updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- श्री चंद्र प्रभ दिगंबर जैन मंदिर अरिहंत पुरम अलीपुर में चातुर्मास हेतु विराजित उच्चारणाचार्य विनम्र सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री विनंद सागर जी महाराज ऐलक विनमित सागर महाराज के चातुर्मास हेतु कलश स्थापना 27 जुलाई शनिवार को दोपहर 1 बजे से होगी। मुनिश्री विनंद सागर महाराज की देशना सुबह 9 बजे से नित्य हो रही है। मुनिश्री ने कहा हम पढ़ते ज्यादा है, समझते कम है और गुनते और भी कम है।

मुनिश्री ने कहा कि किताबों में ज्ञान नहीं है ज्ञान तो गुरु के पास है अर्थात हमें किसी भी ग्रंथ का स्वाध्याय गुरु के सानिध्य में हो तो बहुत श्रेष्ठ है। मुनि श्री ने कहा संबंध शरीर के होते हैं ,आत्मा के नहीं। शरीर बदला तो संबंध बदल जाएंगे, हमें अपने कर्मों के हिसाब से शरीर प्राप्त होता है। कर्मों के अनुसार माता-पिता का चयन होता है, जैसा कर्म वैसी पर्याय मिलती है।संसार के दुखों को छोड़ना गुरु द्वारा ही संभव है। गुरु द्वारा ही भगवान का ज्ञान होता है, इसलिए णमोकार मंत्र में सबसे पहले अरिहंत भगवान को नमस्कार किया है। जबकि सिद्ध भगवान बड़े हैं इसलिए गुरु का ज्ञान महंगा है, किताबें सस्ती है।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- शासन के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग में उच्च पद प्रभार प्रदान किया जा रहा है। उच्च पद प्रभार हेतु लोक सेवकों द्वारा सेवाकाल में योग्यता वृद्धि हेतु पूरे मप्र में संकुल प्राचार्य द्वारा प्रदान की गई परीक्षा अनुमति मान्य नहीं की जा रही थी। उच्च पद प्रभार हेतु लोक सेवकों द्वारा सेवाकाल में योग्यता वृद्धि हेतु परीक्षा अनुमति के संबंध में प्रांतीय शिक्षक संघ जिला सीहोर की पहल पर विधायक सुदेश राय द्वारा मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर इस समस्या का हल करवाया।

इससे ना केवल सीहोर वरन पूरे मध्यप्रदेश के शिक्षकों को लाभ हुआ। प्रांतीय शिक्षक संघ जिला सीहोर ने कर्मचारी हितेषी माननीय विधायक श्री राय का आभार एवं अभिनंदन किया गया।। आभार व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना, प्रांतीय मीडिया प्रभारी प्रदीप नागिया, प्रदेश संगठन मंत्री बलराम पंवार,राजेंद्र परमार, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ा, अर्जुन सिंह, नरेश मेवाड़ा, राजेश तिवारी, बद्री प्रसाद वर्मा, विरेंद्र व्यास, कैलाश यादव, कांतानायक, महेन्द्र शर्मा, राजेश मालवीय आदि बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!