updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मार्टिनेट कान्‍वेन्‍ट उ0मा0वि0 अलीपुर आष्‍टा से भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत कलेक्‍टर के निर्देशानुसार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर नगरपालिका अध्‍यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद डॉ. सलीम खान, रवि शर्मा एवं  अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व स्‍वाती उपाध्‍याय मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकाश अमलकर, तहसीलदार पंकज पवैया, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमित व्‍यास, मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्‍सेना,

पार्वती थाना प्रभारी तन्‍मय मिश्रा, विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल प्राचार्य अजबसिंह राजपूत विद्यालय के संचालक नोशे खान, प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी, प्राचार्य नेहा तिवारी के मार्गदर्शन मे देश की शान तिरंगा की जन जागरण हेतु विद्यालय बैण्‍ड के साथ लगभग 1000 विद्यार्थियों की विशाल एवं ऐतिहासिक रैली का शुभारंभ हरी झण्‍डी दिखाकर किया गया। *घर घर तिरंगा लगाने का दिया संदेश-* तिरंगा भारत की आन-बान-शान और हर भारतवासी की पहचान है, तिरंगा ही विश्‍व मे भारत को अद्वितीय पहचान प्रदान करता है हमने देखा है कि जब ओलंपिक खेल मे भारत को कोई मेडल मिलता है और सम्‍मान के साथ हमारा तिरंगा लहराया जाता है

तो विजेता खिलाड़ी के चेहरे की चमक देखने योग्‍य होती है और सभी भारतीय अत्‍यंत गौरवान्वित अनुभव करते है क्‍योकि पूरे विश्‍व मे तिरंगा से ही हमारी पहचान है। *तिरंगा संहिता पर की चर्चा-* इस अवसर पर संस्‍था के प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी द्वारा तिरंगा यात्रा पर हर घर तिरंगा अभियान तथा तिरंगे के इतिहास एवं उसके गौरव को रेखांकित किया गया इसके अलावा विद्यार्थियों एवं क्षैत्र के लोगो को अपने घरों मे तिरंगे को लगाने के समय तिरंगा संहिता एवं ध्‍वज संहिता की चर्चा की गई ताकि तिरंगे को पूरे मान सम्‍मान के साथ घरों मे लगाया जा सके और हर घर तिरंगा अभियान सफल हो सके।

*तिरंगा यात्रा मे यह हुये शामिल-* तिरंगा यात्रा मे ए.एस.आई अशोक श्रीवास्‍तव, ए.एस.आई हुल्‍लास चन्‍द वर्मा, हेण्‍ड कांस्‍टेबल अशोक वर्मा, आरक्षक नितिन वर्मा, सचिन कुमार, अरूण परमार, सैनिक राजेन्‍द्र सौलंकी, नगरपालिका परिषद् के अधिकारी महेन्‍द्र पोसवाल एवं कर्मचारी मनीष श्रीवास्‍तव, संजय शर्मा, पार्वती शर्मा, आशीष शर्मा, राहुल मालवीय पत्रकार नवीन शर्मा, विद्यालय एकेडमिक इंचार्ज शिखा तिवारी, कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर कुशल भूतिया, फीस इंचार्ज रेखा शर्मा, शिक्षक अतुल जैन सुराणा, अशोक महेश्‍वरी, संदीप यादव, दिनेश जायसवाल, मनीष चौरसिया, निखिल खत्री, रागिनी नामदेव, प्रशंसा तिवारी, तनीम खान, प्रांचल गुठानिया, कोमल मेवाड़ा, सरिता राजपूत, राजकुमारी मेवाड़ा, संध्‍या शर्मा शामिल हुये।

*मेष:-* आज संपदा क्रय के लिये विभिन्न प्रस्ताव आपके समक्ष होंगे,पर आप सभी प्रस्ताव के सम्बंध में निर्णय की दुविधा में रहेंगे। जिसे आप टाल देंगे।धार्मिक अनुष्ठान में समय देने का अवसर प्राप्त होगा।कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद की स्तिथि बन सकती है।क्रोध से बचे।
*उपाय:- कनेर का फूल मंदिर में चढ़ाएं*
*वृषभ:-* आज सर्व प्रगति की योग है।सुख सम्मान में वृद्धि होगी।वित्त लाभ मिलेगा।घर मे इंटीरियर का कार्य होगा।रिस्तेदारो से सम्बंध अनुकूल रहेंगे।लोहे की वस्तु से चोट की सम्भवना है।बैंकिग लेनदेन धन वृद्धिकारक रहेंगे।
*उपाय:- गूलर वृक्ष की पूजा करें*

