updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- दिगम्बर जैन सम्प्रदाय के शास्वत पर्व पर्वाधिराज दसलक्षण पर्व जिसे पर्युषण पर्व भी कहा जाता है साल भर में तीन बार आने वाले पर्व में भादो महीने में आने वाले पर्व का लाभ समाज जन विशेष रूप से लेते है क्योंकि यह पर्व चातुर्मास के अंतर्गत आने से धार्मिक वातावरण के अंतर्गत एक अलग ही उल्लास ओर आनंद प्रदान करता है दिगम्बर जैन पंचायत समिति के श्री शरद जैन ने बताया कि समाज द्वारा प्रतिवर्ष परम्परा अनुसार इस वर्ष भी नगर के दिव्योदय जैन तीर्थ किला पर विराजमान परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्यगण

पूज्य मुनि निष्पक्ष सागर मुनि श्री निष्प्रह सागर मुनि श्री निष्कंप सागर मुनि श्री निष्काम सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में पर्वाधिराज दसलक्षण महापर्व दिनांक 8 सितंबर से 17 सितंबर तक दस दिनों तक पूर्ण भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा पर्व के अंतर्गत प्रातः काल से लेकर सायंकाल तक विशेष पूजन अर्चन ओर आराधना उपवास एकासन स्वाध्याय प्रवचन होंगे प्रतिदिन प्रातः 5:45 बजे से अर्हम ध्यान योग क्लास मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज द्वारा करवाया जाएगा प्रातः 7 बजे नित्य शांतिधारा अभिषेक संगीतमय नित्य पूजन पर्व पूजन सम्पन्न होगी

मुनि संघ के दस धर्मो पर मंगल प्रवचन सम्पन्न होंगे दोपहर 2 बजे से तत्वार्थ सूत्र वाचन व मुनि श्री के श्रीमुख विशेष व्याख्यान होंगे सायंकाल 6 बजे आचार्य भक्ति सायंकाल 7 बजे से मंगल प्रवचन होंगे रात्रि 8 बजे श्री जी की मंगल आरती रात्रि 8:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे महा पर्व के अंतर्गत सोलहकारण पर्व दस लक्षण पर्व पंचमेरु पर्व सुगंध दसमी पर्व भगवान पुष्पदन्त व भगवान वासुपूज्य जी मोक्ष कल्याणक पर्व क्षमा वाणी पर्व अनंत व्रत पर्व की विशेष रूप से पूजा अर्चना दस दिनों में की जाएगी वही साथ ही भादों शुक्ल नवमी 12 सितम्बर को गंज मंदिर जलयात्रा 14 सितम्बर श्री नेमिनाथ जैन मंदिर जलयात्रा 17 सितम्बर को किला मंदिर जलयात्रा

18 सितम्बर भादो शुक्ल पूर्णिमा श्री चन्द्रप्रभु जैन मंदिर अरिहंतपुरम जलयात्रा पर सामुहिक क्षमा वाणी पर्व मनाया जाएगा वही 19 सितम्बर कुँवार बदी एकम को नगर में ऐतिहासिक भव्य श्री जी की रथयात्रा निकाली जाएगी ओर पर्व का समापन होगा उक्त पर्व को लेकर दिगम्बर जैन पंचायत समिति व चातुर्मास धर्म प्रभावना समिति मुनि सेवा समिति द्वारा विशेष रूप से तैयारिया की जा रही है, दिगम्बर जैन पंचायत समिति के सचिन जैन रत्नेश जैन विनोद जैन कनक मुकेश जैन मावा विनोद जैन डाबरी राहुल सेठी धर्म प्रभावना समिति के संयोजक संजय जैन सात्विक मुनि सेवा समिति के प्रमुख सन्दीप जैन नीलबड़ धीरज जैन नीलबड़ नेसमस्त समाज जनो से पर्व के समस्त आयोजनो में अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!