिशा में लगाए

सिंह:- आज गलतफहमी में नुकसान बन सकता है।आत्मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
उपाय:- जरूरतमंद को छाता दान करे
कन्या:- आज दिन बेहद खुशनुमार रहेगा।अपनी मस्ती में ही खोए रहेंगे।दोस्तों के साथ रिलेशन अच्छा बना रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगा।
उपाय:- दही उड़द अपने ऊपर से सात बार उभार कर दक्षिण दिशा में रखे

तुला:- रुका हुआ धन मिल सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश व यात्रा सफल रहेंगे। प्रमाद न करें।सौंदर्य कार्यो पर धन खर्च होगा।
उपाय:पीपल के वृक्ष पर जल अर्पण करे
वृश्चिक:- आज घर या वाहन खरीद सकते हैं। लोन लेने की कोशिश कामयाब होगी। जिस खबर का इंतजार था, वो आज मिल सकती है।स्वस्थ्यय समस्या दूर होगी।
उपाय:- तुलसी श्रीविष्णु पर अर्पण करे

धनु:- आज पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखें। अधिक से अधिक समय व्यासायिक कार्य मे लगाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
उपाय:- सफेद पुष्प पितरों को अर्पण करे
मकर:- आज मेहनत का फल आपको मिल सकता हैं नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव हैं। धन लाभ की प्राप्ति होगी।कार्य सिद्धि प्राप्त होंगी।
उपाय:- तीर्थक्षेत्र के जल से स्नान करे

कुम्भ:- आज पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य में अनुकूल रहेगा। माता की धार्मिक यात्रा होगी।
उपाय:- गाय,कुत्ता, कौवा, चींटी व अतिथि को भोजन दे
मीन:- आज का दिन प्रगतिकारक रहेगा। जोखिम भरे निवेश लाभकारी होंगे। मन में प्रसन्नता और स्फूर्ति रहेगी। नौकरी की समस्यायें हल होंगी।
उपाय:- कुशा का आसान संत या ब्राह्मण को दे

पं. डॉ दीपेश पाठक
ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं शिक्षाविद मोटिवेटर
एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,
एमपीसेट,पीजीडीसीए, टीसीएस एकाउंटिंग,
श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला सीहोर म.प्र
9827598979, 9406533539
नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।
