updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नशा हमारे शरीर के लिये ही नही वरन हमारे परिवार समाज व देश के लिये भी घातक होता है। आइये हम सब मिलकर ये संकल्प ले कि हम हमारे समाज से नशावृत्ति को दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे, ये बाते भोपाल नाके पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति से पूर्व ‌राष्टीय सेवा योजना प्रभारी डाॅ.ललिता राय श्रीवास्तव ने कही। स्वंयसेवको के द्वारा भोपाल नाके पर नशावृत्ति से हमें क्या नुकसान है।

ये बताने के लिये लोगो को जागरुक करने के लिये नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। विद्याथिर्यों द्वारा बुधवार का दिन चुना क्योंकि उस दिन बाजार का दिन होता है। ग्रामीण भी इस दिन अधिक संख्या में उपस्थित रहते है। छात्रों की इस प्रस्तुति को लोगो के द्वारा अत्यंत सराहा गया। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना समाज की समस्याओं को लेकर समय-समय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुकता लाने का प्रयास करता रहा है। इस अवसर पर छात्र राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी जगदीश नागले, कु.शिवानी मालवीय उपस्थित रही।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा के स्वामी विवेकानन्द मागर्दशर्न प्रकोष्ठ के अन्तगर्त निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टी.पी.ओ. डाॅ.दीपेश पाठक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता प्राप्ति में वीर क्रांतिकारियों का योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूवर्क अपनी भागीदारी की।

प्रतियोगिता प्रभारी डाॅ.मेघा जैन द्वारा प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई। सफल विद्याथिर्यों को 15 अगस्त 2024 को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान कु.शिवानी बी.ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान मेघा चावरिया बी.ए. प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान रितेश अंगोरिया एम.ए. तृतीय सेमेस्टर एवं मुस्कान चौरसिया बी.एससी. प्रथम वर्ष ने संयुक्त रुप से प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कु.रोशनी, कु.अंकिता, कु.आरती, रविन्द्र कुमार आदि विद्याथिर्यों को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किया गया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में झंडारोहण महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.पुष्पलता मिश्रा द्वारा किया गया। एन.सी.सी. कैडेट द्वारा कदमताल कर तिरंगे को सलामी दी गई। कायर्क्रम में जन भागीदारी समिति अध्यक्ष निलेश खंडेलवाल, वरिष्ठ सदस्य डॉ चंद्रा जैन, बसंत पाठक, गुरुचरण परमार, श्रीमती प्रिया खंडेलवाल आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम 78वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

किस प्रकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद करने के लिए बलिदान दिया उनके त्याग का स्मरण हमें हर समय होते रहना चाहिए। वतर्मान में भारत प्रगति तो कर रहा है पर साथ में कुछ अनैतिक घटनाएं हमारे मन को विचलित भी करती है हम सभी को भारत के विकास में योगदान देना चाहिए। जन भागीदारी समिति अध्यक्ष निलेश खंडेलवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा आज भारत विकास के पद पर अग्रसर है आने वाले समय में संपूर्ण विश्व का नेतृत्व करना होगा यह सब हम भारतीयों के अथक परिश्रम और विश्वास के कारण ही संभव हो पा रहा है।

हमें भारत को एक विकसित राज्य की श्रेणी मिलकर खड़ा करने में अपना योगदान देना होगा। डॉ.चंद्रा जैन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामना देते हो का हमें विद्याथिर्यों को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण की ओर भी ध्यान देना चाहिए महाविद्यालय में कैसे कोशिश प्रारंभ की जाएं जो कौशलता विकसित करते हो। ध्वजारोहण उपरांत उपस्थित अतिथियों, महाविद्यालय स्टाॅफ व विद्याथिर्यों द्वारा पौधा रोपण किया गया। कायर्क्रम में महाविद्यालय स्टाफ के सदस्य विद्यार्थी जन भागीदारी समिति सदस्य आदि उपस्थित थे। संचालन व आभार डॉ. दीपेश पाठक द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!