updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- 43वी राष्टीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता रोहतक में अपने खेल से सभी का मन मोह लिया ,मध्यप्रदेश टीम के खिलाड़ियों में बहुत कम समय के अभ्यास में जानदार खेल का प्रदर्शन किया ,बड़े बड़े खिलाड़ी के नाम से जाने जाने बाली टीम के विरुद्ध शानदार खेल खेला ,मध्यप्रदेश के ग्रुप में महाराष्ट्र, दिल्ली,उत्तराखंड,असम, वेस्ट बंगाल,और कर्नाटक जेसी नामी टीम जो इन के खिलाड़ी खेल में महारत हासिल है , उन के सामने मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा दिखाते हुए ,शानदार खेल प्रदर्शन किया ,खिलाड़ियों के प्रतियोगिता सम्मापन के बाद बापशी पर खिलाड़ियों का जोरदार खेल प्रेमियों ने स्वागत किया, द्रोण यादव,

यशराज,कीर्तिराज,जयराज,आशुतोष, प्रथ्विराज,साहिल यादव, आदर्श ठाकुर,सभी खिलाड़ी सृजन कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी बॉडिंग स्कूल आष्टा जिला सीहोर के छात्रों के विश्वसनीय प्रदर्शन कर वापस आने पर पुष्प माला पहना कर,मध्यप्रदेश सचिव योगेश बघेल ,राय सिंह मेवाडा, अध्यक्षा प्रतिनिधि न.पा.आष्टा श्री राम नरेश यादव जी स्कूल संचालक ,प्राचार्य श्री पुस्पेंद्र दांगी, कल्याण सिंह मेवाडा जी सचिव,कोच सुनील तिवारी , रामचंद्रसिंह तोमर ,भूपेंद्र भट्ट,काजल, छात्रशाल,प्रियंका जोलवाल, सिमरन तिवारी,सीनियर प्लेयर दिशा तिवारी, आदि ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी,

*मेष:-*  आज संपदा क्रय के लिये विभिन्न प्रस्ताव आपके समक्ष होंगे,पर आप सभी प्रस्ताव के सम्बंध में निर्णय की दुविधा में रहेंगे। जिसे आप टाल देंगे।धार्मिक अनुष्ठान में समय देने का अवसर प्राप्त होगा।कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद की स्तिथि बन सकती है।क्रोध से बचे।
*उपाय:- कनेर का फूल मंदिर में चढ़ाएं*
*वृषभ :-* आज सुबहा चिंताओं से दिन प्रारम्भ होगा।दोपहर के बाद अच्छी सूचना मिलने से मन प्रसन्न होगा।बच्चो की उपलब्धियां संतोषप्रद रहेगी।संध्या तक शेयर बाजार में लाभ के संकेत मिलेंगे।नौकरीं में दिन  आनंददायक होगा।ज्यादा तीखा खाने से पेट मे पीड़ा हो सकती है।
*उपाय:- गूलर वृक्ष की पूजा करें*
*मिथुन:-* आज सर्व प्रगति की योग है।सुख सम्मान में वृद्धि होगी।वित्त लाभ मिलेगा।घर मे इंटीरियर का कार्य होगा।रिस्तेदारो से सम्बंध अनुकूल रहेंगे।लोहे की वस्तु से चोट की सम्भवना है।बैंकिग लेनदेन धन वृद्धिकारक रहेंगे।
*उपाय:- अक्षत का दान करें

*कर्क:-* आज भोर में देखे सपनो में कार्य सिद्धि मिलेगी।सामाजिक कार्यो में उपस्तिथि देने का अवसर मिलेगा
पशु,पक्षी,जीव-जंतु से कष्ट हो सकता है।पिता या घर के बढ़ो का मार्गदर्शन अनुकूल रहेगा।
*उपाय:- पंचगव्य से स्नान करें*
*सिंह:-*  आज विघ्न बाधाओं से मुक्ति का दिन है।पुराने रुके कार्य पूर्ण होंगे।कानूनी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।आर्थिक लाभ होगा।  प्रवास के योग है।नौकरीं वालो को पदोउन्नति मिलेगी।व्यय में कमी होंगी।डरावने स्वप्न आ सकते है।
*उपाय:- खसखस ब्राह्मण को दान करें*
*कन्या:-* आज मानसिक क्लेश हो सकता है।देहपीड़ा होने की पूरी सम्भवना है।आर्थिक लाभ भी पूर्ण है।अतिथि लोगो के सत्कार में समय व्यतीत होगा उनसे लाभ भी प्राप्त सम्भव है।अधिक धन खर्च से मन दुःखी रहेगा।
*उपाय:- शहद से श्री गणेश का अभिषेक करें*

*तुला:-* आज आपका विजय दिवस है।कार्यसिद्धि प्राप्त होगी।पारिवारिक मजबूती को बल मिलेगा।निकटम जनों से संबंध अनुकूल बनेंगे।रोग में सुधार रहेगा।सुयश काल है।पराक्रम से समाज मे उच्च स्थान मिलना तय है।व्यापार में मिश्रित धन लाभ है।
*उपाय:-  केसर का तिलक लगाएं*
*वृश्चिक:-* आज वाणी शक्ति से लोगो से अपने कार्य  निकालने में सफल होंगे।बड़ी योजना का दायित्व आपको मिल सकता है।वाहन दुर्घटना का समय बन रहा है।सावधानी से वाहन का उपयोग करे।अग्नि से दूर रहे।शल्यक्रिया बन सकती है।
*उपाय:-  भोजपत्र पर गुरु मंत्र लिखकर जल में प्रवाहित करें*
*धनु:-* आज अपनी श्रेष्ठ कार्यप्रणाली के बल पर सबके सिरमोर बनेंगे शिल्पकला ,पत्रकारिता, पुरोहिताई कर्म करने बाले विशेष लाभ प्राप्त करेंगे।पूंजीनिवेश बढेगा।वाहन चलाने में सावधानी रखें।
*उपाय:- पुष्प से मंदिर का श्रृंगार करें*

*मकर:-*  आज रोगभय  हो सकता है।धन लाभ के योग भी बन रहे है।शत्रुयों में वृद्धि होगी।विना गलती के आपके ऊपर दोषारोपण हो सकता है।मन विचलित होगा पत्नी का सहयोग मिलेगा।
*उपाय:- सौंफ मंदिर में दान करें*
*कुम्भ:-* आज वस्त्रलंकार के नवीन साधन प्राप्त होंगे।राज्यसेवा के कार्यो में सफलता मिलेगी।पुराने मित्रों की याद कुछ पीड़ा दे सकती है।घर मे नया सदस्य आ सकता है। प्लास्टिक वस्तुओं के व्यापार में लाभ होगा।
*उपाय:- नीला वस्त्र पॉकेट में रखें*
*मीन:-*  आज व्यवसायिक मुसीबतों का दौर आज रूकेगा।नये कार्यो की रुरेखा का चिंतन होगा। भूमि साधनों की समस्या दूर होने बाली है।पितरों के निमत्त धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।मन प्रफुल्लित रहेगा।
*उपाय:- चीटियों को शक्कर खिलाएं*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!