updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- बहन सिर्फ एक रिश्ता ही नही बल्कि एक पदवी भी है ब्रह्मा कुमारी आश्रम से जुड़ी बहने इस रिश्ते को और इस रिश्ते के बंधन को मजबूत करने के लिए संकल्पित हैं सास्कृतिक पर्वों को शास्त्रोक्त तरीके से मनाना प्रजापिता ब्रह्म कुमारी आश्रम की प्राथमिकता में शामिल है। त्योहारों के प्रति सक्रियता और सहभागिता हमे धर्म और संस्कृति से जोड़ती है। भैया कैलाश परमार जैसे शालीन व्यक्तित्व का प्रोत्साहन और सहयोग हमे मिलता रहा है। प्रजापिता ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहन कुसुम दीदी और नीलिमा दीदी ने पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार को राखी बांध कर यह उद्गार व्यक्त किये। बहनों ने भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन की सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि

रक्षा सिर्फ रिश्तों की ही नही की जाती बल्कि हर दीन हीन जरूरत मन्द की सेवा और रक्षा का संदेश भी यह पर्व हमे देता है। पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने अपने सम्बोधन में रक्षा पर्व पर पधारी बहनों का स्वागत करते हुए कहा कि आश्रम की बहनों के स्नेह से मैं खुद को उपकृत महसूस कर रहा हूँ। उनके संदेश हमे वेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। ब्रह्मकुमारी कुसुम दीदी तथा नीलिमा दीदी ने पूर्व नपाध्यक्ष को आश्रम का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। कैलाश परमार ने प्रजापिता ब्रह्म कुमारी आश्रम शांति सरोवर की बहनों और भाइयों को रक्षा बंधन की बधाई दी। इस अवसर पर प्रभु प्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति, वरिष्ठ व्यवसायी और समाजसेवी राजकुमार साहू, सुनील प्रगति, अधिवक्ता वीरेंद्र परमार ने भी बहनों का सम्मान और सत्कार किया।

20 अगस्त 2024 मंगलवार भाद्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा रहेगी। नक्षत्र शतभिषा रहेगा। चन्द्र: कुंभ का चंद्र रहेगा। दिशाशूल उत्तर में आज का राशिफ़ल आप जाने क्या कहते आपके सितारे

*मेष:-* आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।आमदनी में वृद्धि सम्भव है।धार्मिक यात्राएँ सम्पन्न होंगी।घर का वातावरण सुखद रहेगा।लोगो से परस्पर मेल मिलाप बढेगा।
*उपाय:- तांबे के कलश से सूर्यदेव को अर्ध्य दे*
*वृषभ:-* इच्छित कामनाएं पूरी होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा।दिन-प्रतिदिन की आमदनी में बढ़ोतरी होगी।दोपहर बाद अधिक मेहनत के बाद भी परिणाम कम प्राप्त होगा। किसी से विवाद हो सकता है।
**उपाय:- खारक छोटे बच्चों को वितरित करें*
*मिथुन:-* समयवाधिक में विचारों में परिवर्तन महसूस करेंगे शुभ मांगलिक कार्यो पर धन व्यय होगा।विद्यार्थी वर्ग के लिये उत्तम समय है।नवीन योजनाऐं सफल होगी।
*उपाय:- श्री गणेश को हलवे का भोग लगाएं*

*कर्क:-* आज घर व व्यापार दोनो जगहा आपका मन नही लगेगा। वाहन पर अनावश्यक व्यय होगा।दोपहर बाद  सुखद समाचार मिल सकता है।मुकदमे में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है।
*उपाय:- मीठा दही ब्राह्मण को दें*
*सिंह:-*  मन मे व्यपार विस्तार की योजना आयेगी।वस्त्र,अनाज आदि कार्यो से लाभ होगा। कानून सम्बन्धी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।नसों में खिंचाव हो सकता है।
*उपाय:- लाल कपड़े में गेहूं रखकर मंदिर में अर्पण करें*
*कन्या:-* आज का दिन अपनो के साथ रहने में वितेगा। दोपहर बाद परिवार के वादविवाद हो सकता है।पत्नी के स्वास्थ की चिंता होगी।नकारात्मक सोच आज मन मे रहेंगी जिससे मन अशांत होगा।धैर्य से कार्य ले।
*उपाय:- बहते पानी में बेलपत्र अर्पण करें*

*तुला:-* व्यवसाय के लिये अत्यंत अनुकूल समय है।कार्यस्थल सम्बन्धी प्रत्येक कार्य बिना किसी बाधा के सम्पन्न होंगे।अध्यापन, न्यायिक सेवा,प्रकाशन,आदि कार्यो में लगे लोग लाभ प्राप्त करेंगे।
*उपाय:-  सिंदूर का स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार पर बनाएं*
*वृश्चिक:-* शत्रु आपकी कार्य योजना को विफल करेंगे। जिससे मन मे संताप रहेगा। दोपहर बाद भाग्य से अनुकूलता प्राप्त करेंगे।जीवन साथी के प्रति सम्मान उत्पन्न होगा
*उपाय:- पंच मेवे का नैवेद्य शिव मंदिर में अर्पण करें*
*धनु:-* आर्थिक पक्ष में अनिश्चितता की स्तिथि बनेगी।दोपहर बाद आमदनी में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।नया व्यापार प्रारम्भ कर सकते है।स्वास्थ की दृष्टि से अनुकूल समय बनेगा।
*उपाय:- मोर पंख कृष्ण मंदिर में चढ़ाएं*

*मकर:-*  धनागमन के लिये समय अनुकूल है।छोटी दूरी की यात्राएँ हो सकती है। दोपहर बाद मानसिक प्रतिकूलता मिलेगी।भाई बहनों में के संबंध में खटास बन सकती है।
*उपाय:-  किसमिस शनि मंदिर में दान दे*
*कुम्भ:-* आज परिश्रम का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा।पुरानी प्रॉपर्टी बेचकर नवीन प्रॉपर्टी खरीदने का समय है।विद्यार्थी वर्ग आलस्य न करे नुकसान होगा।घर मे साज-सज्जा के ऊपर खर्च बढेगा।
*उपाय:- 7 पीपल के पत्तों पर राम मंत्र लिखकर श्री हनुमान मंदिर मैं अर्पण करें*
*मीन:-*  स्वास्थ की दृष्टि से उत्तम समय है।मनोबल एवं आत्मबल बढ़ा हुआ रहेगा।कार्य स्थल पर आपको महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जायेगा।अनुसंधान में रुचि बढ़ेगी।
*उपाय:- गुड़ और चना गौमाता को खिलाएं*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
????????????????????????????????
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!