
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- इनर व्हील क्लब एवं शांति सरोवर ब्रह्मा कुमारीज ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर किरदार में रंग भरती, सहनशीलता जिसकी सूरत, वो भारत की नारी जो त्याग धैर्यता की मूरत मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण में महिलाओ का योगदान” इस थीम पर आष्टा शान्ति सरोवर में ब्रह्माकुमारीज़ एवं इनरव्हील क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीहोर से आई महिला प्रभाग की कोर्डिनेटर ब्रह्माकुमारी पंचशीला दीदी जी ने कहा महिला देश की धरोहर है जो समाज देश परिवार की संस्कृति की नींव को सु-संस्कृत बनाती है।

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी जी ने कहा नारी न केवल परिवार की रीढ़ होती है बल्कि वह देश समाज और दुनिया के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, नारी ही नारी की आभा को जब धूमिल करने लगती है एवं वह अपने सहनशीलता की शक्ति को भूलने लगती हैं तब नारी के लिए ही महिला दिवस मनाया जाता है ताकि नारी को अध्यात्म से जोड़कर उसे आंतरिक रूप से सशक्त बनाया जा सके एवं एक मूल्यनिष्ठ समाज का निर्माण में महिलाए आगे बड़े ना की फैशन में, यदि आज एक नारी सफलता को प्राप्त कर रही है तो उसके पीछे भी एक पुरुष का योगदान होता है।

इसके पश्चात कार्यक्रम पर विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुँवर मेवाड़ाजी जनपद अध्यक्ष दीक्षा गुड़वान नगर अध्यक्ष अंजलि चौरसिया, डॉक्टर मीना सिंघी एवं डॉक्टर अर्चना सोनी ने भी महिलाओं की महिमा की एवं ब्रह्माकुमारी दीदियो एवं इनरवियर क्लब अध्यक्ष रीना शर्मा ने भी सभी महिलाओं का स्वागत अभिनंदन किया एवं आष्टा के सभी मंडल अध्यक्ष का भी स्वागत किया डॉ शा हां नी अंजुम विजयलक्ष्मी उपाध्याय रानी सोनी रीना सुराणा राधा भोजवानी क्लब के मेंबर आशा सोनी सुनीता सोनी अर्चना सोनी सीमा बैरागी गीता सोलंकी जय श्री शर्मा आरती शर्मा।

*मेंष:-* आज धनहानि के योग है।खर्च पर नियंत्रण रखें।मानसिक व आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।दिनचार्य अव्यवस्थित होने से शारीरिक कमजोरी महसूस कर सकते है।दिन अंत मे धार्मिक कार्यो में रुझान बड सकता है।
उपाय:शंख के जल से भगवान श्री विष्णु को स्नान कराएं
*वृष:-* आज पुराना उलझा हुआ धन एक लंबे अरसे के बाद अचानक मिल सकता है।जायदात के क्षेत्र में निवेश का उत्तम समय है।स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय अच्छा है।प्रेम सम्बंधो में बिखराव हो सकता है।
उपाय:-गंगाजल से भगवान श्री कृष्ण को स्नान कराएं

*मिथुन:-* आज बिजनेस के विस्तार के लिये कुछ जरूरी कदम उठ सकते है।विद्यार्थियों को शिक्षा में लाभकारी समय है।आय के मामलों में नये स्त्रोतों की पहचान होंगी।परिवार को भी कुछ समय से नही तो अशांति हो सकती है।
उपाय:-माखन मिश्री श्री विष्णु जी को अर्पण करें
*कर्क:-* आज जीवन को नई दिशा देने बाला निर्णय होगा जो आपके कार्यक्षेत्र के लिये सक्षमपूर्ण रहेगा।लाभ अप्रत्याशित व प्रत्याशित दोनो हो सकता है।दिन के अंत मे किसी से मतभेद हो सकता है।
उपाय:-श्री कृष्ण को आंवले के फल का नैवेद्य अर्पण करें

*सिंह:-* आज व्यावसायिक क्षेत्र में शिथिलता मन को खिन्न कर सकती है।भाग्यफल मध्यम होने से कुछ कार्य विफल हो सकते है।अनावश्यक उलझनों या विवादों से बचना हितकर रहेगा।विद्यार्थी को उच्चशिक्षा का समय उत्तम है।
उपाय:-भगवान श्री कृष्ण को चंदन से स्नान कराएं
*कन्या:-* आज आत्मविश्वास बनाये रखने से चलते व्यवसाय में लाभ होगा।राजनीतिक व सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।धन व्यय व्यवस्थित होगा।परिवार में किसी शुभ कार्य को लेकर चर्चा सकारात्मक रहेगी।सिर दर्द से तकलीफ हो सकती है।
उपाय:-श्री राम मंदिर में नवीन पोशाक दें

*तुला:-* आज आकस्मिक धन प्राप्ति के योग है।दिन आत्मबल व मनोबल में बढ़ोत्तरी करेगा।सन्तान सुख मध्यम रहेगा।सजग रहने से भाग्य का सितारा चमकेगा।धार्मिक रुचि में कमी से मन खिन्न हो सकता है।
उपाय:-तुलसी और शालिग्राम की पूजा करें
*वृश्चिक:-* आज मकान ,दुकान,ऑफिस इत्यादि में पैसा लगा सकते है।दिन की शुरुआत नवीन विचारों से होगी।सुख समृद्धि से मन प्रसन्न होगा।मान सम्मान में वृद्धि वातावरण को सुखद बनायेगी ।भाइयों से मनमुटाव हो सकता है।
उपाय:-केला फल भगवान श्री राम के मंदिर में अर्पण करें

*धनु:-* आज स्वप्न से किसने जगाया वाली स्तिथि से बचे ।,अर्थात सचेत रहने की आवश्यकता है।नया उत्तरदायित्व मिलने से मन प्रसन्न होगा।दिन के उत्तरार्ध में मित्रो के सहयोग से अधूरे कार्य बनते नगर आएंगे।
उपाय:-पीला वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पण करें
*मकर:-* आज महापुरुषों के मिलने से श्रेष्ठ विचार का आदुर्भाव होगा।उच्चाधिकारियों से सहयोग से कार्यक्षेत्र में नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा, जो लाभकारी होंगी।चल सम्पत्ति में वृद्धि मनोबल में बढ़ोतरी करेगा।
उपाय:-राजगिरी की मिठाई बनाकर भगवान श्री कृष्ण को नैवेद्य लगाएं

*कुम्भ:-* आज अपने लक्ष्य को ओझल न होने दे।नवीन योजनाओं के निर्माण के लिये श्रेष्ठ समय है।बुद्धि चातुर्य से रुके कार्य पूरे होंगे।निरन्तर प्रयास से लक्ष्य पा लेंगे।वाणी पर नियंत्रण रखें।बाकी सब ठीक रहेगा।
उपाय:आंवले के वृक्ष की पूजा करें
*मीन:-* आज धार्मिक कार्यो के लिये दिन अत्यंत लाभकारी है।घर मे खुशनुमा वातावरण से मन प्रसन्न होगा।स्वाभिमान की वृद्धि से अपूर्ण कार्य भी पूर्ण होंगे जिससे मनोबल बढेगा।दिन अंत मे वियोगात्म समाचार मिलने से मन दुःखित होगा।
उपाय:-बांसुरी भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
