*मेष:-* गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। मन प्रसन्न रहेगा। यद्यपि अपने लोग कार्य क्षेत्र में अवरोध पैदा करेंगे।
*उपाय:-* आज पॉकेट में लाल वस्त्र रखे
*वृषभ :-* आज आपको विरोधी पक्ष के कारण रुकावटों का सामना करना पडे़गा। व्यवसायिक क्षेत्र पर सब पर विश्वास करना सही नहीं रहेगा। विश्वास पात्र ही आपको धोखा दे सकते हैं अत: सावधान रहे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें ।
*उपाय:-* आंकड़े का पुष्प शिव जी को अर्पण करें
*मिथुन:-* व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहे, मस्त रहे। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।
*उपाय:-* सूर्यदेव के बारह नाम का स्मरण करें

*कर्क:-* वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
*उपाय:-* सफेद चंदन का तिलक लगाये
*सिंह:-*  जमीन-जयजादों के कामों में उन्नति के स्थिरयोग  है,धन का निवेश करना भविष्य के लिए बहुत लाभकारी होगा,आर्थिक उन्नति होगी। निवेश तुरंत करें।
*उपाय:-* नील वस्त्र का दान जरूरतमंद को करें
*कन्या:-* हर किसी की बातों में आकर विवाद करना आपको महंगा पडेगा,शत्रुवर्ग आपको चारों तरफ से घेरकर सताएगा,मुसीबतों का सामना होंगे। बुद्धि से काम ले।
*उपाय:-* पीले रेशमी वस्त्र का दान श्रीविष्णु को अर्पण करें

*तुला:-* आपसी संबंधों को महत्व दें। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। मानसिक प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मित्रों की सहायता से बिगड़े काम बनेंगे।
*उपाय:-* सिंदूर का तिलक लगाये
*वृश्चिक:-* आज समय आपके पक्ष में हैं। आप कुछ नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं वह आज शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।राजनीति में लाभ बन सकता है।
*उपाय:-* यज्ञोपवीत श्रीविष्णु को अर्पण करें
*धनु:-* आपके कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे।
*उपाय:-* पीपल वृक्ष की पूजन कर दिन की शुरुआत करें

*मकर:-* आर्थिक सुविधाओं का विकास होगा। सुख साधन में वृद्धि, वाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल होगा। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्धि के योग हैं।स्वस्थाय सुधार होगा।
*उपाय:-* तुलसी पौधे में जल दे
*कुम्भ:-* आज आपको आर्थिक लाभ नहीं मिलने से मन मायूस हो सकता है। आपको और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरी में बदलाव हो सकता है।मान सम्मान की हानि हो सकती है।
*उपाय:-* अन्न का दान निर्धन को करें
*मीन:-* आज साहस-पराक्रम का लोग लोहा मानेंगे, मेहनत से बड़ी कामयाबी हासिल होगी, बड़ी सूचना मिलेगी, दिन अच्छा है। कर्ज में कमी होगी।
*उपाय:-* फल 11 कन्याओं को वितरित करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!