
मेहमानों का स्नेह, आदर और सम्मान के साथ स्वागत करना सदियों पुरानी परंपरा है- अध्यक्ष बाबू पांचाल

स्वागत और सम्मान भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा है- संयुक्त सचिव धंनजय जाट
आष्टा- आष्टा प्रेस क्लब द्वारा प्रतिवर्षानुसार वरिष्ठ नागरिक जनप्रतिनिधि जन सेवक, समाजसेवी, डॉक्टर्स, शिक्षक एवं पत्रकार गण के सम्मान हेतु वार्षिक सम्मान समारोह एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 26 अक्टूबर दिन रविवार को होने जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए संयुक्त सचिव धनंजय जाट ने बताया कि स्वागत और सम्मान भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो ‘अतिथि देवो भव:’ के सिद्धांत पर आधारित है। यह मेहमानों का आदरपूर्वक स्वागत करने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का एक तरीका है, जो भारतीय आतिथ्य का एक अभिन्न अंग है।

स्वागत-सम्मान एक परंपरा के रूप में अतिथि देवो भव: यह भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण सिद्धांत है, जिसके अनुसार अतिथि को भगवान के समान मानना चाहिए। सत्कार और आदर: मेहमानों का स्नेह, आदर और सम्मान के साथ स्वागत करना सदियों पुरानी परंपरा है। सामाजिक महत्व: यह न केवल आतिथ्य का प्रतीक है, बल्कि व्यक्ति के संस्कारों और मानवता की पहचान भी कराता है। इसी क्रम में अध्यक्ष बाबू पांचाल एवं संयुक्त सचिव धनंजय जाट एवं आष्टा प्रेस क्लब समस्त टीम द्वारा कार्यक्रम सम्मान समारोह कार्यक्रम एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन रविवार 26 अक्टूबर को रखा गया है।

जिसके मुख्य अतिथिगण- नवनीत शुक्ला संपादक दैनिक दोपहर, कीर्ति राणा वरिष्ठ पत्रकार इंदौर, ललित उपमन्यु वरिष्ठ पत्रकार इंदौर, गीत दीक्षित संपादक डीएनएन चैनल भोपाल, राघवेंद्र सिंह संपादक नया इंडिया, श्री हरि अग्रहरि हरिभूमि स्टेट ब्यूरो, गोपाल सिंह इंजीनियर विधायक आष्टा विधानसभा, श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान जनपद अध्यक्ष, रायसिंह मेवाड़ा नगर पालिका आष्टा प्रतिनिधि, कैलाश परमार पूर्व नपा अध्यक्ष, डॉ मीना सिंगी पूर्व नपा अध्यक्ष, धारा सिंह पटेल जिला भाजपा महामंत्री, दादा दयालु कैलाश सोनी जय श्री ज्वेलर्स, अनोखीलाल खंडेलवाल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, देवीसिंह परमार पूर्व अध्यक्ष भूमि विकास बैंक सीहोर, राकेश सुराणा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, ललित नागोरी पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, प्रदीप चौहान वरिष्ठ पत्रकार सीहोर, रघुवर दयाल गोहिया वरिष्ठ पत्रकार सीहोर, अंजनी विशाल चौरसिया भाजपा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि।

*मेंष:-* आज दुसरो का सम्मान करें और उनकी बातों को सुनने-समझने का प्रयास करे।किसी पर अतिविश्वास न करे।अचल संपत्ति खरीदने का उत्तम समय है।धैर्यता से कार्य करे।
उपाय:- श्रीलक्ष्मी विष्णु को पंचमेवा अर्पण करें
*वृष:-* आज जीवनशैली में बदलाव होगा, जो आपके नवीन व्यक्तिव को दर्शायेगा।रुका धन मिलेगा।दोपहर बाद आप अन्य की भवनाओं को आहत कर सकते है।उपाय:- लाल वस्त्र में गेहूं बांधकर श्री कृष्ण मंदिर में अर्पण करें
*मिथुन:-* आज परिवारिक एकजुटता का समय रहेगा,पुराने विवाद खत्म होंगे।नये कार्यो की शुरुआत का समय उत्तम है।व्यर्थ की चिंता से बचे।समय अच्छा है।
उपाय:- मंगल यंत्र अपने पॉकेट में रखें

*कर्क:-* आज किसी अनचाही परेशानी से से सामना करना पड़ सकता है।संयम बरते।दोपहर के बाद का समय आय व कार्यक्षेत्र के लिये अनुकूल रहेगा।
उपाय:- घी लगी रोटी गौ माता को खिलाएं
*सिंह:-* आज आप अनुशासन प्रिय होंगे।जो नवीन पहचान देगा परिश्रम से सफलता मिलेगी।आपके साथ काम करने बाले आपका सम्मान करेंगे।स्वभाव में सौम्यता रहेगी।
उपाय:- पांच दीपक नदी की पाल पर लगाएं
*कन्या:-* आज पुराने साथियों का जीवन मे प्रवेश हो सकता है जो लाभप्रद होगा।दोपहर बाद पारिवारिक रिस्तो में दरार हो सकती है।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय:- ब्राह्मण को खीर खिलाई

*तुला:-* आज आप अपने को मजबूत अवस्था मे पाएंगे।आकस्मिक धनप्राप्ति का योग है।किसी के सहयोग से आगे बढ़ने आसान होगा।शिक्षाक्षेत्र में सफलता होगी।रिस्तो में नये मार्ग मिलेगा।
उपाय:- कपूर मिश्री जल नदी में प्रवाहित करें
*वृश्चिक:-*आज आरम्भ किये कार्यो में अनावश्यक विघ्न आने की सम्भवना है।भोग-विलास से बचे।मध्यान्ह बाद परिस्तिथि अनुकूल होंगी।जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।
उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें
*धनु:-* आज समय सामान्य से बेहतर होगा।सोच विचार सकारात्मक कार्य मे लगेगी जो आर्थिक व सामाजिक दोनो स्तर पर आपको लाभ देगा।कुछ बड़े कार्य की रूपरेखा पर कार्य होगा।
उपाय:-नौ ग्रह देवता को सिंदूर अर्पण करें

*मकर:-* आज परिवार में संतुष्टि,कार्य मे प्रगति रहेगी।अधिक व्यय आय संचय को बिगाड़ेगी जीवनसाथी के स्वस्थ्यय के प्रति सचेत रहे।कार्य मे आलस्य हो सकता है।
उपाय:- अदरक घर की दक्षिण दिशा में रखें
*कुम्भ:-* आज ध्यान और प्रभु का सुमिरन करना हितकर सिद्ध होगा,ओर अच्छा फल प्राप्त होगा।उच्चशिक्षा का विचार उत्पन्न होगा।मान-सम्मान का भाव होगा।पति पत्नी में उत्तम समन्वय रहेगा।
उपाय:-पीली सरसों शनिदेव को अर्पण करें
*मीन:-* आज आवश्यकता से अधिक विश्वास रिस्तों में खटास पैदा करेंगे।निकट सम्बन्धियों को लेकर चिंता हो सकती है।हल्का मानसिक तनाव हो सकता है।वाणी पर नियंत्रण जरूरी है।
उपाय:- श्री नारायण कवच का पाठ करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

