updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- मनुष्य के शरीर में स्थित जीवात्मा के कल्याण का मार्ग गुरु से ही प्राप्त हो सकता है इसलिए हमें जीवन में संत महात्मा और गुरु का सानिध्य अवश्य प्राप्त करना चाहिए। उक्त विचार शहर के ब्रह्मपुरी कालोनी स्थित चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर में समस्त महिला मंडल ब्रह्मपुरी कालोनी के तत्वाधान जारी संगीतमय सात दिवसीय नर्मदा पुराण के चौथे दिन कथा व्यास पंडित चेतन उपाध्याय ने कहे। इस मौके पर शनिवार को सुबह पांच हजार से अधिक पार्थिव शिव लिंगों का निर्माण किया गया, वहीं दोपहर में कथा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का सेवन किया। कथा के दौरान उन्होंने मां नर्मदा के विभिन्न घाटों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हम पर दया और कृपा करके ये मानव शरीर दिया है जो कि परमात्मा की बड़ी कृपा है। हमें परमात्मा की भक्ति कर इस मानव शरीर और उसमें स्थित जीवात्मा का कल्याण करना है। क्योंकि ये मानव जीवन व मानव शरीर हमें बार-बार नहीं मिलने वाला। संत मानव जीवन मिलने के बाद मनुष्य ना तो भक्ति करता है ना भजन करता तथा दुनिया रूपी पाप के पीछे भागता रहता है, जबकि उसे ये जानना आवश्यक है कि हम कौन है

कहां से आए और जाना कहां है। मनुष्य का संत महात्मा और गुरु के बताए मार्ग पर चलकर अपनी जीवात्मा का कल्याण करना चाहिए। क्योंकि संत महात्मा ही जीवात्मा को ये समझाते है कि परमात्मा को कैसे प्राप्त किया जा सकता है। जहां दुनिया का ज्ञान समाप्त होता है वहां से आध्यात्मवाद शुरू होता है। अध्यात्मवाद के बारे में जानने के लिए संत महात्मा व गुरु की खोज कर उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन का कल्याण करें। हर मनुष्य ऐसी छाव चाहता है जहां उसे ठंडक मिले और वो मार्ग संत महात्मा ही से ही मिल सकता है। समस्त महिला मंडल ब्रहपुरी कालोनी ने बताया कि कथा का विश्राम चार फरवरी को किया जाएगा। कथा दोपहर एक बजे से आरंभ होती है। वहीं शिव अर्चना सुबह की जाती है।

मरीजों और उनके परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार और उपचार के दिए निर्देश, अस्पताल आने वाले मरीजों को मिलें त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं- कलेक्टर श्री बालागुरू के, इछावर में सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थल का कलेक्टर ने लिया जायजा, सीहोर के आवासीय स्कूल का निरीक्षण कर ली गतिविधियों की जानकारी

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- कलेक्टर श्री बालागुरू के ने इछावर के सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों का बेहतर इलाज एवं समुचित देखभाल के चिकित्सकों को निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में जांच एवं दवाओं की उपलब्धता तथा स्टाफ के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के ने कहा कि जब कोई मरीज अस्पताल आता है, तो मरीज और उसके परिजन मानसिक रूप से परेशान और विचलित होते हैं। उनकी यह अपेक्षा होती है कि शीघ्र मरीज को भर्ती किया जाए एवं जल्द इलाज मिले।

ऐसे समय में चिकित्सकों एवं अस्पताल के स्टाफ को पूरी संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना चाहिए। अस्पताल के चिकित्सकों की संख्या कम होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्री बालागुरू के ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सकों तथा स्टॉफ की उपलब्धता के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल के नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सा सुविधाओं और साफ-सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनके अनुभव और समस्याओं को सुना। उन्होंने चिकित्सालय के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर इलाज और दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने विभिन्न वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी, एक्सरे, पैथोलॉजी, स्टोर, एनआरसी, दवा वितरण कक्ष सहित पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। अस्पताल निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री जमील खान, बीएमओ डॉ अंकित चांडक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थल का किया निरीक्षण- प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के विवाह के लिए गरीब परिवारों को सहायता देने वाली मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 03 फरवरी 2025 को इछावर में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री बालागुरू के ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलन के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समय पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आगमन, निर्गमन, गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं पेयजल, बैरिकेटिंग, पार्किंग, फायर ब्रिगेड, यातायात, वर-वधु तथा उनके परिजनों के लिए बैठक व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री जमील खान, इछावर जनपद सीईओ श्रीमती शिवानी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आवासीय खेल परिसर का किया निरीक्षण- कलेक्टर श्री बालागुरू के ने सीहोर स्थित आवासीय खेल परिसर का निरीक्षण किया तथा वहां संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने आवासीय खेल परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों से चर्चा की। उन्होंने आवासीय खेल परिसर के प्राचार्य श्री आलोक शर्मा से सालभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के लिए निर्धारित खेल कैलेंडर, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण, खेलों के आयोजन, व्यवस्थाएं तथा आवासीय खेल परिसर में खिलाड़ियों के प्रवेश के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने संस्थान के स्टाफ और संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्य आलोक शर्मा से कहा कि निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सभी खेल गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!