updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- हर साल की तरह इस साल भी सावन के पहले सावन सोमवार पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूरी आस्था और उत्साह के साथ कावड़ लेकर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की आराधना में लीन है। गत दिनों सात दिवसीय शिव महापुराण के दौरान अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं से सावन में तीन कार्य करने का जो आह्वान किया था, उसका असर पूरे देश में दिखाई दे रहा है।

पंडित श्री मिश्रा ने कथा के दौरान कहा था कि सावन में दो लोटा जल, वेल पत्री के वृक्ष के नीचे भगवान का जाप और तीसरा पौधा रोपण करें। इस बात को ध्यान में रखते हुए सीहोर से लेकर कुबेरेश्वरधाम तक भगवान शिव के भक्त हाथों में दो लोटा जल लेकर भगवान शंकर के जय घोष के साथ पहुंच रहे है। सोमवार को हजारों की संख्या में जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे आस्थावान श्रद्धालुओं ने भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में बाबा की आरती की।

इस मौके पर करीब 30 हजार से अधिक कावड़ यात्री पहुंचे थे। जिनका विठलेश सेवा समिति के व्यवस्थापक समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा, आशीष वर्मा, मनोज दीक्षित मामा, पंडित शिवम मिश्रा, आकाश शर्मा आदि ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल के अलावा प्रसादी का वितरण किया। जिला संस्कार मंच ने की घाट पर साफ-सफाई और कावड़ यात्रियों की व्यवस्था की मांग- वहीं जिला संस्कार मंच सहित अन्य ने हर साल की तरह इस साल भी शहर की जीवनदायनी सीवन नदी के घाट की साफ-सफाई और

प्रकाश के अलावा यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के इंतजाम के अलावा ट्राफिक आदि की व्यवस्था की मांग की है। पूरे सावन में लाखों श्रद्धालु आऐंगे कुबेरेश्वरधान पर- जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर पर हर साल की तरह इस साल भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था और उत्साह के साथ धाम पर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक करते है। सावन के पूरे माह श्रद्धालु यहां पर जयकारे के साथ आते है, 17 अगस्त को भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए समिति द्वारा अभी से तैयारियां की जा रही है।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- हम कल से उत्सव- महोत्सव मना रहे हैं। आष्टा वालों के हिस्से में चार माह तक पर्व ही पर्व है।धर्म, आराधना, ज्ञान अर्जन में बीते। जिनवाणी,देव शास्त्र गुरु की शरण में रहेंगे। आत्मा को उत्थान के पथ पर अग्रसर करते हैं। भगवान महावीर का युग इस सृष्टि में आज के दिन शुरू हुआ।कल गुरु की बात थी।आज जिनवाणी मैय्या की बात है। हम लोग घर को छोड़कर बेघर होने के लिए आतुर रहें, घर- परिवार छोड़ा। बहुत सारे संबंधों का जाल मकड़ी के जाल की तरह उलझे हुए हैं आप। यही संसार है।

आप सभी भी मूल लक्ष्य को प्राप्त करें, सभी प्राणियों का कल्याण हो यही कामना, भावना करते हैं। महावीर व गुरु की बात ग्रहण कर रहे हैं।दिन में एक माला अवश्य जपें।
परमार्थ की बात आप सभी को सुनना पसंद नहीं। अनादिकाल के संस्कार थारी -म्हारी का जंजाल में उलझे हैं।हम स्वयं को संबोधित कर रहे हैं, आप तो माध्यम है। संबंधों के विज्ञान में उलझे हुए हैं ,उससे ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं। त्याग करने का महत्व है। संसार की वस्तुएं धन, सम्पत्ति वैभव त्यागना चाहिए।जितना आनंद त्याग में है,वह जोड़ने में नहीं। दिशा और दशा सुधारने के निर्देश भगवान महावीर की वाणी कह रही है।

आज मां की क्या दशा है। माता-पिता प्रथम गुरु है। कहानी घर -घर की नित्य सुनते हैं।एक मां का त्याग भूल गए।एक माता का त्याग और साधुओं को आठ मां मिली है।उनकी शरण से आपका उत्थान हो, धर्म -ध्यान में लगाएं।यहां से कुछ सीखकर, अर्जित करके जाएं। उक्त बातें नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य निष्पक्ष सागर महाराज ने जिनशासन जयंती के अवसर पर आशीष वचन देते हुए कहीं। मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज ने कहा कि संसार के आकर्षण बिंदु हमें अपनी ओर आकर्षित करते है।

जो यथार्थ है उससे परिचित होना चाहिए। संबंधों के विज्ञान में ही हम सब उलझे हुए है ,उससे ऊपर ही नही उठ पा रहे है।परम पूज्य मुनि श्री निष्प्रह सागर जी महाराज ने कहा कि आज ही के दिन भगवान महावीर स्वामी को गौतम स्वामी जैसे शिष्य मिले थे। गणधर, प्रतिगणधर और आचार्य ही उपदेश देते हैं।हम तो उनकी वाणी को आप सभी के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। तीर्थंकर की ध्वनि समीचीन रुप से गणधर ही झेलते हैं। अपात्रों और कुपात्रों को शिक्षा नहीं दी जाती है। ज्ञान दान सामने वाले की क्षमता अनुसार दिया जाता है। मुनिश्री ने कहा महान तीर्थंकरों को मौन होकर ही सुनना पड़ता है।

पढ़ाई की पद्धति चाहे स्कूल, कालेज या धर्म की हो उसे व्यवस्थित रूप से अध्ययन करना होता है।जिस विषय को पढ़ना है, उसका एक बार घर से अध्ययन करके जाना चाहिए।ज्ञान सभी जीवों के पास होता है।विज्ञान वरदान भी और अभिशाप भी है। समीचीनता से अहिंसा को समझों, वीर शासन जयंती है। जिसमें जिनवाणी का बहुत महत्व है। तेज आवाज, ध्वनि हमें पसंद नहीं और जिनशासन को भी। मंदिर में पूजा भक्ति करते हैं वह धीमी आवाज में करें। सहनशीलता गौतम स्वामी में बहुत थी। महापुरुष कभी भी यदवा, तदवा नहीं बोलते। जितना धीमा बोलेंगे उतना ही अच्छा लगता है। हित मित वचन बोले। माता-पिता, गुरु ऊपर से कठोर रहते हैं और अंदर से नरम।

जिनवाणी की ध्वनि आपके लिए कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। आप लोगों को वैराग्य उत्पन्न नहीं हो रहा है, श्रद्धा जिनवाणी के प्रति हो, गुरु और आचरण समझ में आ रहा है। वर्तमान शिक्षा पन्ना पलटने और डिग्री की हो गई है। आचरण को आचार्य ज्ञानसागर महाराज ने समझा। स्वाध्याय से जी नहीं चुराएं। सही समय पर बच्चों को स्टेडी करना चाहिए। मुनिराज रात 9 से 12 बजे तक शयन करते हैं।काल,वास्तु का असर होता है। सुबह 4-5 बजे पढ़ाई का अच्छा समय। बच्चों को रात्रि में जल्दी सुलाएं। नीट के परिणाम उजागर हुए हैं। व्यवहार और निश्चित जरूरी है।चामुंडराय राजा जैसे महान व्यतित्व हुए है ,हमारे यहां जिनका जीवन हमे प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!