updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- संस्था माॅडर्न पब्लिक हायर सेकेण्ड्री स्कूल में आज दिनांक 05/09/2024 को शिक्षक दिवस का कायर्क्रम बड़े ही हषोर्ल्लास के साथ मनाया गया। सवर्प्रथम माॅ सरस्वती का पूजन किया गया तथा शिक्षक/शिक्षिकाओं का स्वागत किया गया। कायर्क्रम में संचालक मंडल के सदस्यो एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भी संबोधित किया। संस्था के मार्गदर्शक द्वारा छात्र/छात्राओं को अपने संबोधन मे कहा गया की शिक्षक ज्ञान का भंडार होते है जो अपने ज्ञान रूपी भंडार से बच्चो का उज्जवल भविष्य और विकास कराते है। एवं आज के युग मे जहाॅ शिक्षक निःस्वार्थ होकर अपना कायर् निवार्ह कर रहे है।

व इस लिये शिक्षक के उज्जवल भविष्य और उनकी उन्नती को अगर हर मंच पर सम्मानित किया जाये तो देश की उन्नती मे भागिदार होगे। व समस्त छात्र/छात्राओं को अपने माता-पिता और गुरू की आज्ञा का पालन करने की सलाह दी गई। संस्था के प्राचार्य श्री शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा की अध्यापक एक दीपक की तरह होते है, जो ज्ञान रूपी प्रकाश से बच्चो का अंधकार को उनके उज्जवल भविष्य को निखारते है। उक्त कायर्क्रम में उन्होने बच्चों को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया तथा बताया की हमारे देश के द्वितीय राष्ट्रपति डाॅ. सवर्पल्ली राधा कृष्णन जी के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप मे क्यों मनाते है, क्योंकि वो जानते है कि शिक्षक राष्ट्र का निमार्ता होता है वो चाहे जिस प्रकार छात्र/छात्राओं को ढाल सकता है।

गुरू की तुलना कुम्हार से की गई। कायर्क्रम का संचालन श्रृष्टि अजनोदिया व निलाक्षी सारसिया के द्वारा किया गया। रंगारंग कायर्क्रम की प्रस्तुति पर संचालक मंडल व शाला परिवार के मागर् दर्शक श्री शंकर लाल परमार, श्री कुंवर लाल परमार, श्री भीम सिंह ठाकुर एवं समिति अध्यक्ष श्री अभिषेक परमार, प्राचार्य श्री शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उपप्राचार्य विकास चौरसिया, बी.एल. मालवीय, रवि पाठक, संदीप जोशी, राजेश बड़ोदिया, रजत धारवां, पंकज ठाकुर, जितेन्द्र पोरवाल, अनीता परमार, निमर्ला सारसिया, करिश्मा चौपड़ा, अंजली चौरसिया, अंजु नावड़े, रचना ठाकुर, नीता सक्सेना, ईशा जैन, इतिका चौहान प्रियंका सारसिया, पायल ठाकुर, अवनि जैन, पूजा ठाकुर आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- श्वेताम्बर जैन समाज के पर्युषण श्रद्धा और उत्साह के साथ चल रहे हैं। भक्ति साधना तप और व्रत के इस महापर्व में श्रावक श्राविकाएं उपवास और प्रतिक्रमण के साथ ही आठ दिवसीय धार्मिक क्रियाओं में उत्साह पूर्वक सहभागी हो रहे हैं। नगर के जिनालयों और स्थानक में प्रतिदिन हो रहे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में बच्चे और महिलाएं भी भाग ले रहे है। विगत दिवस गंज स्थित उपाश्रय में भगवान के जन्म वाचन समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों का स्वागत और सम्मान किया गया। जैनत्व के सिद्धान्तों को अंगीकार कर समाज सेवा में जुटे पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार एवम नायब तहसील दार चंचल जैन का सम्मान किया गया।

कैलाश परमार ने इस अवसर पर कहा कि धर्मानुशासन और प्राकृतिक जीवन शैली को अपनाने की जो सीख जैन धर्म से मिलती है वह अनुकरणीय है। हम परिवार में शाकाहार और व्यसन मुक्ति को परम्परागत ढंग से अपनाते हैं वह जैन साधु साध्वियों और जैन मित्रों की सुसंगति का ही प्रभाव है। प्रतिफल में हमे भी हमारे जन्मना सनातन धर्म की गतिविधियों में जैन समाज का भरपूर सहयोग मिलता है। मैं समाज के इस बहुमान के लिए आभारी हूँ। श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष पवन सुराणा, समाज के वरिष्ठ सुंदरलाल जी वोहरा, लोकेंद्र बनवट, अधिवक्ता नगीनचंद जैन प्रदीप धाड़ीवाल, अभिषेक सुराणा, आलोक वोहरा, अर्पित वोहरा आदि ने सभी उपस्थित गणमान्य जन का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन यश श्री श्रीमाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!