updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री महेंद्रसिंह सोलंकी को ऐतिहासिक मतों से विजय बनाने में चुनाव में जुटे बूथ समिति के सदस्यो का स्वागत, अभिनन्दन करने विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ग्रामीण मंडल की विस्तारित बैठक में शामिल होने बरसते पानी मे ग्राम भंवरा पहुंचे। ग्राम पहुचे विधायक श्री इंजीनियर ने भारतीय जनता पार्टी आष्टा ग्रामीण मंडल द्वारा देवास शाजापुर लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में “बूथ समिति के सदस्यो का सम्मान एवं मंडल विस्तरिक बैठक आयोजित की। बैठक में पुष्पवर्षा कर सभी सदस्यो का स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने मप्र एवं केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं हाल ही में केंद्र सरकार के आये शानदार बजट में क्या क्या सौगातें दी उससे सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम में कई स्थानों पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। ग्राम पहुचे विधायक ने माँ इलाई के दर्शन किए ओर क्षेत्र में सर्वत्र हरियाली, खुशहाली, सभी सुखी, स्वस्थ, सम्पन्न रहे और क्षेत्र में उन्नति, प्रगति, शांति रहे कि माँ से प्रार्थना की। बैठक के बाद विधायक ने पपनास नदी किनारे पहुच कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील परमार सहित मंडल के,जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, ग्रामीण जन एवं देवतुल्य आशीर्वाददातागण उपस्थित रहे।

*मेष:-* आज आपको ऋण से मुक्ति मिल सकती है।पुरानी लेनदारी से राहत मिलेगी।निर्माण कार्यो में तेजी रहेगी।बच्चो के विवाह के सम्बंध में चर्चाएं सफल होगी।लेनदेन में सावधानी रखें।व्यापार में कुछ सुधार करना चाहते है तो परिवार से विचार विमर्श कर ही करे।
*उपाय:- पशु सेवा करें*
*वृषभ:-* आज आपका दिन तनावपूर्ण हो सकता है।मन मे नाना प्रकार के विचार उत्पन्न होंगे किसी कार्य का सही निर्णय नही कर सकेंगे।किये गये प्रयास विफल हो सकते है।नशे का त्याग कर नही तो शरीर पीड़ा हो सकती है।दोपहर बाद मित्र सहयोग से सफलता मिलेगी।
*उपाय:- जायफल मंदिर में चढ़ाएं*
*मिथुन:-* आपको आज मिश्रित समय है।पराक्रम में ख्याति बनेगी।दुष्ट संगत से बचे नही तो परिणाम गम्भीर हो सकते है।आकस्मिक लाभ की सम्भवना है।शेयर बाजार में भी कुछ परिणाम आपके पक्ष में होंगे।हो सके तो आज हरि सब्जियों का ही सेवन करे।
*उपाय:- देवी चालीसा का पाठ करें*

*कर्क:-* आज धर्म कार्य मे रुचि बढ़ेगी।आज बलवान शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे।मानसिक शांति रहेगी।कामकाजी महिलाओं के लिये दिन उत्तम है।कृषि,गृह, भूमि कार्य में उन्नति होंगी।घर से निकलते समय अपने इष्ट देवता का ध्यान करे दोपहर बाद शारिरिक पीड़ा आ सकती है।
*उपाय:- घर के मुख्य द्वार पर शमी पत्र लगाएं*
*सिंह:-* आज का दिन आपको मान सम्मान में वृद्धि देने बाला होगा।पारिवारिक जीवन मे सुख व समृद्धिकारक सूचना मिलेगी।श्रीसत्यनारायण की पूजा आज करे कुछ विवदाओ का अंत होगा।कार्य सिद्धि के पूरे योग है जल्दबाजी में कार्य न करे।
*उपाय:- चांदी का चंद्रमा शिव मंदिर में चढ़ाएं*
*कन्या:-* आज आपका जिस पर अधिक विश्वास है उसी से धोखा मिलेगा।मनमुटाव भी हो सकता है।सन्तान को शारीरिक कष्ट बन सकता है।न्यायालय सम्बन्धी विवाद आपके हाथ से फिसल सकते है।कर्ज लेने से बचे।स्थान परिवर्तन का योग बन सकता है।दोपहर से पहले कार्यसिद्धि बन सकती है।
*उपाय:- आंकड़े का पुष्प श्री गणेश जी के मंदिर में चढ़ाएं*

*तुला:-* आज आपका दिन सकारात्मक सोच से परिपूर्ण होगा।हर स्तर पर आपके निर्णय की चर्चा होगी।पुरानी सम्पत्ति के मालिकाना हक का सही निर्णय आपके प्रयास से होगा।युवावर्ग को रोजगार में एक नवीन दिशा दिखाई देगी।देवी आराधना करें लाभ रहेगा।
*उपाय:-  खड़ा नमक नदी में प्रवाहित करें*
*वृश्चिक:-* आज आपका दिन भरोसे का दिन है,साझेदार पर किया गया भरोसा सफलता व आय लाभ देगा।स्थाई सम्पत्ति में बढ़ोतरी सम्भव है।विद्यार्थियों को जरूर चुनोतियाँ रहेगी पर सफलता पा लेंगे।सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।सूर्य देव की आराधना करें।दोपहर बाद झूठे आरोप लग सकते है।
*उपाय:- चौमुखा दीपक सरसों के तेल का बेलपत्र के वृक्ष के समक्ष रखें*
*धनु:-* आज परोपकारी कार्य आपके द्वारा हो सकते है।पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।पत्नी को गैस सम्बन्धी पीड़ा हो सकती है।कर्ज कम होगा।लोहा,कपड़ा,व सौंदर्य प्रसाधन के व्यापार मर लाभ होगा।शत्रु पराजित होंगे।
*उपाय:- पॉकेट में मोर पंख रखें*

*मकर:-* आज मानसिक क्लेश से दिन की शुरुआत हो सकती है।आर्थिक तंगी भी रह सकती है।आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा।सामाजिक राजनैतिक क्षेत्र के लोग को सम्मान में कमी बन सकती है।धैर्य व संयम से कार्य करे नही तो लम्बे समय के लिऐ आर्थिक परेशानी में घिर सकते है।हनुमान जी आराधना करें लाभ रहेगा।
*उपाय:- काले कपड़े में 7 कील बांधकर घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में रखें*
*कुम्भ:-* आज महिला सहयोग आपको मिलेगा जिससे आप कोई बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते है।बड़े बड़े लोगो को सानिध्य कोई नया कार्य प्रारंभ करा सकता है।बच्चो की शिक्षा की चिंता कुछ दूर होगी।माता का आशीर्वाद आपको अनुकूल परिणाम देगा।
*उपाय:- किन्नर को मिष्ठान दे*
*मीन:-* आज आपकी यात्रा सूखकर होगी।नये नये मित्रो से मुलाकात होगी।सम्मान वर्धक दिन है।पारिवारिक उलझने कम होंगी।घर मे कोई मांगलिक योजना पर रणनीति बनेगी।उधार धन किसी को न दे।परीक्षा व नौकरीं में परिश्रम से सफलता मिलेगी।
*उपाय:- देव ग्रंथ मंदिर में दान करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
????????????????????????????????
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!