updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भगवान की भक्ति, अभिषेक, स्तुति, पूजा जितनी एकाग्रता के साथ करोगे, उतना अधिक पुण्य अर्जन और अतिशय होगा। भगवान के अभिषेक सभी कर लेवे उसके बाद शांति धारा कर अर्ध्य अर्पित करें। त्रुटियों को सुधारना होगा। चौबीस घंटे भगवान के द्वार खुले रहना चाहिए। अभिषेक का जल स्वयं कुआं से लेकर आए। धार्मिक क्रियाओं को भले ही कम करों लेकिन व्यवस्थित करें।न्याय का अपार भंडार आचार्य समंतभद्र महाराज थे। उन्हें औषधि का भी बहुत ज्ञान था। आप लोगों को तृष्णा की खाई है। उन्हें जिनेंद्र भगवान और अपने गुरु पर बहुत भरोसा है। आपके यहां धर्म प्रभावना बहुत अधिक है, लेकिन श्रद्धान में कमी आई है।

उत्साह रखें, लेकिन उतावलन नहीं करें। सामने वाले के दुःख दूर करने की भगवान से भावना भाएं। किसी को दुनिया से उठाने का भाव नहीं करें,यह भाव लाने से आपको दोष लगेगा। पहले समाज की पंचायत लगती थी। बहुत उच्च कोटि के विद्वान थे समंतभद्र महाराज। संवाद भी कम से कम दो व्यक्तियों के बीच। भक्ति में बहुत शक्ति हैं। उक्त बातें नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर पर चातुर्मास हेतु विराजित पूज्य गुरुदेव आचार्य भगवंत विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य समय सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री निष्काम सागर महाराज ने कहीं। आपने कहा कि आचार्य सिद्धसेन महाराज ने भगवान की स्तुति की। बसंत लह छंद। अपनी अंदर की परिणति क्या है, इस पर ध्यान देना चाहिए।

देवता भी दिव्य घोष से भगवान की भक्ति करने आते हैं। आपमें भी भगवान बनने, सम्यक दृष्टि बनने की शक्ति है। अपनी छह अणु व्रतों का पालन नहीं करने वाले पशु के समान है। मुनिश्री ने कहा सम्यक दृष्टि बनने की व्यवस्था है, तो मिथ्यात्व क्यों पालते हो। पिछले जन्म में अच्छे कर्म किए थे तो मनुष्य गति के साथ जैन कुल मिला। भगवान के चरणों में पूजा- अर्चना- भक्ति करने से शांति मिलती है। अपने पुण्य को इतना बढ़ाओ की नवाचार्य समय सागर महाराज के चरण इस आष्टा की पावन धरा पर पढ़ें। भगवान की आराधना गुरु के वचन सुनने के लिए मंदिर में आते हैं, ‌अपना लक्ष्य प्राप्त करें। विदित रहे कि किला मंदिर पर मुनिश्री निष्पक्ष सागर महाराज, मुनिश्री निष्प्रह सागर महाराज, मुनिश्री निष्कंप सागर महाराज एवं मुनिश्री निष्काम सागर महाराज चातुर्मास हेतु विराजित हैं।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- सीएम राइज स्कूल मनुबेन में नि:शुल्क बस सेवा गुरुवार से प्रारंभ हो गई। सीएम राइज स्कूल में दूर दराज से आने वाले 308 विद्यार्थियों के लिए 6 बस उपलब्ध कराई गई है। जिनके माध्यम से 2 किलोमीटर से लेकर 15 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले विद्यार्थी बस से स्कूल आएंगे और वापस घर जाएंगे। इस सुविधा का शुभारंभ करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम यादव, राजकुमार गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, निर्मल पवार और स्कूल के प्राचार्य दीप सिंह सहित स्कूल का स्टाफ शामिल थे।

निशुल्क रूप से बस आरंभ होने से बच्चों में उत्साह था। सीएम राइज स्कूल मनुबेन के प्राचार्य दीप सिंह द्वारा बताया गया कि कक्षा एक और दो के बच्चों के लिए एक से 2किलोमीटरसे अधिक दूरी और इससे ऊपर की कक्षाओं के बच्चों को 2 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर घर से स्कूल आने-जाने के लिए बस सुविधा का लाभ मिलेगा। सीएम राइज स्कूल में बच्चों के लिए बस सुविधा की शुरुआत हुई है। विधायक श्री राय ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने यह सुविधा प्रारंभ की है। इस सौगात से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है। गुरुवार से परिवहन सेवा का शुभारंभ हुआ है। लगभग 308 बच्चों को बसों के माध्यम से स्कूल लाया जाएगा। पढ़ाई के साथ मूलभूत सुविधा ने यह एक ओर वृद्धि है। इससे बच्चे बेहतर तरीके से पढ़ाई करके आगे बढ़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!