updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर स्थित विजयासन देवी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने पूरे विधि विधान से देवी धाम में पूजा-अर्चना के उपरांत माता जी को पुष्प अर्पित कर परिक्रमा की। इस दौरान राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। देवी लोक मॉडल का किया अवलोकन-

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर में देवी लोक के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां बन रहे देवी लोक के मॉडल स्वरूप का अवलोकन कर किये जा रहे कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सलकनपुर में देवीलोक का निर्माण कराया जा रहा है। देवी लोक में देवी जी के नौ रूपों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक निर्माण एवं विकास के कार्य किए जा रहे हैं। देवीलोक के निर्माण के पश्चात धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन पर आधारित आर्थिक गतिविधियों का भी विस्तार होगा।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- जगह-जगह बनाए गए कई मंचों से पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत, रोड शो के दौरान कई स्मृति चिन्ह नागरिकों ने अतिथियों को किए भेंट, भैरूंदा में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री का नगरवासियों ने किया अभिनंदन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान के आज भैरूंदा पहुंचने पर रोड शो के

दौरान नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर तथा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिहं चौहान रोड शो के दौरान मुख्य मार्ग, भैरूंदा बाजार के अंदर से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। रोड़ शो के दौरान अतिथियों के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच बनाए गए। रोड शो के दौरान घरों की बालकनियों से बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों द्वारा मुख्य अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह नागरिकों द्वारा अतिथियों को हल, साफा, मूर्ति सहित अनेक वस्तुएं स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट की गईं।

नगरवासियों एवं हितग्राहियों ने रोड शो में हाथों में प्ले कार्ड लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को जनहित में चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया। रोड शो के दौरान नगर की अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, समाजसेवियों, शासकीय-अशासकीय संस्थानों, संघों तथा अनेकों प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस पूरे रोड शो के दौरान सभी लोग मुख्य अतिथियों की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!