
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– आने वाला समय ए आई का युग है। मानव सभ्यता के सामने और विशेषकर हम भारतीय लोगों के सामने यह चुनौती रहेगी कि हम ए आई के दौर में हमारी प्राचीन गुरु शिष्य परंपरा को संजोए रखे। हमारे देश की गुरुकुल परंपरा सदियों से मानवीय सभ्यता के विकास में अग्रणी है। शिक्षकों के प्रति हमारे भाव बहुत सम्मान के रहते हैं, परंतु आने वाले समय में जब ए आई जैसे कृत्रिम तकनीक शिक्षक के रूप में हमें मिलेगी, वही आने वाली पीढ़ियों को संस्कार तो वास्तविक शिक्षक ही देगे। दीनदयाल जी सोनी ने

अपने 43 वर्षों के लंबे अनुभव से कई युवाओं को संस्कारवान बनाकर उनका अच्छा करियर बनाया है। हमें गर्व है कि उनके विद्यार्थी आज उनके सम्मान में कितने अच्छे भाव व्यक्त कर रहे है, यही हमारी अक्षुण संस्कृति है। उनका विन्रम व्यवहार, मधुर वाणी, उनका सेवाभावी व्यक्तित्व आने वाले समय में भी समाज के लिए बहुत सहायक होगा। उक्त आशय के उद्गार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने प्रभु प्रेमी संघ के वरिष्ठ सदस्य दीनदयाल सोनी शिक्षक के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में व्यक्त किए। प्रभु प्रेमी संघ आष्टा ने सेवानिवृत शिक्षक दीनदयाल सोनी का भगवान श्रीराम का प्रतीक चिन्ह एवं

शॉल, माला पहनाकर सम्मान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रभु प्रेमी संघ के अध्यक्ष सुरेश पालीवाल, गायत्री शक्ति पीठ प्रमुख रामेश्वर प्रसाद खंडेलवाल, नगर सेठ रविन्द्र रांका, प्रभु प्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति, पूर्व पार्षद एवं पार्वती गौशाला के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, गणेश सोनी मोनिका, विनोद सोनी मारुति, गणेश सोनी खंडवा, आशीष सोनी, सुरेंद्र परमार एडवोकेट, वीरेंद्र परमार एडवोकेट, दिलीप सिंह मेवाडा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन राम सोनी ने किया।

*मेंष:-* आज महत्वपूर्ण कार्यो के लिये अच्छा समय है।आर्थिक योजनाएं प्रगतिकारक होगी।इष्ट मित्रो के सहयोग से लाभ होगा।परिश्रम अधिक रहने से मानसिक अशांति हो सकती है।
उपाय:-मां सरस्वती को मोर पंख अर्पण करें
*वृष:-* आज विकास के मार्ग पर चलने के लिये उत्तम समय है।कारोबार में लाभ होगा।निर्माण कार्यो में धन व्यय हो सकता।घर व्यापार की साज सज्जा के लिये बजट बन सकता है।आय में कुछ रुकावट हो सकती है।
उपाय:-11 कमलगट्टे माता लक्ष्मी को अर्पण करें

*मिथुन:-* आज संयम से कार्य करे।सोच समझ कर किये कार्य सार्थक होंगे जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले अधूरे कार्यो को पूरा करने का सही समय है। सन्तान पक्ष से अनुकूल परिणम मिलेगा
उपाय:-पक्षियों को दाना डालें
*कर्क:-* आज रक्तचाप की समस्या हो सकती है।रिश्तों में खटास का अनुभव कर सकते है।नौकरीं में मान सम्मान में हानि हो सकती है।अपयश से मन खिन्न होगा।चोरी एवं उपद्रव से पीड़ित हो सकते है। भाई ला सहयोग मिल सकता है।
उपाय:-ब्राह्मण बालक को लाल चंदन दे

*सिंह:-* आज चिकित्सा के लिये दिन उपयुक्त है।धर्मनके प्रति अभिरुचि बढ़ेगी।कार्य क्षेत्र में लाभ होने से मनोबल उच्च होगा।स्त्री सुख व सहयोग मध्यम होगा।धातु के व्यापार में आय बढ़ोतरी होगी।
उपाय:-अदरक घर की दक्षिण दिशा में रखें
*कन्या:-* आपने संयम बरतें हुए लाभ होगा।स्वास्थ्य के सुख व सुधार होगा।विद्यार्थी वर्ग का पठन पाठन में रुझान बढ़ेगा।दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। मुख का रोग पीड़ादायक हो सकता है।वस्त्र खरीदने के योग है।
उपाय:-पॉकेट में लोहे का छल्ला रखें

*तुला:-* आज दिन सुस्त जैसा लगेगा पर अपने आत्मबल व बुद्धि चातुर्यता से आप नये की रूपरेखा बनायेंगे, जिससे आपका मनोबल बढेगा।मानसिक परिश्रम अधिक होगा।सामाजिक कार्यो में अग्रणीय पद मिल सकता है।
उपाय:-पीपल के वृक्ष पर कच्चा सूत अर्पण करें
*वृश्चिक:-* आज क्रोध की अधिकता से बनते कार्यो में रुकावटें आयेंगी।व्यवहार में रूखापन कोई कार्य योजना को आपसे छीन सकता है।धन डूबने की संभावना भी बनती है।पेट रोग से शरीर पीड़ित होगा।
उपाय:-कृष्ण मंदिर में घी का दीपक लगाएं

*धनु:-* आज माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे।कार्यक्षेत्र में प्रगति व धन लाभ से मन हर्षित होगा,एवं शत्रु परास्त होंगे।पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।उत्तम व्यंजनों का लुफ्त लेंगे।पुत्री के विवाह की चिंता कम हो सकती है।
उपाय:-खीर का नैवेद्य श्री राम मंदिर में अर्पण करें
*मकर:-* आज आपके छोटे कार्य को भी बड़ा लाभ मिल सकता है।मीडिया,सिनेमा,सूचना,तकनीक,मनोरंजन आदि क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते है।नवीन फेक्ट्री के योग प्रबल है।नेत्रों के कुछ पीड़ा हो तो सहज में न ले उसका उपचार जरूर कराये।
उपाय:-मंदिर में गरुड़ घंटा दान करें

*कुम्भ:-* आज दिन सामान्य रहेगा पर कुछ भविष्य के लिये मजबूत आधार बना कर जायेगा।चल अचल सम्पतियों में किया विनियोग आने बाले दिनों में अर्थ लाभ देगा।किसी की भी बातों को मन पर न लगाये मानसिक तनाव हो सकता है।
उपाय:-नीला वस्त्र अपने पॉकेट में रखें
*मीन:-* आज व्यर्थ की चिंता से बचे वायु रक्त विकार से शरीर मे कमजोरी महसूस होगी।आय-व्यय का संतुलन बिगड़ने से मन अशांत रहेगा।लम्बी दूरी की यात्राओं से बचे ,आपको नुकसान हो सकता है।
उपाय:-कला सूती धागा अपने दाहिने हाथ में बांधे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*