updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- वेस्ट बंगाल के साथ 33-35 सेकंड सेट 31-35 के साथ समाप्त हुआ, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश टीम हरियाणा के रोहतक जिले में इस समय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल रही है पूरी टीम का मध्य प्रदेश की बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है वहीं बालिका वर्ग का भी अच्छे मैच खेले गए हरियाणा के साथ एवं केरल टीम के साथ बेहतरीन मैच रहा नेशनल टीम में द्रोण यादव, यश राज, जयवर्धन, साहिल, कीर्ति राज, आदर्श, पृथ्वीराज, आशुतोष सभी मध्य प्रदेश के टीम बालक एवं बालिका वर्ग में खिलाड़ियाओ के शानदार प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश सेक्रेटरी योगेश बघेल संचालक सुनील तिवारी, रामनरेश यादव सृजन कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी बॉडिंग स्कूल संचालक, प्राचार्य पुष्पेंद्र दांगी, भानु प्रताप, कोमल वर्मा, रामचंद्र सिंह तोमर नागेंद्र सर व टीम सदस्य सभी ने अच्छे प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी हैं।

*मेष:-*  आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर में शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगेǀ
*उपाय:- धतूरा का फूल शिवजी पर अर्पण करें*
*वृषभ :-* आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है।
*उपाय:- सफेद वस्त्र चावल रखकर ब्राह्मण को दें
*मिथुन:-* आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं।निवेश लाभकारी साबित हो सकता है।
*उपाय:- अन्न का दान करें*

*कर्क:-* आज किसी मित्र का आगमन हो सकता हे। अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा।
*उपाय:- शिक्षण सामग्री वितरित करें*
*सिंह:-*  आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे।
*उपाय:- देवी मंदिर में लाल पुष्प अर्पण करें*
*कन्या:-* आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा
*उपाय:- शनि मंदिर में कुशा का आसन दान करें*

*तुला:-* आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है।
*उपाय:- श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें*
*वृश्चिक:-* आज स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
*उपाय:- श्री हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें*
*धनु:-* आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन शुभ बना सकती है।धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है
*उपाय:- पशुओ की सेवा करें*

*मकर:-*  आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी।
*उपाय:- शक्कर मंदिर में दान करें*
*कुम्भ:-* आज आपकी बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है।
*उपाय:- नीली चूड़ियां ब्राह्मण स्त्री को दें*
*मीन:-* आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। धन लाभ होगा।
*उपाय:-  पपीता फल का दान करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!