updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041-जिला प्रशासन के निर्देश पर सीहोर नगर पालिका की टीम द्वारा भोपाल नाका स्थित बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थान को बंद कर दिया गया है।

updatenews247.com धंनजय जाट 7746898041- सीहोर, 03 अगस्त 2024- लगातार वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देश पर जिले के राजस्व एवं पुलिस अधिकारी अलर्ट है। वे न केवल अपने क्षेत्र में वर्षा से उत्पन्न स्थिति की पाल-पाल की जानकारी ले रहे हैं बल्कि बाढ़ संभावित स्थानों का निरीक्षण भी कर रहे हैं और नागरिकों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील कर रहे हैं।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- नगर पालिका परिषद् सीहोर के अध्यक्ष प्रिन्स राठौर का जन्मदिन पालिका के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा उल्लासपूर्वक समारोह आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्री राठौर का नगर पालिका सीहोर के अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया तत्पश्चात् जन्मदिन का केक नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा काटकर जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित कर्मचारियों को अपने परिवार का ही अंग बताते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि सभी कर्मचारी मेरे अपने है। मैं अपने कार्यकाल में कर्मचारियों द्वारा किये जाने वाले कार्यों से अभीभूत हूं तथा आश्वस्त करता हूं कि कर्मचारियों की जो भी समस्याए होगी उनका निराकरण एवं कर्मचारियों के हितों का ध्यान जावेगा। जन्मदिन के कार्यक्रम में उपाध्यक्ष, पार्षदगण, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सोलंकी,

मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र कुमार दीक्षित, कार्यपालन यंत्री रमेश कुमार वर्मा, नगर पालिका कर्मचारी संघ सीहोर के जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला, इकाई अध्यक्ष भगवानदास राजपूत, विष्णुप्रसाद मीना सहायक लेखाधिकारी, योगेश कुमार राठी लेखापाल, कार्यकारिणी सदस्य टीकमचन्द्र अग्रवाल, कमोद सिंह, आनन्द कुशवाह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, बाबूलाल वर्मा, चन्द्रप्रकाश राठौर, हरीश सोलंकी, स्वदेश विश्वकर्मा, वैभव लोवानिया, राजसिंह, जितेन्द्र नाथ, अनुभव सिंह बैस, प्रभात महेश्वरी, अनूप सिसौदिया, दानिश कुरैशी, हरीश राठौर, सपना मालवीय, हरिसिंह, आदि उपस्थित थे।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की द्वितीय अर्द्धवार्षिक बैठक चार अगस्त को शहर के भोपाल नाका गल्र्स कालेज के समीपस्थ हिमांशी पैलेस गार्डन में होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष सतीश राठौर और समाज रत्न पूर्व पार्षद राजेश राठौर ने बताया कि बैठक में सामाजिक एकता पर जोर देने, राष्ट्र भक्ति, देश सेवा, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विचार, मातृशक्ति, सामाजिक जनगणना करने व आर्थिक सर्वे, गरीब बच्चों की शिक्षा प्रोत्साहन हेतु

सहायता करना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में चर्चा की जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीलाल राठौर बाबू जी, राष्ट्रीय महामंत्री मनोज राठौर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राठौर आदि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक की संख्या में समाजजन से बैठक में शामिल होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। अपील करने वालों में रत्न सिंह राठौर, राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र सिंह भदौरिया, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार राठौर, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मालती डागौर, अध्यक्ष महिला मंडल श्रीमती हर्षा राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, चंपालाल राठौर, दिलीप राठौर, अजय राठौर, हृदेश राठौर, नूतन राठौर, संतोष राठौर और प्रमोद राठौर आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!