updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जनरल स्टोर और स्टेशनरी दुकानदारों की समस्याओं और परेशानी को देखते हुऐ जनरल स्टोर एंव स्टेशनरी संघ का नवीन गठन किया गया। गौरतलब है की लम्बे समय से ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहर के छोटे से लेकर बड़े व्यापारीयो कई परेशानियों को सामना करना पड़ता था। ऐसे में व्यापारियो की छोटी बड़ी समस्याओं और परेशानी को हल करने के उद्देश से शासन प्रशासन तक व्यापारियों की बात पहुंचाने के नेक मकसद से सभी दुकानदारों ने मिलकर एक बैठक शीतल स्वीट्स पर

अयोजित कर सर्व सम्मति से शहर के यूवा पत्रकार मिलनसार सरल और सहज व्यवहार के धनी नवीन शर्मा को जनरल स्टोर एंव स्टेशनरी संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान नवीन शर्मा ने सभी दुकानदारों की हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। और कहा हर छोटा बडा व्यापारी चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र से हो या शहरी क्षेत्र से हमारे संघ के परिवार की सदस्य है उनकी समस्या और परेशानी को हल करना है मेरा उद्देश होगा। वही जल्द ही संघ एक बडा आयोजन कर संघ की आवाज को बुलंद करेगा। इस दौरान बैठक में कई छोटे बड़े व्यापारी मोजूद रहे।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सदस्यता अभियान के पहले मंडल स्तरीय बैठक के अंतर्गत आष्टा विधानसभा क्षेत्र के कोठरी मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर बूथ स्तर पर बैठको का दौर जारी है इसी क्रम में कोठरी मंडल की बैठक मे आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति और रीति साफ है जो ईमान दारी और सक्रिय भूमिका में भारतीय जनता पार्टी का कार्य करता है वो निश्चित रूप से पार्टी में अपने लक्ष्य को पा जाता है 2 सितंबर 2024 से भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे भारत मे आयोजित होगा।

जो 45 दिनों तक चलेगा डिजिटल रूप से आप सभी को सदस्यता अभियान मे भाग लेकर बूथ स्तर तक सभी नगर ग्रामों कस्बों वार्डो गली मोहल्लों में जाकर सदस्य बनाने है भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी निष्ठा और लग्न से इस कार्य को महापर्व के रूप मे मनाएगा इस अवसर पर जिला महामंत्री दारा सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा की भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में हमे जो जुम्मेदारी मिले उसे पूरा करने का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रयास करें और एक नया कीर्तिमान स्थापित कर आष्टा विधानसभा क्षेत्र का नाम छः मंडलों का नाम रोशन कर मध्यप्रदेश में इतिहास रचे

इस अवसर पर कोठरी मंडल के सदस्यता अभियान के प्रभारी सहित भारतीय जनता पार्टी के कोठरी मंडल अध्यक्ष रुपेश पटेल,वरिष्ठ नेता जिला मंत्री देवजी पटेल, नगर परिषद कोठरी अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम दलपती , जप सदस्य कैलाश पटेल ,मंडल महामंत्री रमेश मालवीय, गोकुल मेवाड़ा, ललित धारवां, अंकित तोमर, देवराज पटेल, महेंद्र सिंह ठाकुर, महेश करमोदिया, प्रतीक चौधरी, लोकेश पटेल, राजेश जैन, अमरदीप जाट राजकुमार पटेल पार्षद दिनेश चौधरी, मदन बा, जगदीश मेचेन, देवकरण सिंह, टूम्मान पटेल,रितेश पटेल, राधेश्याम वर्मा ,जयराम, रमेश वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आचार्य कुमुद चंद्र महाराज ने लिखा है कि भगवान आपके स्मरण से संसार के पापों का क्षय हो जाता है। भगवान एवं गुरु भक्ति जीवन की अनिवार्य कड़ी है, इसके बिना कल्याण संभव नहीं है।क्षायक सम्यकदर्शन के बिना मोक्ष नहीं। बिना क्षायक सम्यकदृष्टि के भक्ति नहीं।मोक्ष मार्ग में पर्याप्त ज्ञान की आवश्यकता है। तीर्थंकर की बात पर शंका जो नहीं करता है, वह मोक्ष मार्ग प्रशस्त करता है। कमाते हो तो दान भी अवश्य करें, स्नान करते हैं तो भगवान का अभिषेक भी करें। भोजन करते हैं तो उपवास भी करें।जो नमता है वह उतनी ही ऊंचाईयां प्राप्त करता है।

