updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- महिला कांग्रेस का चालवीसवां स्थापना दिवस महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति गुलाब बाई ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति विभा पटेल के निर्देश पर ग्राम मालीखेड़ी मनाया गया। सर्वप्रथम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की एव सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। जिसमें महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति गुलाबबाई ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओ को सशक्तीकरण के लिए हमेशा कार्य किया है। कांग्रेस ने कभी झूठ का सहारा नही लिया।

न ही धर्म का सहारा लिया। देश के हित में हमेशा कार्य किया है। कांग्रेस ने महिला का आरक्षण किया। महिलाओ को पुरूष से कंधा से कंधा मिलाकर कार्य किया है। उनहे आजादी दी। आज घर से निकलकर महिलाएं हर वर्ग मे कार्य कर रही है। यह कांग्रेस की देन है। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति गुलाबबाई ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष रीना मालवीय, गज्जी बाई मालवीय, सुनीता मालवीय, लीलाबाई, रामसभा, संतोषबाई शुगनबाई चंपा बाई फूलकुवर शारदा बाई, शकरबाई, धन्नू बाई, गुलाबबाई, रामकुवर बाई, गोकल बाई, शाकुंतलाबाई, सीमाबाई, लाडकुवर बाई, रागिनी बाई, दिलीप मालवीय सहित बड़ी संख्या मे महिला उपस्थित रही।

*मेष:-* समारोह का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य लाभ देंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। पराक्रम से लाभ-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
*उपाय:-* सफ़ेद पुष्प पितरों को अर्पण
*वृषभ :-* भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा।
*उपाय:-* तिल श्रीविष्णु को अर्पण करें
*मिथुन:-* आज व्यावसायिक रूप से आपकी तारीफ होगी तथा आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। आपके द्वारा बनाई गई परियोजनाओं से अत्यधिक फायदा पहुंचेगा।
*उपाय:-* हल्दी से गौमाता की पूजन करें

*कर्क:-* फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वस्तुएं संभालकर रखें।
*उपाय:-* चावल पक्षियों को खिलाये
*सिंह:-*  पार्टनर से सुख मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति रोमांचित करेगी। प्रोफैशनल्स को लाभ होगा। व्यक्तित्व पर आघात हो सकता है।
*उपाय:-* चार नींबु चारो दिशाओं में रखे
*कन्या:-* आज मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने-फिरने जाने का आयोजन होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।
*उपाय:-* अनार फल माँ लक्ष्मी को अर्पण करें

*तुला:-* आज घर-परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। कार्यस्थल में अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी मदद करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी समारोह में भाग ले सकते हैं।
*उपाय:-* कुशा श्रीगणेश को अर्पण करें
*वृश्चिक:-* मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे।
*उपाय:-* सप्तधान्य का दान नाथ को करें
*धनु:-* व्यापारियों को भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में निकटता रहेगी। स्वजनों से भेंट होगी। कार्यक्षमता में अनुकूलता रहेगी।
*उपाय:-* अंजीर शनिमंदिर में दे

*मकर:-* आज सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी शुभ सूचना के मिलने से आप का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
*उपाय:-* बच्चों को खिलौने दे
*कुम्भ:-* आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। संतान सुख प्राप्त होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
*उपाय:-* मोतीचूर के लड्डू श्रीहनुमान जी को अर्पण करें
*मीन:-*  आज साथ काम करने वाले कर्मचारियों से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं अन्यथा चोट लग सकती है।
*उपाय:-* रेबड़ी कन्याओं को दे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
????????????????????????????????*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!