

सीहोर | 22 जुलाई 2026 वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण संरक्षण और अपने ग्रीन कैंपस मिशन को बढ़ावा देने के लिए हुए अपने हरित परिसर में ‘मियावाकी फॉरेस्ट – फेज 1’ की अनूठे अंदाज में शुरुआत की है। इसके तहत कैंपस के 3 हजार वर्ग फुट इलाके को विभिन्न प्रजातियों के 3 हजार स्थानीय पौधों के रोपण के साथ, एक शानदार हरे-भरे इलाके में बदला गया है। इस मौके पर वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. सतीश कुमार मोढ़ , प्रो-वाइस चांसलर डॉ. टी. बी. श्रीधरन और डायरेक्टर ऑपरेशन्स डॉ. एस. प्रभाकर के नेतृत्व में ‘मियावाकी विधि’ को अपनाते हुए वृहद पौधरोपण किया गया।’मियावाकी

विधि’ घने और तेजी से बढ़ने वाले स्थानीय जंगल बनाने का एक आजमाया हुआ तरीका है, जो जैव-विविधता को बढ़ाता है, हवा की गुणवत्ता में सुधार करता है और स्वस्थ इकोसिस्टम बनाता है।इस पहल के माध्यम से वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सतत विकास के लक्ष्यों को भी मजबूती प्रदान कर रही है। भविष्य में भी विश्वविद्यालय परिसर को और अधिक हरित एवं जैव-विविधता से समृद्ध बनाने के लिए ऐसे पौधरोपण अभियान निरंतर संचालित किए जाएंगे।

धनंजय जाट आष्टा- पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत 20 जुलाई 2026 को सीहोर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, एसडीओपी दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी गिरीश दुबे के मार्गदर्शन में आष्टा बस स्टैंड पर यातायात पुलिस द्वारा एक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यातायात प्रभारी शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों और आमजन को नशे के सामाजिक, मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा

नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। इस दौरान प्रधान आरक्षक अंभूनाथ पांडे, आरक्षक शिवराज, सैनिक सरदार सिंह सहित स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आष्टा यातायात पुलिस द्वारा बस स्टैंड पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों एवं आमजन को नशे के सामाजिक, मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे से दूर रखने तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सभी उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशीले पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय एवं सेवन की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर नशा मुक्ति केंद्र एवं चिकित्सकीय सहायता लेने हेतु भी प्रेरित किया गया। आष्टा यातायात पुलिस की अपील-
सीहोर पुलिस आमजन से अपील करती है कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान में सहभागी बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

मेंष:-* आज व्यापार-धंधे में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। कार्यभार से थकान अनुभव हो सकता है।
उपाय:- श्री गणेश को बेसन के लड्डू अर्पण करें
*वृष:- आज आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। घर के रंगरोगन का कार्य प्रारम्भ हो सकता है।
उपाय:- पांच गोमती चक्र अपने पॉकेट में रखें

मिथुन:- आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।खानपान का विशेष ध्यान रखे पेट मे समस्या बन सकती है।किसी से उधार धन न ले और न किसी को उधार धन दे।धनहानि हो सकती है।
उपाय:- पांच मंदिर में घी के दीपक लगाएं
कर्क:- आज अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
उपाय:- तीर्थ जल से भगवान शिव का अभिषेक करें

सिंह:- शादी-विवाह संबंधी वार्ता तो सफ़ल रहेगी और यदि व्यापारी हैं तो आज बहुत अच्छा लाभ मिलेगा, पूरी ताकत लगा दें। किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी दिन अच्छा। शत्रु परास्त होंगे।
उपाय:- लाल ध्वजा हनुमान मंदिर में अर्पण करे
*कन्या:- आज एकाधिक स्रोतों से धन का आगमन होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में मान-मर्यादा बढेगी। बड़े भाई या पिता से सहयोग मिल सकता है।अपने व्यवहार को संयमित रखें।
उपाय:-शिव मंदिर में स्वास्तिक बनाएं

*तुला:- आज वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।पार्टनर के साथ यात्रा करने का मौका मिल सकता है। वाणी व व्यवहार को संयमित रखें। विरोधी पक्ष से सावधान। पुरानी समस्या पुनः उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- हल्दी भगवान विष्णु को अर्पण करें
*वृश्चिक आज अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं। ऑफिस में अपने से छोटे लोगों की टेंशन हो सकती है। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में होंगी। सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है।
उपाय:- खेल के पत्ते पर ॐ लिखकर भगवान विष्णु को अर्पण करें

धनु:- आज निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे। मायके/ससुराल से शुभ समाचार मिल सकता है, कही यात्रा पर जा सकते है।आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगें। खर्चों को अधिकता परेशान करेगी। परिवार की समस्याओं का हल निकलेगा।
उपाय:-शिवजी को जनेऊ अर्पण करें
मकर:- आज मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज एक इच्छा, एक आशा, एक नजरिया जो आपकी सोच बदल सकती हैं। आपको थोड़ा धैर्य बना के चलना होगा।
उपाय:-लाल सूती धागा पीपल पर अर्पण करें

कुम्भ:- आज दुश्मन हानि पहुँचाने की स्थिति में रहेंगे, सतर्क रहे। आपके नौकर और अधिनस्थ आपकी आज्ञा की अवहेलना करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिणाम मिलने की संभावना ज्यादा है।किसी से विवाद इतना बढेगा की बोलचाल भी बंद हो सकता है।
उपाय:- गुड़ चना गाय को खिलाएं
*मीन:- आज वित्तीय क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा, आपकी प्रतिस्पर्धी क्षमता भी बढ़ेगी, नई नौकरी या कारोबारियों को अच्छे ग्राहक मिल सकते हैं। महीनों की थकावट के बाद आप अंततः उर्जावान महसूस करेंगे।किसी विशेष व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात सफल हो सकती है।
उपाय:- मिश्री देव मंदिर में दें

पं. डॉ दीपेश पाठक
ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं शिक्षाविद मोटिवेटर
एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,
एमपीसेट,पीजीडीसीए, टीसीएस एकाउंटिंग,
श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला सीहोर म.प्र
9827598979,9406533539*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।