संसार में भोगों,राग द्वेष के लिए नहीं नर से नारायण बनने के लिए मनुष्य जन्म प्राप्त किया है। उक्त बातें नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर पर चातुर्मास हेतु विराजित समाधि सम्राट पूज्य गुरुदेव आचार्य भगवंत विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य समय सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री निष्कंप सागर महाराज ने आशीष वचन देते हुए कहीं। अपने से बड़ों के प्रति झुको, तभी क्षायक सम्यकदृष्टि होंगे।मोक्ष मार्ग की प्रथम सीढियां है किसी से ईर्ष्या नहीं करें। ईर्ष्या अगरबत्ती की तरह है ,वह जलती रहेगी लेकिन कुछ प्राप्त नहीं होगा, अगरबत्ती से तो खुशबू भी कुछ समय मिल जाती है।हर व्यक्ति जीवन में बड़ा आदमी बनना चाहता है।

कोई भी अवनति नहीं चाहता। आपकी और साधु की चाहत में बहुत बड़ा अंतर है। मुनिश्री निष्कंप सागर महाराज ने कहा हर पिक्चर से शिक्षा मिलती है। श्रीकृष्ण और सुदामा का वर्णन बताया। सुदामा को श्रीकृष्ण को राजा देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। वहीं भाव आपको रखना चाहिए। सुदामा के आने की सूचना मिलने पर श्रीकृष्ण दौड़ कर उन्हें स्वयं अपने राजद्वार पर पहुंचे।उसको गले लगा कर श्रीकृष्ण ने कहा मित्र आज मुझे छोटा बना दिया, उसे गले लगा कर काफी प्रसन्नता श्रीकृष्ण को हुई। बड़े लोगों में महानता होती है कि वे छोटे लोग को भूलते नहीं।

श्री कृष्ण ने अपने आंसुओं से सुदामा के पग प्रक्षालन अपने सिंहासन पर बैठा कर किया। यह थी श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता। मुनिराजों के चरण जहां -जहां पढ़ते हैं वह तीर्थ समान हो जाता है। सुदामा ने श्रीकृष्ण से ईर्ष्या नहीं की तो उन्हें राजमहल और राज्य मिला। किसी भी व्यक्ति से ईर्ष्या नहीं करें। मुनिश्री ने कहा भगवान की भक्ति ईर्ष्या और चाहत रखकर नहीं करें, बल्कि भगवान जैसा बनने का प्रयास करें। चलता फिरता पत्थर, पाषाण हो, भगवान बनना है तो अंदर से भाव व परिणाम अच्छे लाए। अगरबत्ती की खुशबू तो चारों तरफ फेलती है लेकिन ईर्ष्या की अगरबत्ती की खुशबू नहीं फैलती।

आचार्य भगवंत विद्यासागर महाराज ने धर्म को फैलाया है,वह नहीं होते तो धर्म सिमट कर रह जाता। उन्होंने धर्म की युवा अवस्था में बहुत अच्छी अलख जगाई। जैन दर्शन आचार्य विद्यासागर महाराज के कारण बचा है।समय सागर महाराज आचार्य विद्यासागर महाराज की परम्परा को आगे बढ़ाएंगे। भगवान की भक्ति तभी सार्थक जब आप बिना राग के करेंगे। समाज में धर्मात्मा लोग भी हैं।जो मिथ्यात्व को नहीं मानते। हमारी परम्परा आदिनाथ भगवान से चलेगी।धर्म और आगम की परम्परा को चलाएं,आगम को मोड़े नहीं। आगम की बात मानें, धर्मनीति और राजनीति में अंतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!