
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- ब्लॉक नगर कांग्रेस आष्टा द्वारा कम्युनिटी हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर माल्यार्पण कर मनाई राजीव जी को याद करते हुए कहा कि जिन्होंने अपने जीवन में देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजीव गांधी जी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने भारत को 21वीं सदी के आधुनिक भारत बनाने का सपना देखा था। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में तकनीकी क्रांति लाने का प्रयास किया और भारत को डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए कदम उठाए और जवाहर नवोदय विद्यालय प्रणाली की स्थापना की राजीव गांधी जी ने महिला सशक्तिकरण के लिए भी महत्वपूर्ण काम किया और महिलाओं को 33% आरक्षण दिलवाने का काम किया। राजीव गांधी जी की विरासत आज भी हमें प्रेरित करती है और

हमें उनके आदर्शों और मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, महेश मुंडीखेड़ी, जाहिद खान गुड्डू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, एच आर परमाल, घनश्याम जांगड़ा, खालिद पठान, सनावर खान, नरेंद्र कुशवाह, लोकेंद्र बनावट,रईस खान, शहीद टेलर, रमेश मेवाड़ा, नवाब बेरी,प्रेम पटरिया , रामचरण दवरिया,राजेश यादव, कमल सेठ, अरविंद मेवाड़ा, देवराज परमार, गोरे मियां, महेश वर्मा,नवाब बेरी, डॉ इजाज खान, महबूब खान, रसीद नेताजी,निलेश पटेल,गोलू हाजीपुर, शंकर सक्सेना, बबन पटेल, विजय पाटीदार, चेतन भाटी, रिजवान, कुलदीप ठाकुर, राहुल पटरिया, राहुल नौगांव, अशोक मंडलोई, दिलीप मालवीय,कृपाल तोमर, यशवत मालवीय,रवि ठाकुर, नदीम शेख आदि उपस्थित रहे।

*मेंष:-* आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।खानपान का विशेष ध्यान रखे पेट मे समस्या बन सकती है।किसी से उधार धन न ले और न किसी को उधार धन दे।धनहानि हो सकती है।
उपाय:-चांदी की धातु पर्स में रखें
*वृष:-* आज व्यापार-धंधे में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। कार्यभार से थकान अनुभव हो सकता है।
उपाय:- श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें

*मिथुन:-* आज आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। घर के रंगरोगन का कार्य प्रारम्भ हो सकता है।
उपाय:- श्री नारायण कवच का पाठ करें
*कर्क:-* आज अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
उपाय:तिल के तेल का दीपक शनि मंदिर में लगाएं

*सिंह:-* आज वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।पार्टनर के साथ यात्रा करने का मौका मिल सकता है। वाणी व व्यवहार को संयमित रखें। विरोधी पक्ष से सावधान। पुरानी समस्या पुनः उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:-हरी सब्जियां गौ माता को खिलाएं
*कन्या:-* शादी-विवाह संबंधी वार्ता तो सफ़ल रहेगी और यदि व्यापारी हैं तो आज बहुत अच्छा लाभ मिलेगा, पूरी ताकत लगा दें। किसी Circle पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी दिन अच्छा। शत्रु परास्त होंगे।
उपाय:मेंहदी कन्याओं को दे

*तुला:-* आज एकाधिक स्रोतों से धन का आगमन होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में मान-मर्यादा बढेगी। बड़े भाई या पिता से सहयोग मिल सकता है।अपने व्यवहार को संयमित रखें।
उपाय: गीता जी का पाठ करे
*वृश्चिक:-* आज अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं। ऑफिस में अपने से छोटे लोगों की टेंशन हो सकती है। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में होंगी। सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है।
उपाय:-पीतल का दीपक धार्मिक स्थल में दान करें

*धनु:-* आज दुश्मन हानि पहुँचाने की स्थिति में रहेंगे, सतर्क रहे। आपके नौकर और अधिनस्थ आपकी आज्ञा की अवहेलना करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिणाम मिलने की संभावना ज्यादा है।किसी से विवाद इतना बढेगा की बोलचाल भी बंद हो सकता है।
उपाय:-मोरधन मंदिर में दें
*मकर:-* आज मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज एक इच्छा, एक आशा, एक नजरिया जो आपकी सोच बदल सकती हैं। आपको थोड़ा धैर्य बना के चलना होगा।
उपाय:- दूध नदी में प्रवाहित करे

*कुम्भ:-* आज निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे। मायके/ससुराल से शुभ समाचार मिल सकता है, कही यात्रा पर जा सकते है।आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगें। खर्चों को अधिकता परेशान करेगी। परिवार की समस्याओं का हल निकलेगा।
उपाय:- गूग्गल का हवन करे
*मीन:-* आज वित्तीय क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा, आपकी प्रतिस्पर्धी क्षमता भी बढ़ेगी, नई नौकरी या कारोबारियों को अच्छे ग्राहक मिल सकते हैं। महीनों की थकावट के बाद आप अंततः उर्जावान महसूस करेंगे।किसी विशेष व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात सफल हो सकती है।
उपाय:- ब्राह्मण स्त्री को साड़ी दान करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
