updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- गणेश उपाध्याय सेवानिवृत्त होने पर नगर के गीतांजलि गार्डन में 21 सितंबर 2024 दिन शनिवार को उपाध्याय परिवार द्वारा सेवानिवृत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्रीमती विजयलक्ष्मी गणेश उपाध्याय ने बताया कि श्री गणेश जी उपाध्यायजी के सेवानिवृत्त होने पर गीतांजलि गार्डन में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सभी ने पधार कर गणेश उपाध्याय जी का पुष्प माला पहनाकर सफा बांधकर भव्य स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर बधाइयां प्रेषित की। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं पं दीपेश पाठक परिवार द्वारा मंत्र का उच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इसी के साथ अगस्त शिवा मंडलोई, विजयलक्ष्मी गणेश उपाध्याय के नाती नीलिमा विकास मंडलोई के बेटे ने सरस्वती वंदना की गई। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पधारे विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष हेमकुवंर रायसिंह मेवाड़ा, नपा प्रतिनिधि रायसिंह मेंवाडा, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा, जनपद अध्यक्ष सोनू दीक्षा गुणवान, पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष उपेश राठौर, पूर्व बीईओ व वर्तमान संकुल प्राचार्य अजब सिंह राजपूत, नगर पुरोहित दीपेश पाठक, मनीष पाठक, प्रख्यात ज्योतिष आचार्य अमित तिवारी, सुदीप जायसवाल, प्राचार्य सीएल पेठारी, पूर्व प्राचार्य नारायण सिंह ठाकुर, ललित नागोरी, गुलाब बाई ठाकुर, सर्वेश उपाध्याय, पार्षद रवि शर्मा,

पार्षद अंजलि चौरसिया, जिलाध्यक्ष रीतू जैन, डॉक्टर कुणाल राय, सपना राय चैतन्य प्रकाश पंचोली, माखनलाल कुराडि़या, मीना सिंगी जितेंद्र सरपंच जगमालपुर, व सभी पत्रकार बंधुओ ने सिहोर से अतुल तिवारी, प्रवीण तिवारी व नीलिमा विकास मंडलोई तनु आदि ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं आष्टा पहुंची सोशल मीडिया स्टार इनफ्लुएंसर विजयलक्ष्मी गणेश उपाध्याय की बेटी दिव्या उपाध्याय एवं दामाद पीजे एवं परिवारजन योगेश दुबे, ओमप्रकाश उपाध्याय, संजय उपाध्याय, ईश्वर उपाध्याय, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, राजकुमारी ब्रिजेश उपाध्याय, उषा शर्मा आदि ने भव्य स्वागत कर बधाइयां प्रेषित की। अंत में मयूर उपाध्याय द्वारा आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!