updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- प्रतिभाएं अपना वास्तविक मुकाम पा ही लेती हैं। व्यक्ति अपने ज्ञान और रुचि के अनुकूल प्राथमिकताएं तय करके सफलता हासिल करता हैं। हमे प्रसन्नता हैं कि लेखन और स्वतंत्र पत्रकारिता से जुड़े रहे इतिहास विषय के स्नातकोत्तर मोहम्मद सादिक कोठरी नगर में शिक्षक वर्ग-1 पद पर चयनित हो नियुक्त हुए हैं। करीबी सम्पर्क में रहने के कारण उनकी सफलता हम सभी के लिए गौरवशाली हैं। मोहम्मद सादिक ने अपनी अध्ययनशीलता और लगन से पात्रता परीक्षा और

चयन परीक्षा उत्तीर्ण कर म.प्र. शासन के शिक्षा विभाग में वर्ग-1 शिक्षक के रूप में शासकीय सेवा प्राप्त की हैं। मोहम्मद सादिक पत्रकारिता के क्षैत्र में एक जिज्ञासु एवं सादगीपूर्ण पत्रकार के रूप में पहचाने जाते थे। पत्रकारिता के क्षैत्र में उनके शौधपूर्ण कार्य सदैव याद किए जावेगें। पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने यह उद्गार व्यक्त करते हुए अपने कार्यालय में नव चयनित शिक्षक मो. सादिक का साफा और पुष्पमाला से सम्मान कर बधाई दी। उपस्थितजन ने पत्रकार से शिक्षक बने सादिक मोहम्मद की सफलता को प्रेरणास्पद बताते हुए शुभकामनाएं दी।

अपने सम्मान से अभिभूत शिक्षक ने कहा कि परमार साहब के कार्य और व्यक्तित्व से मुझे हमेशा सकारात्मक ऊर्जा मिलती रही हैं। इस सम्मान से मेरा दायित्व बोध और ज्यादा बढ़ गया हैं। मो. सादिक ने कहा कि वे नये दायित्व से समाज सेवा कर शिक्षा के क्षैत्र में अपनी सेवाऐं पूर्ण मनोभाव एवं समर्पंण संकल्प के साथ देगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जहूर मंसूरी, वरिष्ठ साहित्यकार एवं स्वतंत्र पत्रकार संजय जैन किला, कांग्रेस नेता चेतन सिंह ठाकुर, अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह परमार, वीरेन्द्र परमार,पवन यादव आदि मौजूद थे।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- शहर के खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में श्री श्याम सखा अरदार मंडल के तत्वाधान में श्री श्याम समागम ज्योत यात्रा संकीर्तन का आयोजन किया गया था। इस मौके पर बुंदेल खंड के भजन गायक सागर राठौर, उत्कर्ष अग्रवाल संतोष राठौर और सचिन चेतन गुप्ता आदि ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं जिला संस्कार मंच और ब्राह्मण समाज की ओर से मनोज दीक्षित मामा ने श्री श्याम समागम ज्योत यात्रा में

शामिल सभी श्यामप्रेमियों का स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर एक श्याम खाटू वाले के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन संध्या देर रात तक चली, श्री श्याम सखा अरदार मंडल द्वारा खाटू श्याम का अलौकिक दरबार सजाया गया और भक्तों पर पुष्प व इत्र वर्षा की गई। साथ ही दरबार में अखंड ज्योत जगी। वहीं शनिवार की सुबह इंदौर से रवाना हुई यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मंडल के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि श्री श्याम समागम ज्योत यात्रा इंदौर से आरंभ हुई है। अप्रैल में 45 दिनों तक वाहनों से विभिन्न शहरों से होते हुए प्राचीन खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। इसमें करीब 20 श्याम प्रेमी शामिल है। उक्त दिव्य आयोजन भजन गायक अखिलेश माहेश्वरी एवं श्री श्याम सखा अरदार मंडल ने शहर में किया था। श्रद्धालुओं ने आस्था और उत्साह के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। एक से बढ़कर एक भजनों की

प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति में लीन कर दिया। सजा दो घर को गुलशन-सा मेरे सरकार आए हैं, मिलोगे मोहन तो बताएंगे कितना प्यार है हमें, मीठे रस से भरियो राधा रानी लागे जैसी प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान धर्मशाला में खाटू नरेश की जय, तीन तीर धारी की जय, हारे के सहारे की जय के घोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के दौरान बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। भजन संध्या में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!