updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नवरात्री का पर्व समीप आते ही नगर मे गरबा रास प्रतियोगिता का आयोजन का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है। लगातार 4 वर्ष से ढोली थारो गरबा रास 4.0 समिति का आयोजन मानस भवन परिसर में 5 और 6 अक्टूबर 2024 को आयोजित किया गया है। उक्त गरबा प्रतियोगिता को व्यवस्थित करने के लिए समिति का गठन किया गया, जिसमे नगर के युवा राहुल जाट को अध्यक्ष तथा गौरव वर्मा को उपाध्यक्ष एवं रोहित कुशवाहा को कोषाध्यक्ष चुना गया। ढोली थारो गरबा रास 4.0 समिति के गठन के पश्चात् खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में अध्यक्ष राहुल जाट और उपाध्यक्ष गौरव वर्मा एवं

कोषाध्यक्ष रोहित कुशवाहा का स्वागत एवं सम्मान हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू भट्ट ने साफा पहनाकर किया। अध्यक्ष राहुल जाट, उपाध्यक्ष गौरव वर्मा एवं कोषाध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा की धार्मिक परंपरा को बनाए रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन समिति द्वारा बीते तीन वर्षो में भी किये गए और इस वर्ष भी आयोजन सभी के सहयोग से व्यवस्थीत रूप से संपन्न कराया जायगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के अभिषेक झा, विनय वर्मा, अंशु कुशवाहा, रितिक धवल, रवि कुशवाह, हर्षित दुबे, हितेश बत्रा, रूद्र कुशवाह, मोहित कुशवाह, दिवम पालीवाल, हर्ष राठौर, राहुल मेवाड़ा, गौतम शर्मा, शिवम् सोनी, बैटरी पहलवान, अनिकेत पहलवान, शिवा पहलवान, सोनू शर्मा, तनिष्क जैन, प्रज्वल जैन, सिद्धांत जसाठी आदि उपस्थित रहे।

*मेष:-*  अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नती से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।दोपहर बाद झूठे आरोप आप पर बन सकते है।
*उपाय:-* किन्नर को मिष्ठान दे
*वृषभ:-* अपनी जीवनशैली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।
*उपाय:-* सिंदूर का तिलक लगाये
*मिथुन:-* मन अशान्त रहेगा। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दोपहर बाद मित्र सहयोग  से लाभ हो सकता है।
*उपाय:-* शहद को ख़ाकर घर से निकले

*कर्क:-* आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।
*उपाय:-* फलों का रस श्रीविष्णु को अर्पण करें
*सिंह:-*  आज का दिन मौज-शौक और मनोरंजन में बीतेगा। मित्रों और परिवार के साथ मनोरंजन के स्थान या पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्र तथा आभूषण आदि की खरीदारी होगी।
*उपाय:-* 108 बार किसी भी शिव मंत्र का जाप करें
*कन्या:-* आज आपके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है।  उत्साह बढ़ सकता बढेगा।घर और आसपास की चीजों का कंट्रोल आपके ही हाथ में हो सकता है। पैसों के मामलों पर थोड़ा विचार करने में ही फायदा है.
*उपाय:-* 13 हरि इलाइची श्री गणेश को अर्पण करें

*तुला:-* आज ज्यादा सोच-विचार करने से आप परेशान हो सकते हैं। माता के मामले में आपको चिंता हो सकती है। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल न होने से यात्रा करना टालें। छाती के दर्द से परेशानी हो सकती है।दोपहर बाद आर्थिक लाभ मिल सकता है।
*उपाय:-* ककड़ी श्रीकृष्ण मंदिर में अर्पण करें
*वृश्चिक:-* सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दुसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है।
*उपाय:-* श्रीहनुमान जी को अबीर मिश्रित जल अर्पण करें
*धनु:-* घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष मिलेगा। आज आप सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा।दोपहर बाद चोट बन सकती है।
*उपाय:-* श्रीगायत्री मंत्र का जाप करें

*मकर:-* मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक तनाव दोपहर बाद बन सकता है।
*उपाय:-* लाल वस्त्र में गुड़ रखकर ब्राह्मण बालक को दे
*कुम्भ:-* गृहस्थ जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। कार्यस्थल पर काम की प्रतिबद्धता के कारण आप घूमने जाने में विफल रहेंगे। आपकी कार्य-कुशलता और कार्य-क्षमता दोनों में कमी हो सकती है ।दोपहर बाद कानूनी मामलों में आशानुकूल हल निकल सकता है।
*उपाय:-* श्रीलक्ष्मी को पंचमेवा अर्पण करें
*मीन:-*  परिवार के सदस्यो के सााथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। कोई फैसला हड़बड़ाहट में ना लें। कार्य स्थल पर प्रमोशन या तारीफ मिलने के आसार हैं।
*उपाय:-* शिवलिंग पर चंदन चढ़ाये

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!