
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। कांग्रेस ने देश में दहेज प्रताडना के विरूद्ध महत्वपूर्ण कानून पारित करते हुए वर्ष 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम लाकर महिलाओ के शोषण पर प्रतिबद्ध लगाया। कांग्रेस ने ही 73 वॉ संविधान संशोधन पारित कर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। उक्त आशय के उद्गार प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कैलाश परमार ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमति गुलाब बाई ठाकुर द्वारा

आयोजित महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का बिल पारित करने के लिए कांग्रेस सदैव संकल्पित रही, परंतु विपक्षी पार्टीयो के विरोध के कारण वह महत्वकांक्षी बिल आज तक पारित नही हो पाया। कांग्रेस हमेंशा महिलाओ के सशक्तिकरण की पक्षधर रही हैं। जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं की शिक्षा एवं उन्हे समाज की अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए हमेशा कार्य किया। जहां जहां भी आज कांग्रेस की राज्य सरकारे हैं,

वहां महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं। ए.आई.सी.सी. सदस्य हरपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने महिला समृद्वि योजना, 1993, जननी सुरक्षा योजना 2005, इंदिरा गॉधी मातृत्व योजना 2010 जैसे महत्वपूर्ण कानूनी लाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कानून बनाऐं। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति गुलाब बाई ठाकुर ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग की महिलाओं को समाज की अग्रिम पंक्ति में लाने का काम किया। मुझ आदिवासी वर्ग की महिला को कांग्रेस ने राजनीति में जिला स्तर के पदाधिकारी बनाकर

पार्टी की सोच के अनुरूप निर्णय लिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र शोभाखेडी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में ही निर्भया एक्ट पारित किया, जिसने महिलाओं के ऊपर अत्याचार के विरूद्ध कठोर कानूनी के रूप में काम कर रहा हैं। इस कार्यक्रम में पत्रकार किरण राकां, गाजी बाई, सीमा बाई, संगीता एडवोकेट, सीमा जोशी, सौनाली सौलंकी, तेजकंुवर चौहान, अनीता बाई, नीता यादव, डॉ. वैशाली, अनामी राजपूत, करिश्मा चौहान, अंकिता, शीतल दैलामी, रेणुका मालवीय का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू, पूर्व जावर ब्लॉक कांग्रेस

अध्यक्ष कमल पहलवान, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेश मंूदीखेडी, जावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, लोकेन्द्र बनवट, आदिवासी विकास परिषदके जिला अध्यक्ष सुनिल कटारा, पार्षद राजकुमार मालवीय, पूर्व पार्षद घनश्याम जांगडा, कमल सेठ, डॉ. दिलीप आंवले, शंकर सक्सेना, शंकर बोडाना, विजय सौलंकी, राहुल मेवाडा, अखलेश मेवाडा, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का आभार व्यक्त श्रीमति राखी सुरेन्द्र परमार एवं श्रीमति हेमलता चौहान ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

*मेंष:-* आज उदासीनता का भाव प्रगति को बाधित कर सकता है पर नवीन योजनाओं के प्रारूप बन सकते है।विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम मिलेंगे,परन्तु कर्मशील रहना होगा।व्यय का संतुलन बिगड़ बिगड़ सकता है। उपाय:-हल्दी की 11 गांठे श्रीगणेश जी को अर्पण करें
*वृष:-* आज आपका दिन अत्यंत शुभकर है।करियर बुलंदियों पर रहेगा कार्यक्षेत्र में सराहना होगी.।निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर रहेंगे।प्रेमी जोड़े सावधान रहें बदनामी हो सकती है।खानपान का विशेष ध्यान रखे नही तो कष्ट हो सकता है।
उपाय:- नीम की पत्तियां घर के मुख्य द्वार पर लगाएं

