Uncategorized

6 अप्रैल 2025 रविवार मास चैत्र शुक्ल पक्ष तिथि नवमी (श्रीराम नवमी) रात्री 07.26 तक रहेगी। नक्षत्र पुष्य रहेगा। चन्द्र:- मिथुन का चन्द्र रात्री 11.26 रहेगा। दिशाशूल:- पश्चिम में

Dhananjay Jat

*मेंष:-* आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है।चिंताएं खत्म हो सकती है।आमोद प्रमोद और मनोरंजन का सुख मिलेगा। इच्छाएं पूरी हो सकती है। सहयोगी मदद भी कर सकते हैं।
उपाय:-श्री राम मंदिर में केसरिया ध्वज लगाएं
*वृष:-* आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। धन की परेशानी सुलझ सकती है। स्वस्थ्यय से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और व्यवसाय में फायदा होगा।
उपाय:-श्री राम जी को हलवे का भोग लगाएं

*मिथुन:-* आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य में आप सफल होंगे । गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।स्वभाव में सौम्यता बनी रहेगी। निर्माण कार्य व सम्पत्ति वृद्धि होगी।
उपाय:- कन्या भोज कराएं
*कर्क:-* आज क्रोध और वाणी पर संयम रखे नही तो हानि हो सकती है। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम रखे पेट की समस्या बन सकती है। मध्याह्न के बाद चोट से कष्ट बन सकता है। सावधान रहें।
उपाय:- देवी मां को सिंदूर अर्पण करें

*सिंह:-* आज धन के लिहाज से दिन मजबूत होगा। भाई-बहनों से मदद  मिलेगी। पारिवारिक मनमुटाव दूर होगा।जल्दबाजी में भाई-बहन से जुड़ा फैसला ना लें। वस्त्रों की खरीदी हो सकती है।ऋण में कमी होगी।
उपाय:- श्री राम मंदिर में मिष्ठान अर्पण करें
*कन्या:-*  आज गृह एवं संतान संबंधी शुभ समाचार आपको मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बनने की संभावना है। व्यवसायिक एवं आर्थिक रूप से लाभ होगा।
उपाय:- पंचामृत से भगवान श्री राम का अभिषेक करें

*तुला:-* आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला साबित हो सकता है। कई मौके आएंगे जब आपको दो में कोई एक चीज चुनना पड़ेगा, यह आपके भविष्य की दिशा तय करने वाला भी साबित हो सकता है।
उपाय:- श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें
*वृश्चिक* आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका भी हाथ से निकल सकता है। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें।  आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।
उपाय:- मालपुआ का देवी को नैवेद्य अर्पण करे

*धनु:-* आज आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। जीवनसाथी से अर्थ लाभ होगा।गुप्तधन प्राप्त हो सकता है।
उपाय:- गीता जी का पाठ करे
*मकर:-*  आज लोकप्रियता व क्षमताओं में वृद्धि होगी। गुणवत्ता की प्रशंसा होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी।आकस्मिक धन प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा।नवीन सामाजिक सम्बन्ध बनेंगे।
उपाय:- श्री हनुमान जी को चोला अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज  कार्य सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी। शाम में मित्रों से आर्थिक लाभ होगा। कलात्मक कार्यो में रुझान बढ़ेगा।मेडिकल व्यापार में धनलाभ होगा।स्वस्थ्यय अनुकूल रहेगा।
उपाय:- श्रीराम मंदिर में 21 दीपक लगाएं
*मीन:-* आज आपके ख़िलाब साजिशों से सतर्क रहें। लाभार्जन से रुकावट आयेगी।महत्वपूर्ण कार्यों में असफलता से मन दुःखित होगा जिससे कार्यस्थल पर उत्साह कम होगा।घर मे वरिष्ठों का स्वस्थ्यय चिंताओं को ओर अधिक बढ़ायेगा।
उपाय:- श्री राम मंदिर में चंदन अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*

error: Content is protected !!