updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- ग्राम खड़ी, चिंनोठा, चामसी, टीटोरिया के अनेकों श्रद्धालु आज प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु अयोध्या तीर्थ के लिये रवाना हुए। आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने अयोध्या तीर्थ दर्शन हेतु जा रहे अपनी विधानसभा क्षेत्र के सभी तीर्थ यात्रियों की बस को जय जय श्रीराम के नारों के साथ केसरिया ध्वज लहरा कर बस को अयोध्या के लिये रवाना किया। अयोध्या तीर्थ दर्शन हेतु करीब 70 से अधिक यात्री रवाना हुए है। ये सभी यात्री अयोध्या सहित रूट मार्ग में अन्य जो भी तीर्थ आयेंगे

वहां भी भगवान के दर्शन भक्ति करते हुए अयोध्या जी पहुचेंगे। सभी तीर्थयात्रीयो को विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा शुभकामनाएं दी एवं बस को रवाना किया गया। प्रभु श्रीराम के नये मंदिर में दर्शन करने को लेकर सभी तीर्थ यात्रियों में बहुत खुशी उत्सव एवं जोश नजर आया। अयोध्या तीर्थ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों के साथ ग्राम पंचायत खड़ी के सरपंच मनोहर सिंह पटेल और उनकी पूरी टीम भी इस बस में सवार होकर दर्शन करने रवाना हुए है। सभी तीर्थ यात्रियों को समस्त ग्रामवासियों ने भी मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी ओर बिदा किया।

*मेष:-* आज स्वभाव से आप हाइपर होंगे।निकटम लोगो से विवाद हो सकता है।गले में पीडा हो सकती है।दोपहर वाद अच्छी खबर मिलने से कुछ स्वभाविक अनुकूलता प्राप्त होंगी।वस्त्रलंकार खरीदी के योग बन सकती है।
*उपाय:- किसमिस कन्याओं को खिलाएं*
*वृषभ:-* आज संतान से अनुकूल लाभ है।मशीनरी,अनाज कार्यो से आय बढ़ेगी।मन की उदासी कम होगी।रियलस्टीट की बिजनेस में सार्थक परिणाम मिलेंगे।राजनेता सफलता की ओर होंगे।आपका नेतृत्व समूह को विजय दिलायेगा।
*उपाय:- कुमकुम स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार पर बनाएं*के

*मिथुन:-* आज आपकी बातों का सम्मान होगा।कार्य भी प्रगति पर रहेगा।अचानक दोपहर बाद आपको कुछ व्यपारिक हानि व नौकरीं में अधिकारियों से समस्या उत्पन्न हो सकती है।ससुराल पक्ष से अच्छी खबर प्राप्त होगी। मुँह में पीड़ा हो सकती है।
*उपाय:- बरगद के वृक्ष की पूजन करें*
*कर्क:-* आज धार्मिक आयोजनों में शिरकत करने का समय रहेगा।दान, सत्कार आदि कार्यो में धन व्यय रहेगा।ऋण मुक्ति का समय है।नवीन कार्य की रूपरेखा बनेगी।मित्रो से धन लाभ सम्भव है।नवीन साझेदारी से आय बढ़ेगी।
*उपाय:- बेसन का दान करें*

*सिंह:-* आज किसी पर अतिविश्वास कर आप बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते है पर उसमें आपको आर्थिक हानि हो सकती है।पुरानी प्रॉपर्टी से लाभ होगा।व्यापार में अचानक बाधाओं से सामना हो सकता है।किसी का शाब्दिक अनादर न करे।अग्नि से सावधान रहें।
*उपाय:- शहद से श्री विष्णु का अभिषेक करें*
*कन्या:-* आज मनोरंज के आयोजनों में जाने का अवसर बनेगा।सामाजिक स्तर पर पद प्राप्त होगा।बचत की आय में से धन खर्च होगा।पुरानी धार्मिक मान मन्नत को आप पूर्ण करेंगे।क्रोध आवेश से आपको नुकसान होगा।पीठ,कमर की पीड़ा बहुत तेज रह सकती है।पत्नी का स्वास्थ तकलीफ़ दे सकता है।
*उपाय:- भोजपत्र पर श्री गणेश के 21 नाम लिखकर जल में प्रवाहित करें*

*तुला:-* आज मानसिक शक्ति के साथ दिन आरंभ होगा।बड़ी सी बड़ी बाधाओं से निपटने की रणनीति आपके पास रहेगी।सहजता से कार्यो को अंजाम देकर लाभ अर्जित करेंगे।कान के रोग से कुछ तकलीफ हो सकती है।
*उपाय:- कर्पूर घर के अग्नि कोण में प्रज्वलित करें*
*वृश्चिक:-* आज आपका का दिन साहस,ऊर्जा से पूर्ण रहेगा। साहसिक,पुलिस, खेल आदि कार्यो में कार्यरत लोगो को उच्च पद सम्मान मिलेगा।गृह निर्माण के संबंध में सफल निर्णय होगा।आरोग्यता प्राप्त होगी।
*उपाय:- घी का दीपक प्रदोष काल में अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाएं*

*धनु:-* आज संघर्ष का दिन है।कुछ  निर्णय लेने में मानसिक दुविधा होगी। ईश्वरीय आराधना में मन लगेगा।कानून क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अनुकूल आर्थिक लाभ रहेगा।घुटनो में चोट लग सकती है।साज सज्जा में धन खर्च होगा।
*उपाय:- फलों के रस शिवजी का अभिषेक करें*
*मकर:-* आज शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।आलस्य के कारण कार्य मे मन नही लगेगा।आपकी बातों पर अविश्वास लोगो को अविश्वास होगा।दोपहर के बाद कुछ कार्य मे तेजी आने से आप की आय में वृद्धि होगी।लोहे की वस्तु से चोट बन सकती है सावधान रहें।
*उपाय:- गरीबों में वस्त्र वितरित करें*

*कुम्भ:-* आज सुबहा से ही किसी पारिवारिक विषय पर वाकयुद्ध हो सकता है। घर में वस्तुओं का नुकसान भी सम्भव है,पर दोपहर बाद विषय विशेष का पटाक्षेप होने से मनमुटाव दूर होगा। कलात्मक कार्यो में मन लगेगा।शेयर बाजार बंद होते होते आपको लाभ दे सकता है।
*उपाय:- काली उड़द नदी में प्रवाहित करें*
*मीन:-* आज अच्छी सूचनाओं से समय की शुरुआत करेंगे।मीठी बोली,व्यवहारकुशलता से अपने लक्ष्य को साधने में सफल रहेंगे।कानूनी विवाद में हल निकल सकता है।गुप्त स्थान पर रोग पीड़ा हो सकती है पर चिकित्सा से आराम प्राप्त होगा।कुछ खारीदी के योग है।
*उपाय:- तीन अखंड श्रीफल 3 मंदिरों में दान करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा, जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
????????????????????????????????
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!