updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- हसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी एवं श्री श्वेतांबर जैन श्रीसंघ के वरिष्ठ सदस्य एवं किराना व्यापारी गुलाबचंद सुराणा का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय शमशान घाट पर किया गया। उनके छोटे भाई दिनेश सुराणा, उमेश सुराणा एवं पुत्र सौरभ सुराणा ने उन्हे अंतिम मुखाग्नी दी। उनके निधन पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, विजय देशलहरा, प्रदीप प्रगति, मित्रगण शैलेष राठौर, गोपाल सोनी, सुनिल प्रगति,

पं. लखनलाल शर्मा, नरेन्द्र पोरवाल, पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, संजय सुराणा, नितेश सुराना, स्थानकवासी श्रावक संघ अध्यक्ष लोकेन्द्र बनवट, गंज मंदिर अध्यक्ष नगीन वोहरा, अभिषेक सुराना, सी.के. जैन, मनोज तिवारी ने श्रृदांजली दी। उनके अंतिम संस्कार में वरिष्ठ समाजसेवी विजय देशलहरा, पत्रकार सुशील संचेती, श्वेताम्बर श्री संघ के अध्यक्ष पवन सुराणा, सुरेश सुराना, शेषनारायण मुकाती, अशोक रांका, निर्मल राकां, राजा पारख, निर्मल देशलहरा, प्रदीप धारीवाल, आलोक बोहरा, पियुष देशलहरा, दिनेश कोठारी, अभय देशलहरा, प्रदीप सिंगी सहित सैकडो लोग सम्मिलत हुए।

*मेष:-*  अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नती से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।दोपहर बाद झूठे आरोप आप पर बन सकते है।
*उपाय:-* किन्नर को मिष्ठान दे
*वृषभ :-* मन अशान्त रहेगा। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दोपहर बाद मित्र सहयोग  से लाभ हो सकता है।
*उपाय:-* सिंदूर का तिलक लगाये
*मिथुन:-* अपनी जीवनशैली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।
*उपाय:-* शहद को ख़ाकर घर से निकले

*कर्क:-* आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।
*उपाय:-* फलों का रस श्रीविष्णु को अर्पण करें
*सिंह:-*  आज का दिन मौज-शौक और मनोरंजन में बीतेगा। मित्रों और परिवार के साथ मनोरंजन के स्थान या पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्र तथा आभूषण आदि की खरीदारी होगी।
*उपाय:-* 108 बार किसी भी शिव मंत्र का जाप करें
*कन्या:-* आज ज्यादा सोच-विचार करने से आप परेशान हो सकते हैं। माता के मामले में आपको चिंता हो सकती है। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल न होने से यात्रा करना टालें। छाती के दर्द से परेशानी हो सकती है।दोपहर बाद आर्थिक लाभ मिल सकता है।
*उपाय:-* 13 हरि इलाइची श्रीगणेश को अर्पण करें

*तुला:-* आज आपके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है।  उत्साह बढ़ सकता बढेगा।घर और आसपास की चीजों का कंट्रोल आपके ही हाथ में हो सकता है। पैसों के मामलों पर थोड़ा विचार करने में ही फायदा है.
*उपाय:-* ककड़ी श्रीकृष्ण मंदिर में अर्पण करें
*वृश्चिक:-* सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दुसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है।
*उपाय:-* श्रीहनुमान जी को अबीर मिश्रित जल अर्पण करें
*धनु:-* गृहस्थ जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। कार्यस्थल पर काम की प्रतिबद्धता के कारण आप घूमने जाने में विफल रहेंगे। आपकी कार्य-कुशलता और कार्य-क्षमता दोनों में कमी हो सकती है ।दोपहर बाद कानूनी मामलों में आशानुकूल हल निकल सकता है।
*उपाय:-* श्रीगायत्री मंत्र का जाप करें

*मकर:-* मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक तनाव दोपहर बाद बन सकता है।
*उपाय:-* लाल वस्त्र में गुड़ रखकर ब्राह्मण बालक को दे
*कुम्भ:-* घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष मिलेगा। आज आप सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा।दोपहर बाद चोट बन सकती है।
*उपाय:-* श्रीलक्ष्मी को पंचमेवा अर्पण करें
*मीन:-*  परिवार के सदस्यो के सााथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। कोई फैसला हड़बड़ाहट में ना लें। कार्य स्थल पर प्रमोशन या तारीफ मिलने के आसार हैं।
*उपाय:-* शिवलिंग पर चंदन चढ़ाये

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!