updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ दिनांक 14.09.2024 को हुआ। जिसके तहत् विभिन्न जागरुकता गतिविधियाँ 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक की जानी है। इसके अन्तगर्त माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 18 सितम्बर को काव्य पाठ तथा 19 सितम्बर को प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। आयोजन में छात्रों ने उत्साहपूवर्क भाग लिया। इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पान वाले विद्याथिर्यों को 2 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा।

कायर्क्रम प्रभारी डाॅ.ललिता राय ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा 2024 के अन्तगर्त इन प्रतियोगिताओं के अलावा वृक्षारोपण (एक पौधा माँ के नाम) परिसर में तथा गोदग्राम रिछाड़िया में किया जायेगा। शासन की स्वच्छता पखवाड़े की योजना का उद्देश्य पूर्ण करने के लिये हमें स्वयं से शुरुआत करनी होगी जब हम सभी स्वच्छता का ध्यान रखेंगे तो देश अवश्य पूणर् स्वच्छ होगा। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. अबेका खरे, सुश्री वैशाली रामटेके, श्री नफीस अहमद, श्री कृपाल विश्वकर्मा, सुश्री शिवानी मालवीय, डाॅ.बेला सुराणा, श्री जगदीश नागले, डाॅ.मेघा जैन, कु.दीक्ष सूयर्वंशी, श्री रामेश्वर अहीके एवं कु.लक्ष्मी विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

*मेष:-* आज परिवारजनों के साथ किसी कारण भ्रांति हो सकती है। आपके द्वारा हुए कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी। आपका मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा।
*उपाय:-* सिघाड़े के आटा चींटियों को खिलाये
*वृषभ:-* आज सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। आज पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें |
*उपाय:-* बेसन लेप से स्नान करें
*मिथुन:-* आज कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी।
*उपाय:-* इष्टदेवता के मंत्र का जाप करें

*कर्क:-* आज आपके करियर में कुछ नए मौके जल्दी ही मिलने वाले हैं। नौकरी बदलते हैं, तो यह आपके लिए ही फायदेमंद होगा। छोटे लेवल का नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है।
*उपाय:-* जब बहते पानी के विसर्जित करें
*सिंह:-* आज कानूनी अड़चन आ सकती है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद व जोखिम से बचें।
*उपाय:-* तिल का दीपक तुलसी के पौधे सामने लगाये
*कन्या:-* आज  सोच में परिव‌र्त्तन से परिवार में सुख शांति के साथ सफलता एवं आर्थिक विकास का क्रम बनेगा। धार्मिक कार्य का प्रयास सफल होगा। बाधित कार्य सिद्ध होगा।
*उपाय:-* केशर शिव जी पर अर्पण करें

*तुला:-* आज सार्थक प्रयास से राजनैतिक गतिरोध दूर होगा एवं आर्थिक स्थिति में सुधार का क्रम बनेगा। सहयोगियों का पूर्ण सहयोग एवं धार्मिकरूचि का विकास होगा।
*उपाय:-* कुत्ते को रोटी खिलाये
*वृश्चिक:-* आज आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता छाई रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होगा।
*उपाय:-* सफेद पुष्प मंदिर में अर्पण करें
*धनु:-* आज परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के  साथ वैचारिक मतभेद रह सकता है। कार्यप्रणाली में अव्यवस्थित रह सकती है। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल होगा।
*उपाय:-* रेबड़ी धार्मिक स्थल पर दे

*मकर:-* आज पुरानी की हुई गलती को सुधारने का मौका मिलेगा। पारमार्थिक कार्यों में योगदान देकर संतुष्ट होंगे। मित्रों के साथ लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
*उपाय:-* पीली सरसों भैरव मंदिर में अर्पण करें
*कुम्भ:-* आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। झंझटों में न पड़ें।
*उपाय:-* मीठा दूध बटुक को पिलाये
*मीन:-* आज कारोबार के चलते यात्रा के योग हैं। पारिवारिक आयोजनों में शामिल होंगे। किसी अपने के लिए कोई कार्य करना पड़ सकता है। विवादित मामले सुलझ सकते हैं।
*उपाय:-* हलवे का नैवेध मां दुर्गा को अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!