updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- हमारी अद्भुत, अलौकिक एवं ऐतिहासिक सनातनी संस्कृति का संरक्षण एवं उसका पोषण हमारा दायित्व है। विजयदशमी का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है, जो आजीवन हमें मार्गदर्शित करता है। भारतीय संस्कृति का संपोषण आज के समय में आवश्यक है। हमें त्योहारों एवं उत्सवो पर आयोजन समितियो की मदद करना चाहिए। उक्त परिचर्चा विजयदशमी उत्सव समिति अलीपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी के सम्मान में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने चर्चा करते हुए व्यक्त की।

विजयादशमी उत्सव समिति अलीपुर ने आज पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार से भेंट की जहां पर परमार मित्र मंडल द्वारा समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर का साफा बांधकर, श्रीफल, दुपट्टे से स्वागत किया। विजय दसवीं उत्सव समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर ने इस वर्ष की विजयदशमी उत्सव की तैयारी से अवगत कराया। उन्होनें कहा की समिति के नेतृत्व में इस वर्ष का विजया दशमी ऐतिहासिक रूप से सफल होगा। इस अवसर पर अर्जुन सिंह ठाकुर, राजकुमार मालवीय पार्षद, राहुल परमाल, जितेंद्र सिंह वर्मा, अजय राजपूत , राहुल चित्तौड़ा , सतीश सिंगन, महेंद्र नायक आदि उपिस्थत थे।

*मेंष:-* अधिकारियों से असहयोग मिलेगा। निर्माण कार्य में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य सुख में समस्या रहेगी। भाई बहनों से विवाद खत्म  होगा।
*उपाय:शहद भगवान श्री कृष्ण को अर्पण करे*
*वृष:-* अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होंगी।  रहन-सहन  व्यवस्थित रहेगा। खर्चों में कमी  होगी। मन प्रसन्न होगा।स्वास्थ अनुकूल रहेगा।
*उपाय:-पांच गोल सुपारी नदी में प्रभावित करें*
*मिथुन:-* आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगी। 
*उपाय:-दही पीपल के वृक्ष की जड़ में अर्पण करे*

*कर्क:-*  आज के दिन बाहरी स्थान से आय में वृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा ।भूमि में निवेश करने से लाभ मिलेगा। नए वाहन सुख की प्राप्ति होगी ।कम परिश्रम से ही कार्य में सफलता प्राप्त होगी ।
*उपाय:-इत्र श्री गणेश को अर्पण करें*
*सिंह:-* आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। आपके परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवन-साथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन घर की शान्ति को भंग कर सकती है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
*उपाय:-तांबे की धातु अपने पॉकेट में रखें*
*कन्या:-* प्रेमी या जीवनसाथी के व्यवहार के कारण आप मन ही मन उससे झुंझलाते रहेंगे. आप धैर्य से काम लें. मांगलिक कार्यों में मन लगेगा.सम्पत्ति बढ़ोतरी का अनुकूल समय है।
*उपाय:-गुड़ की मिठाई बनाकर ब्राह्मण को दें*

*तुला:-* आज शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न हो सकते हैं। स्वभाव में क्रोध रहेगा अधिक क्रोध नही कर नुकसान हो सकता है।
*उपाय:-भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पण करें*
*वृश्चिक* स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा। मन शान्त रहेगा। धन का लाभ होगा। समस्या का निराकरण होगा। अधिकारी वर्ग को नवीन कार्य प्राप्त होगा।
*उपाय:कच्चा सूत केल के वृक्ष पर अर्पण करे*
*धनु:-* कार्य में व्यस्तता बनेगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। सम्मान की प्राप्ति होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। घर साज सज्जा पर व्यय होगा।
*उपाय:-गुड़ चना गाय को खिलाएं*

*मकर:-*  आज भाग्य का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे सफलता मिलेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। 
*उपाय:सीधे हाथ की कलाई पर नीला धागा बांधे*
*कुम्भ:-* आज जोखिम उठाने की कोशिश न करें। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। आज आप किसी को अपनी तरफ से नाराज न करें। यात्रा सुखद रहेगी। किसी प्रकार की विपरीत घटना घटित हो सकती है।
*उपाय:-शिवजी पर काले तिल अर्पण करे*
*मीन:-* धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कमियों को दूर कर अच्छा लाभ ले पाएंगे।
*उपाय:ऋतुफल कन्या को दे*
*पं. डॉ दीपेश पाठक

*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र
*9827598979,9406533539*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!