*मिथुन:-* आज विघ्न बाधाओं से मुक्ति का दिन है।पुराने रुके कार्य पूर्ण होंगे।कानूनी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।आर्थिक लाभ होगा।  प्रवास के योग है।नौकरीं वालो को पदोउन्नति मिलेगी।व्यय में कमी होंगी।डरावने स्वप्न आ सकते है।
*उपाय:- अक्षत का दान करें*
*कर्क:-* आज वाणी शक्ति से लोगो से अपने कार्य  निकालने में सफल होंगे।बड़ी योजना का दायित्व आपको मिल सकता है।वाहन दुर्घटना का समय बन रहा है।सावधानी से वाहन का उपयोग करे।अग्नि से दूर रहे।शल्यक्रिया बन सकती है।
*उपाय:- पंचगव्य से स्नान करें*

*सिंह:-* आज सुबहा चिंताओं से दिन प्रारम्भ होगा।दोपहर के बाद अच्छी सूचना मिलने से मन प्रसन्न होगा।बच्चो की उपलब्धियां संतोषप्रद रहेगी।संध्या तक शेयर बाजार में लाभ के संकेत मिलेंगे।नौकरीं में दिन  आनंददायक होगा।ज्यादा तीखा खाने से पेट मे पीड़ा हो सकती है।
*उपाय:- खसखस ब्राह्मण को दान करें*
*कन्या:-* आज आपका विजय दिवस है।कार्यसिद्धि प्राप्त होगी।पारिवारिक मजबूती को बल मिलेगा।निकटम जनों से संबंध अनुकूल बनेंगे।रोग में सुधार रहेगा।सुयश काल है।पराक्रम से समाज मे उच्च स्थान मिलना तय है।व्यापार में मिश्रित धन लाभ है।
*उपाय:- शहद से श्री गणेश का अभिषेक करें*

*तुला:-* आज अपनी श्रेष्ठ कार्यप्रणाली के बल पर सबके सिरमोर बनेंगे।शिल्पकला ,पत्रकारिता, पुरोहिताई कर्म करने बाले विशेष लाभ प्राप्त करेंगे।पूंजीनिवेश बढेगा।वाहन चलाने में सावधानी रखें।
*उपाय:- केसर का तिलक लगाएं*
*वृश्चिक:-* आज भोर में देखे सपनो में कार्य सिद्धि मिलेगी।सामाजिक कार्यो में उपस्तिथि देने का अवसर मिलेगा
पशु,पक्षी,जीव-जंतु से कष्ट हो सकता है।पिता या घर के बढ़ो का मार्गदर्शन अनुकूल रहेगा।
*उपाय:- भोजपत्र पर गुरु मंत्र लिखकर जल में प्रवाहित करें*

*धनु:-* आज मानसिक क्लेश हो सकता है।देहपीड़ा होने की पूरी सम्भवना है।आर्थिक लाभ भी पूर्ण है।अतिथि लोगो के सत्कार में समय व्यतीत होगा उनसे लाभ भी प्राप्त सम्भव है।अधिक धन खर्च से मन दुःखी रहेगा।
*उपाय:- पुष्प से मंदिर का श्रृंगार करें*
*मकर:-* आज वस्त्रलंकार के नवीन साधन प्राप्त होंगे।राज्यसेवा के कार्यो में सफलता मिलेगी।पुराने मित्रों की याद कुछ पीड़ा दे सकती है।घर मे नया सदस्य आ सकता है। प्लास्टिक वस्तुओं के व्यापार में लाभ होगा।
*उपाय:- सौंफ मंदिर में दान करें*

*कुम्भ:-* आज रोगभय  हो सकता है।धन लाभ के योग भी बन रहे है।शत्रुयों में वृद्धि होगी।विना गलती के आपके ऊपर दोषारोपण हो सकता है।मन विचलित होगा पत्नी का सहयोग मिलेगा।
*उपाय:- नीला वस्त्र पॉकेट में रखें*
*मीन:-* आज व्यवसायिक मुसीबतों का दौर आज रूकेगा।नये कार्यो की रुरेखा का चिंतन होगा। भूमि साधनों की समस्या दूर होने बाली है।पितरों के निमत्त धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।मन प्रफुल्लित रहेगा।
*उपाय:- चीटियों को शक्कर खिलाएं*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
????????????????????????????????
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!