Uncategorized

ग्राम पंचायत मैना में जल बचाने के लिए ग्रामीण जनों को सपथ दिलवाई गई

Dhananjay Jat

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मध्य प्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 जो कि 30 मार्च से 30 जून तक चलेगा इसी के अंतर्गत आज विकासखंड आष्टा की ग्राम पंचायत मैना में जल बचाने के लिए ग्रामीण जनों को सपथ दिलवाई गई एवं जन जागरूकता हेतु दीवार लेखन किया गया साथ ही जल स्त्रोतों के आस पास साफ़ सफाई, बर्षा जल को संचयन रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्रीमान भगवत शरण लोधी नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी महेश चंदेल प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सचिव सदस्य cmcldp छात्र एवं ग्रामीण जनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

*मेंष:-* आज समय अनुकूल है।मानसिक शांति रहेगी। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।साझेदारी से नवीन व्यापार लाभ देगा।शासकीय कार्य पूर्ण होंगे।
उपाय:-घर में कन्या भोजन कराएं
*वृष:-* आज आपके  कार्य समय पर पूर्ण होगे। कुछ नया करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। तनाव खत्म होने की वजह से आपके कार्य की गति बढ़ेगी। वाहन सुख मिल सकता है।
उपाय:-राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें

*मिथुन:-* आज कार्यक्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी, कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा।आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे।
उपाय:- लाल ध्वजा देवी मंदिर में अर्पण करें
*कर्क:-* आज आप  चुनौतियों को लेकर थोड़े परेशान दिखेंगे। धन अधिक अपव्यय हो सकता है, बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण करें। प्रॉपर्टी से आपको  हानि हो सकती है। झूठे आरोप लग सकते है।
उपाय:- 11 स्वास्तिक देवी मंदिर में बनाए

*सिंह:-* आज कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में होने से मन प्रसन्ना रहेगा। पुराने प्रिय साथी से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। आपको सर्वत्र यश प्राप्त होगा।
उपाय:- सात लाल पुष्प मां दुर्गा को अर्पण करें
*कन्या:-* आज अपेक्षित लक्ष्यों को प्राप्त कर पाने में आप सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा वालों के  लिए समय शुभ फलप्रद बन रहा है।
उपाय:- छोटी कन्याओं के पांव में महावर लगाएं

*तुला:-* आज कार्य में प्रगति का समय है। अलग-अलग क्षेत्र में सहयोगियों के माध्यम से लाभ की स्थिति बन सकती है। प्रयास करने से लाभ। धर्मकर्म में सहभागिता हो सकती है।
उपाय:- सुगंधित इत्र देवी जी को अर्पण करें
*वृश्चिक-* आज परिजनों की मांग पूरी करने से आर्थिक हानि होगी। अकस्मात किसी परेशानी का समाधान होगा। अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा। वाहन से कष्ट हो सकता है।पेट मे पीड़ा हो सकती है।
उपाय:- लाल गेरू से घर में देवी जी की आकृति बनाएं

*धनु:-* आज कारोबार में नया काम मिलेगा। प्रयास करने से सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। आभूषण,फर्नीचर,वस्त्र व्यापार से लाभ हो सकता है।
उपाय:-खीर का भोग देवी को लगाएं
*मकर:-* आज आपको मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। कोई अच्छी खबर या बड़ी सफलता की खुशी आपको मिल सकती है। अचानक फायदा हो सकता है। शेयर बाजार में लाभ हो सकता है।आय बढ़ेगी।
उपाय:-काला धागा भैरव मंदिर में अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन ठीक रहेगा तथा व्यापारी वर्ग को लाभ मिल सकता है। धन का आवागमन बना रहेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।
उपाय:-पीपल के पत्ते पर दही और उड़द रखकर शनि मंदिर में अर्पण करें
*मीन:-* आज कार्य समय पर न हो पाने से मन व्यथित रह सकता है। पराक्रम में कमी तथा आलस्य में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन नही रहेगा। शरीर में कोई तकलीफ के होने से परेशानी हो सकती है।
उपाय:-कमलगट्टे माता लक्ष्मी को अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा, जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*

error: Content is protected !!