updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- दुर्घटना की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते जिला प्रशासन के निर्देश पर सीहोर नगर के जर्जर मकानों को राजस्व, पुलिस तथा नगर पालिका की टीम द्वारा ध्वस्त किया गया है। ध्वस्त करने के पूर्व रहवासियों को नोटिस देकर मकान खाली करा लिए गए थे। नगर पालिका टीम द्वारा 5 जर्जर मकान ध्वस्त किए गए है।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल पंचायती भवन में श्री अग्रसेन महिला मंडल के तत्वाधान में श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री शिव कथा त्रिवेणी का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर भागवत कथा मर्मज्ञ वरिष्ठ पत्रकार पंडित शैलेश तिवारी ने दूसरे दिन कहा कि शिव आराधना से ज्ञान, वैराग्य, क्षमा एवं भक्ति की प्राप्ति होती है। शिव की कृपा से ही सत्संग की समृद्घि मिलती है। मानव जीवन में परोपकार की भावना आने से सुख प्राप्त होता है।

भगवान शिव के विषय में सत्संग करना मानव जीवन का संस्कार है। इसे सुनने से प्रभु की भक्ति प्राप्त होती है तथा भक्ति योग द्वारा जीवात्मा को मोक्ष प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में भक्ति योग व कर्म योग का विशेष महत्व होता है। मनुष्य को सदैव ईश्वर के स्वरूप का ध्यान करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंहकार से ग्रस्त होने के बाद व्यक्ति अपने अच्छे कार्यों एवं मेहनत से कमाए नाम, यश मान-सम्मान को चंद दिनों में खोकर विनाश की ओर अग्रसर होता है। संसार में किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके गुणों, संस्कारों, आचरण एवं कर्मों से होती है।

इंसान जब यश एवं धन को अधिक मात्रा में पाकर अंहकार करने लगता है उसी दिन से उसका पतन शुरू हो जाता है। जीवन में सुख-शांति के लिए व्यक्ति को अपने मुख में मिठास एवं अच्छे वचन के साथ आंखों में दया और करूणा तथा मस्तक पर शीतलता को धारण करना चाहिए। साथ ही हाथों से भागवत सेवा करनी चाहिए। मनुष्य को कम से कम कामनाएं करनी चाहिए। क्योंकि कामनाओं की पूर्ति नहीं होने पर मन में क्रोध उत्पन्न होता है। क्रोध से व्यक्ति का पतन होता है। महिला मंडल ने बताया कि शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे से विशेष अभिषेक किया जाएगा।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार दो सौ पचास रूपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जा रही है।

जिसे महिलाएं अपनी आवश्यकतानुसार खर्च कर रही है।सीहोर निवासी श्रीमती खैरून भी लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित महिलाओं में से एक है। खैरून बताती हैं कि लाड़ली बहना योजना से मुझे जो राशि मिली है, उसे मैं अपने बच्चों एवं परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोग कर रही हूं। लाड़ली बहना योजना के लिए खैरून ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!