अभिषेक सुराणा सीहोर टैक्स ला बार एसोसिएशन के नये अध्यक्ष चयनित

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- सीहोर टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में होटल रेडिएंट में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के नवीन अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने की। बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संगठन के युवा, सक्रिय एवं कर्मठ सदस्य श्री अभिषेक सुराणा के नाम का प्रस्ताव रखा। सदस्यों ने उनके अनुभव , कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता को देखते हुए उन्हें अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त बताया सभी सदस्यों की सर्वसम्मत राय को स्वीकार करते हुए

वर्तमान अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने औपचारिक रूप से श्री अभिषेक सुराणा को सीहोर टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन का नया अध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने आशा व्यक्त की कि श्री सुराणा के नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा टैक्स प्रैक्टिशनर्स के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए सशक्त प्रयास किए जाएंगे। अभिषेक सुराणा ने अपने चयन के पश्चात निवृत्तमान अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव का संस्था के श्रेष्ठत संचालन हेतु उनका आभार व्यक्त किया , उन्होंने कहा कि शेलेन्द्र श्रीवास्तव ने दमदार अध्यक्ष के रूप में सदस्यों की आवाज़ को बुलंद कर एसोसिएशन को मजबूती प्रदान की , उनका कार्यकाल स्वर्णिम रहा ।

सुराणा ने कहा कि टेक्स ला बार के संरक्षक गण वरिष्ठ एड श्री निर्मल रांका एव वरिष्ठ CA सुशील मंत्री के मार्गदर्शन एवं शैलेन्द्र श्री वास्तव के अनुभव एवं निर्देशन में ही संस्था का संचालन करूंगा एवं सभी साथियों ने मेरे प्रति जो विश्वास व्यक्त किया उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा । उपस्थित सदस्यों ने पुष्प माला पहनाकर नए अध्यक्ष का अभिनंदन किया , संस्था के सभी सदस्यों एड. अजय सक्सेना , श्याम सुंदर मंत्री , प्रवीण मोहता ,CA सुमित झंवर , महेश वर्मा , CA महेंद्र ठाकुर , CA अजाप पँवार , अंकुश जैन , अरविंद जैन , योगेश मेहता , शेलेन्द्र जैन , चन्द्र प्रकाश बर्मन , आयुष जैन , दिलीप जैन , मयंक तिवारी , सुमित जैन , अंकित जैन , CA श्रेयांस बनवट , CA विवेक प्रजापति , CA भंवर मीणा , पीयूष चौरसिया आदि सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं।

*मेंष:-* आज कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग है। आर्थिक स्थिति  भी सुदृढ़ रहेगी। बिगड़े काम और रिश्ते पटरी पर लौटते नज़र आयेंगे। उलझनों में कमी होगी। करियर में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बनती दिख रही है।
*उपाय:- आटे से बने के पांच दीपक पीपल के सामने लगाये*
*वृष:-* आज बहस से बचें,, अन्यथा विरोधी मौक़ा लपक कर चित्त कर सकते है। धन का आना-जाना दोनो होगा। विवाद का सामना करना पड़ सकता है।कॅरियर का तनाव घर में दिख सकता है।
*उपाय:- पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें*
*मिथुन:-* आज अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते है। अपने लोगों की चिंता रहेगी।  उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके पक्ष में हो सकती है।
*उपाय:- मंदिर में जनसेवा करें*

*कर्क:-* आज रोजगार व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक चिंताओं में कमी आएगी। नौकरी में सम्मान मिलेगा।धनागमन तेजी से हो सकता है।
*उपाय:- काले उड़द पीपल के पत्ते पर रखकर शनि मंदिर में अर्पण करें*
*सिंह:-* आज लंबित कार्य बनेंगे। वित्तीयपक्ष सुधरेगा। निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत के प्रति आकर्षित रहेगा। शिक्षाक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे।अपकीं सलाह अन्य लोगो को मजबूती देगी।
*उपाय:- अपने पॉकेट में मेहंदी रखें*
*कन्या:- आज व्यावसायिक कार्य असफल रहेंगे। खर्च सामान्य से अधिक रह सकता है।सामाजिक कार्यो  में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वस्थ्यय संबंधी चिंता रहेगी। रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है।  
*उपाय:- जायफल देवी मंदिर में अर्पण करें*

*तुला:-* आज आर्थिक विषयों तथा संतान के संबंध में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। शारीरिक तथा आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भाग्य का लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्राएं होंगी।कामकाज में प्रगति होगी।
*उपाय:- मिष्ठान श्वान को खिलाएं*
*वृश्चिक:-* आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद परिवार में झगडे़ का वातावरण रह सकता है।
*उपाय:- काला धागा दाये हाथ की कलाई में बांधे*
*धनु:-* आज धैर्यपूर्वक कार्य करने पर सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के मामले का हल निकलेगा। कमाई में वृद्धि होगी। प्रतिकूल वातावरण में भी मूड पॉजिटिव रहेगा।निर्माण कार्य सफल रहेगा।
*उपाय:- बहन को गिफ्ट दे*

*मकर:-* आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थीजनों को पढने-लिखने में विघ्न बाधाओं का सामना करना होगा। मन कुछ बेचैन रह सकता है, परंतु मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन सकता है।
*उपाय:- माता-पिता को भ्रमण काराय*
*कुम्भ:-* आज स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं मामूली प्रयत्न से हल हो जाएंगी।  आय वृद्धि होगी। 
*उपाय:- दो नींबू घर के मुख्यद्वार पर रखे*
*मीन:-* आज कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए  दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। कोई दुःखत सूचना मिल सकती है।
*उपाय:-गायत्री चालीसा का पाठ करे*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top