*मिथुन:-* आज परिवार में सभी से प्रेमपूर्वक व्यवाहार रखे,अन्यथा किसी बड़े के कोपभाजन का शिकार हो सकते है।आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी।उधार में कमी होगी।धन संचय करे।शेयर बाजार में शुभ लाभ प्राप्त होगा।विदेशी कंपनी में धन विनियोग हो सकता है।
उपाय:-नीले वस्त्र पहने
*कर्क:-* आज मनोबल कमजोर होने से बनते कार्यो में रुकावट उत्पन्न होगी।गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।यथा सम्भव यात्राओं को टालने का प्रयास करे।आर्थिक उन्नति हो सकती है।राजनैतिक गतिविधियों से दूर रहे।संतान सुख प्राप्त होगा।
उपाय:-आज भोजन में गुड का उपयोग करें और गौ माता को भी गुड़ खिलाएं

*सिंह:-* आज गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारम्भ करे।भाग्यफल प्रबल है राजकार्य में आर्थिक लाभ होगा।स्त्री सहयोग आय में बढ़ोतरी करेगा।दौड़धूप की अधिकता से शारीरिक कष्ट हो सकता है।
उपाय:-केसर से भगवान विष्णु को स्नान कराएं
*कन्या:-* आपने व्यर्थ दिखावे से बचे।व्यापारिक स्तिथि मजबूत होने से मन प्रसन्न होगा समाज मे सम्मान तथा कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा जिससे कार्यभार बढेगा।अविवाहित कर लिये विवाह रुकावट दूर होंगी।वाहन खरीदी के योग पूर्ण है।
उपाय:-भगवान दत्तात्रेय की पूजा चंदन से करें

*तुला:-* आज वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकत है नही तो नुकसान हो सकता है।आध्यत्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।घर का माहौल धार्मिक हो सकता है।अचानक आपका भाग्य आपका साथ देगा और बड़ी सफलता मिल सकती है।आप आज दुसरो की मदद कर सकते है।
उपाय:-09 वर्ष से छोटे ब्राह्मण बालक को वस्त्र दे
*वृश्चिक:-* आज परिवार में कलह का माहौल हो सकता है।शारीरिक रूप से स्वास्थ्य में हानि की संभावना है।प्रतिद्वंदी द्वारा फैलाई गई अफवाओं से बचे।व्यापार में नये समीकरण बन सकते है।सम्पत्ति विवाद मानसिक तनाव देगा।पेय पदार्थों के प्रति रुचे बढ़ेगी
उपाय:-सेवा करने वाले व्यक्ति को भोजन कराएं

*धनु:-* आज काम के मामले में तरक्की कर योग बन रहे है।घर के पुननिर्माण का कार्य पेंडिंग है तो इस समय यह पुनः गति पकड़ेंगे।प्रोपर्टी बेचने से अच्छा मुनाफा मिलेगा।दूसरी योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ होगा।नौकरींके उच्चाधिकारी का सहयोग बढेगा।शुभ कार्यो में धन व्यय होगा।
उपाय:-देवी मंदिर में लाल वस्त्र चढ़ाएं
*मकर:-* आज समाज कल्याण में समय व्यतीत हो सकता है।मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से मनोबल बढेगा,किंतु शत्रुपक्ष से सावधान रहें।महापुरुषों के मार्गदर्शन से श्रेष्ठ विचारों का प्रादुर्भाव होगा। कानूनी झंझटों से दूर रहे।इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य मे आय बढ़ेगी
उपाय:-शनि देव को सरसों का तेल अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज मित्रो से अनबन हो सकती है।इस समय भाग्यफल माध्यम होगा।स्वास्थ्य में आंशिक नरमी ला अहसास होगा।व्यापारिक स्तिथि मजबूत होगी जिससे मन मे उत्साह होगा।मनभेद दूर होंगे।माता पिता के आशीर्वाद से नया कार्य प्रारम्भ करे।स्वजनों का सहयोग मिलेगा।
उपाय:-शनि देव को सुगंधित पदार्थ अर्पण करें
*मीन:-* आज स्त्री पक्ष से असहयोग रहने से कार्यक्षेत्र में मन नही लगेगा ओर कुछ कार्यो में रुकावटें उत्पन्न होगी।व्यय में वृद्धि मन को व्यथित करेगी।आज कोई शुभ कार्य प्रारम्भ न करे।पराक्रम में कमी हतोउत्साहित करेगी। लम्बी यात्राओं से बचे।घर मे धार्मिक कार्य हो सकते है।
उपाय:-बरगद के वृक्ष की पूजा करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*