updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के वार्ड नंबर 17 में स्थित एंजल्स पब्लिक हाई स्कूल आष्टा में उत्साह एवं उमंग के साथ हर्षोल्लास से मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद माखनलाल कुशवाह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान गायन किया गया। इसी के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं आदि अन्य देशभक्ति नरों के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि माखनलाल कुशवाह, स्कूल संचालक जिस जोसेफ, प्राचार्य विजयन एमके एवं उप प्राचार्य भारत सिंह वर्मा,

युवा पत्रकार धनंजय जाट का गुलाब की कली भेंटकर विद्यालय परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत किया गया। 78 में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक देश भक्ति से ओत-प्रोत राष्ट्रीयता पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। नन्हें नन्हें विद्यार्थियों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियों पर शिक्षक शिक्षिकाओं एवं उपस्थित छात्र छात्राओं ने तालियों की गढ़ गढ़ाहाट से उनका उत्साह वर्धन किया। इसी के साथ देश के वीर जवान शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम के समापन के दौरान विद्यालय संचालक जिस जोसेफ, प्राचार्य विजयन एमके एवं उप प्राचार्य भारत सिंह वर्मा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलों के लिये जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त किए गए। सीहोर जिला प्रभारी मंत्री के रूप में श्रीमती कृष्णा गौर को सीहोर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया। आज सीहोर जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर का आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयो, सभी मंडलों के अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में विधायक आष्टा के नेतृत्व में भोपाल पहुंच कर नव नियुक्त सीहोर जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर का भव्य स्वागत और सम्मान किया।

17 अगस्त 2024 शनिवार श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी सुबहा 08.07 तक उसके बाद त्रयोदशी रहेगी। नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 11.49 तक रहेगा। चन्द्र: धनु का चंद्र संध्या 05.29 तक रहेगा। दिशाशूल पूर्व में आज का राशिफ़ल आप जाने क्या कहते आपके सितारे

*मेष:-* स्वास्थ में प्रगति, आर्थिक सुधार तथा कौटुम्बिक शांति प्राप्त होगी।पेट मे विकार हो सकता है।व्यापार उधोग की स्तिथि सुधरेगी।स्वभाव में अनुकूलता होगी।धन लाभ भी बनेगा।
*उपाय:- भोजपत्र पर श्री राम नाम लिखकर जल में प्रभावित करें*
*वृषभ:-* आज दिन प्रतिकूल व असफलता देने वाला है।सामाजिक हानि हो सकती है।धन नुकसान की पुरी सम्भवना है।धर्म से रुचि कम होंगी।स्वास्थ पर प्रतिकूल असर दिखेगा।
*उपाय:- पॉकेट में आज सफेद रुमाल रखें*
*मिथुन:-* आज व्यवसाय विस्तार का योग है।कार्यो में यश,कीर्ति प्राप्त होगी।शासकीय कार्यो में आ रहा अवरोध दूर होगा।चोट लगने का भय हो सकता है।शुभाशुभ कार्य योजना पर काम होगा।
*उपाय:- श्री गणेश को बेलपत्र चढ़ाएं*

*कर्क:-* समय अनुकूल होकर लाभप्रद है।मकान-जायदाद के निर्माण में व्यय होगा।आर्थिक व सामाजिक स्तिथि उत्तम होंगी।परिवार के वयोवृद्ध की चिंता ही सकती है।समय शुभ है।
*उपाय:- जल में तिल डालकर स्नान करें*
*सिंह:-* समय प्रगतिकारक है,बौद्धिक,भाग्य,एवं पद की दृष्टि से वृद्धि के योग है।अवरोध दूर होंगे आकस्मिक लाभ प्राप्त होगा।कौटुम्बिक से संघर्ष हो सकता है।
*उपाय:- गुड़ खाकर घर से निकले*
*कन्या:-* आज समय प्रतिकूल है।आर्थिक परेशानी झेलना होंगी।आकस्मिक नुकसान बन सकता है।अध्ययन व सन्तन को लेकर चिंता रहेगी।वायु विकार हो सकता है।
*उपाय:- इत्र शिवजी पर अर्पण करें*

*तुला:-* आज कार्यक्षेत्र में राहत का समय है।रुके हुऐ कार्य और पैसा प्राप्त होगा।मित्रो के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण कार्य मे सिद्धि प्राप्त होगी।नेत्र पीड़ा बन सकती है।
*उपाय:- देवी मंत्र का जाप करें*
*वृश्चिक:-* सुख शांति व राहत का दिन है।पद व आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा।राजकीय मामलों में भी अनुकूलता रहेगी।सन्तान पक्ष से लाभ बनेगा। मन प्रसन्न होगा।
*उपाय:- लाल पुष्पों से हनुमान जी का सिंगार करें*
*धनु:-* स्वास्थ पर ध्यान दे।आज कोई बड़ा कार्य करने की आपकी योजना पूर्ण होंगी।ऋण से मुक्ति मिलेगी।आय के नवीन स्रोत बनेंगे।मन प्रफुल्लित होगा।देवी आराधना जरूर करे।
*उपाय:- हलवे का भोग देव मंदिर में लगाएं*

*मकर:-* मान प्रतिष्ठा, यश, में कमी होंगी।धर्म से आस्था दूर होगी।पत्नी व सन्तान को पीड़ा रहेगी।परिवार में क्लेश हो सकता है।हड्डियो में रोग हो सकता है।स्वास्थ के लिये प्रतिकूल समय है।
*उपाय:- केसर ब्राह्मण को दान करें*
*कुम्भ:-* शुभाशुभ मिश्रित परिणाम वाला दिन है।स्त्री,सन्तान का सुख सहयोग उत्तम रहेगा।स्थाई सम्पत्ति का परिवर्तन भी संभव है।कृषक व्यापारी सफल होंगे।
*उपाय:- आटे का चौमुखा दिया घर के मुख्य द्वार पर लगाएं*
*मीन:-* आज समय कुछ कमजोर है।तथापि सुख-शांति,अर्थ-व्यापार एवं सर्विस की दृष्टि से उत्तम रहेगा। आरोग्यता के लिये सूर्यदेव की आराधना करें।कार्य सिद्धि की सम्भवना प्रबल है।
*उपाय:- पीला वस्त्र दान करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
????????????????????????????????
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!