updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- ज्ञानदीप शिक्षा एकेडमी आष्टा में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस। सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य ज्ञान सिंह ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसी के साथ राष्ट्रगान का गायन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नन्हें-नन्हें बच्चों द्वारा अनेक प्रकार की प्रस्तुति दी गई। जिसमें शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव झांसी की रानी छत्रपति शिवाजी सभी प्रकार के पात्रों को दर्शाया गया। इसी बीच कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि पर्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा एवं पत्रकार धनंजय जाट का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर विद्यालय प्राचार्य ज्ञान सिंह ठाकुर द्वारा स्वागत किया गया।

इसी के साथ पर्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा एवं पत्रकार धनंजय जाट ने बच्चों को संबोधित किया। वही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा दी गई राष्ट्रीयता देशभक्ति पर रंगारंग संस्कृतिक उपस्थित अतिथिगण एवं शिक्षक शिक्षिकाओं व अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित जनों ने तालिया की गढ़ गढ़ाहाट से उनका उत्साह वर्धन किया‌‌। इसके पश्चात विद्यालय प्राचार्य ज्ञान सिंह ठाकुर द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता का महत्व बताया। इस अवसर पर ज्ञानदीप स्कूल परिवार के यशवंत ठाकुर, मोहित ठाकुर, संध्या नामदेव, सुनीता बालोदिया, नाजिया खान, रक्षानामदेव, आयुषी पंड्या, वाहिदअंसारी, राजा खान, अन्हा शेख, स्मिता मेवाड़ा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक गण एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

18 अगस्त 2024 रविवार श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी सुबहा 05.53 तक उसके बाद चतुर्दशी रहेगी। नक्षत्र उत्तराषाढा 10.15 तक रहेगा। चन्द्र: मकर का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में आज का राशिफ़ल आप जाने क्या कहते आपके सितारे

*मेष:-* आज के दिन बाहरी स्थान से आय में वृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। भूमि में निवेश करने से लाभ मिलेगा। नए वाहन सुख की प्राप्ति होगी ।कम परिश्रम से ही कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
*उपाय:- घर के मुख्य द्वार पर नीम के पत्ते लगाएं*
*वृषभ:-* आज व्यंजनों का आनंद लेंगे पर जोखिम उठाने की कोशिश न करें। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। आज आप किसी को अपनी तरफ से नाराज न करें। यात्रा सुखद रहेगी। किसी प्रकार की विपरीत घटना घटित हो सकती है।
*उपाय:- आंवले के वृक्ष की पूजा करें*
*मिथुन:-* आज प्रातः मन दुःखी हो सकता है पर भाग्य का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे सफलता मिलेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।
*उपाय:- पक्षियों को ज्वार डालें*

*कर्क:-* स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा। मन शान्त रहेगा। धन का लाभ होगा। समस्या का निराकरण होगा। अधिकारी वर्ग को नवीन कार्य प्राप्त होगा।
*उपाय:- पांच जल स्थान का पानी लाकर स्नान करें*
*सिंह:-* अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होंगी।  रहन-सहन  व्यवस्थित रहेगा। खर्चों में कमी  होगी। मन प्रसन्न होगा।स्वास्थ अनुकूल रहेगा।
*उपाय:- तुलसी की माला ब्राह्मण को दान में दे*
*कन्या:-* आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। आपके परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवन-साथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन घर की शान्ति को भंग कर सकती है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
*उपाय:- अखंड श्रीफल वैश्य कन्या को दे*

*तुला:-* प्रेमी या जीवनसाथी के व्यवहार के कारण आप मन ही मन उससे झुंझलाते रहेंगे. आप धैर्य से काम लें. मांगलिक कार्यों में मन लगेगा.सम्पत्ति बढ़ोतरी का अनुकूल समय है।
*उपाय:- हरा चारा गौमाता को ख़िलाये*
*वृश्चिक:-* धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कमियों को दूर कर अच्छा लाभ ले पाएंगे।
*उपाय:- कुशा का आसन मंदिर में दान करें*
*धनु:-* आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगी।
*उपाय:- देव स्थल पर श्रमकार्य करे*

*मकर:-* कार्य में व्यस्तता बनेगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। सम्मान की प्राप्ति होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। घर साज सज्जा पर व्यय होगा।
*उपाय:- केशर शनिदेव पर अर्पण करें*
*कुम्भ:-* आज शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न हो सकते हैं। स्वभाव में क्रोध रहेगा अधिक क्रोध नही कर नुकसान हो सकता है।
*उपाय:- जायफल शिवजी पर अर्पण करें*
*मीन:-* अधिकारियों से असहयोग मिलेगा। निर्माण कार्य में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य सुख में समस्या रहेगी। भाई बहनों से विवाद खत्म  होगा।
*उपाय:- 09 गोल सुपारी श्रीकृष्ण मंदिर में अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
????????????????????????????????
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!