वसूले 2 लाख- विशेष अभियान के तहत 13 दिन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों 313 वाहन चालकों के बनाए चालान, वसूला 2 लाख से अधिक का समन शुल्क, “आगे भी जारी रहेगी करवाई- यातायात प्रभारी शशिकांत शर्मा

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर में जब से आष्टा यातायात की कमान यातायात प्रभारी शशिकांत शर्मा ने संभाली है, जब से आष्टा में यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है, यातायात प्रभारी शशिकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्राप्त निर्देश पर दिनांक 08 सितंबर 2025 से 22 सितंबर 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात नियमों का उल्लंघन रोकना है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं

आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में एवं आष्टा थाना प्रभारी गिरीश दबे के नेतृत्व में आष्टा यातायात आष्टा थाना की संयुक्त चालानी कार्रवाई के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई कर 13 दिनों में 313 वाहन चालकों के चालान बनाकर 2 लाख 500 रुपए का समन शुल्क वसूला। आगे श्री शर्मा ने बताया कि चल रही चालानी कार्रवाई में वाहन चलाते हुए मोबाइल पर बात करने वाले वाहन चालक, टू व्हीलर पर ट्रिपल सवारी बैठे हुए वाहन चालक, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले व बिना सीट बेल्ट के फोर व्हीलर चलाने वाले व नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक एवं ओवरलोड वाहन चालकों पर इस अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।

आगे भी यहां चलनी करवाई निरंतर जारी रहेगी। साथ ही आष्टा यातायात प्रभारी शर्मा ने नगर वासी एवं वाहन चालकों से यहां अपील की, कि आप सभ भी यातायात नियमों का अवश्य पालन करें क्योंकि यह अभियान बढ़ते अपराधों व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जाता है आप लोग भी इसमें अपना सहयोग करें एवं यातायात नियमों का पालन करें। इस अभियान में ASI जितेंद्र कुमार सोनी, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक लखन लाल, आरक्षण हिम्मत सिंह, आरक्षण राजाराम वर्मा, सैनिक सरदार सिंह, सैनिक बने सिंह एवं आस्था थाना स्टाफ की भूमिका रही।

*मेंष:-* आज कार्यक्षेत्र में तल्लीनता से मन लगेगा।पुराना धन प्राप्त होगा,कला,संगीत,में रुचि बढ़ेगी।बैंक बेलेन्स में बढ़ोतरी होगी,अचल संपत्ति का विवाद समाप्त हो सकता है।परिवार में नवीन कार्य की जबाबदारी मिल सकती है।
उपाय:काले तिल पितरों को अर्पण करे
*वृष:-* पूर्व में दिये गये वचन को आज पूरा करने का दबाव आपके ऊपर होगा जिससे घबराहट, चिंता महसूस होगी।हड़बड़ी में आप कुछ अपना ही नुकसान कर सकते है जो भी निर्णय ले धैर्य से ले।घर,व्यापार में अग्नि से पीड़ा बन सकती है।मादक पदार्थो के सेवन से बचे।
उपाय:- अन्न का दान करे

*मिथुन:-* आज समय साथ साथ चलने का है।कुटुंब के संगठित व्यापार में आपकी भूमिका बढ़ेगी। समय आपके पक्ष में है संगठित होकर कार्य करने से आय के स्त्रोतों में बढ़ोतरी सम्भव है।सेवाक्षेत्र बाले उत्कृष्टरुप से  समूह का नेतृत्व करेंगे।पत्नी के स्वास्थ की चिंता बन सकती है।
उपाय: जब श्रीविष्णु को अर्पण करे
*कर्क:-* आज भोर के सपनो के सहारे आप अपना दिन प्रारम्भ करेंगे,उनके पूरा होने की लालसा आपको रहेगी।जिसके लिये प्रयत्न भी आपकी तरफ से होगा।कुछ सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।भाई बहन का साथ मिलेगा,देव स्थल पर जाना हो सकता है।
उपाय: पितरों के निमित तर्पण करें

*सिंह:-* आज आपका दिन आध्यत्मिक स्वरूप में रहेगा।धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता बनेगी।कार्यक्षेत्र सफलतम होगा।नाक कान में समस्या से मन दुःखी हो सकता है।खानपान में व्यंजनों का आनंद प्राप्त करगें।
उपाय:कुशा का आसान मंदिर में दे
*कन्या:-* आज किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास आपको महंगा पड़ सकता है।अर्थ,सम्पति,वाहन में नुकसान होगा।परिवार के सहयोग से समस्या हल होगी।मामापक्ष में मन दुःखित सूचना मिल सकती है।मसालेदार भोजन से बचे पेट रोग हो सकता है।
उपाय:-पीपल वृक्ष की पूजन करे अनुकूल लाभ होगा।

*तुला:-* आज प्रेम व स्नेह से दिन प्रारम्भ होगा।आपकी सभी बातों का समर्थन जीवनसाथी द्वारा होगा जो आपको उच्च मनोबल देगा।बच्चों के मनोरंजन के साधन पर धन व्यय होगा।खेल,संस्कृति आदि कार्यो में लोग अनुकूल लाभ अर्जित करेंगे।
उपाय:-भगवान श्री विष्णु को तिल अर्पण करें
*वृश्चिक:-* आज पड़ोसियों की समस्या हल करने में आपकी मह्ती भूमिका होगी।इस कार्य से आपको यश व सम्मान की प्राप्ति होगी।आर्थिक,राजनैतिक, सामाजिक कार्यो में वृद्धि होगी।स्वर्ण धातु,वाहन से लाभ सम्भव है।
उपाय:-घर में ब्राह्मण भोजन कराएं

*धनु:-* आज दुसरो के धन से धनवृद्धि के योग पूरे है।ऐसा लगने लगेगा कि समय आपके इशारो पर है जो कार्य मे धन लगाएंगे वही से लाभ अर्जन बनेगा।मिट्टी,लोहा,स्टील धातु से आय बढ़ेगी।बिल्डिंग मैटेरियल का कार्य करने बाले अनुकूल साधन संपन्न होंगे।
उपाय:-गौ माता को हरा चारा खिलाएं
*मकर:-* आज कार्यक्षेत्र को लेकर आप कुछ डिप्रेशन में हो सकते है।आर्थिक तंगाई से भविष्य की चिंता में संचित धन इन्वेस्ट करने की योजना बनेगी पर धन डूबने के भय से कार्य पूर्ण नही हो सकेगा।पशुधन से हानि हो सकती है।मित्रों से सहयोग मिलेगा।
उपाय:-ब्राह्मण को वस्त्र दान करें

*कुम्भ:-* आज नेतृत्व का समय है।राजनीति,सामाजिक सभी क्षेत्रों में आपका नेतृत्व असरदार होगा।ठेकेदारी कार्य करने बाले बढे कार्य दायित्व को प्राप्त करेंगे।चिकित्सा पर धन व्यय हो सकता है।सर्विस प्रोवाइडर को दीर्घकालिक प्रोजेक्ट मिल सकता है।
उपाय:-पीपल वृक्ष की पूजा करें।
*मीन:-* आज भागमभाग का दिन रहेगा।व्यापार व नौकरीं दोनो तरफ के लोग काम की अधिकता में व्यस्थ होंगे।अर्थ के साधन बढ़ेंगे पर खानपान की अनदेखी एसिडिटी की समस्या दे सकती है।घर का माहौल सुखद होगा।नवीन खारीदी योग है।
उपाय:-गौसेवा उत्तम रहेगी

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top