updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- दिनाँक 21.07.24 को भोपाल के एक ही परिवार के 5 लोग शाहगंज थाने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमरगड़ झरने पर घूमने के लिए गए थे, जहा से लौटते समय जंगल मे बहने वाली चांदनी नदी मे अचानक जलस्तर बढ़ जाने से उक्त परिवार के लोग जंगल मे ही फस गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी बुधनी श्री शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहगंज पंकज वाडेकर के नेतृत्व में टीम को घटना स्थल पर परिवार की

सहायता हेतु तत्काल रवाना किया तथा SDERF की टीम एवं वन विभाग के अमले को मौके पर भेजा किया गया। नदी का जलस्तर अधिक होने से नदी को पार नहीं किया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा था। पुलिस, वन विभाग एवं SDERF की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद जंगल मे फंसे भोपाल के माहेश्वरी परिवार के 5 लोगों रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किए गए लोगों में- अशोक माहेश्वरी 61 साल, निशा माहेश्वरी 58 साल, शुभम माहेश्वरी 32साल, सुरुचि माहेश्वरी 30 साल, यश माहेश्वरी 28 साल।

22 जुलाई 2024 सोमवार श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा दोपहर 01.13 तक रहेगी। नक्षत्र श्रवण रात्री 10.21 तक रहेगा। चन्द्र: मकर का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पूर्व में आज का राशिफ़ल आप जाने क्या कहते आपके सितारे

*मेष:-* जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा
*उपाय:- भगवान शिव पर तीन बेलपत्र अर्पण करें*
*वृषभ:-* आज शिक्षा प्रतियोगिता और रचनात्मकता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
*उपाय:- भगवान शिव पर धतूरे का फूल अर्पण करें

*मिथुन:-* कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
*उपाय:- भगवान शिव को दूर्वा अर्पण करें*
*कर्क:-* संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
*उपाय:- भगवान शिव को अखंड श्रीफल अर्पण करें*

*सिंह:-* आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
*उपाय:- भगवान शिव पर केले के पत्ते अर्पण करें*
*कन्या:-* आज मामलों में सफलता मिलेगी।संबंधों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
*उपाय:- भगवान शिव के समक्ष पीपल के पत्ते में अष्टगंध रखकर अर्पण करें*

*तुला:-* आज जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें और कटु वचन बोलने से बचें।शिक्षा प्रतियोगिता का भी दबाव बढ़ेगा।
*उपाय:- आम के पत्तों से भगवान शिव का श्रृंगार करें*
*वृश्चिक:-* आज गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।
*उपाय:- शमी पत्र भगवान शिव जी पर अर्पण करें*

*धनु:-* निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।
*उपाय:- भगवान शिव को अष्टगंध अर्पण करें*
*मकर:-* आज भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।
*उपाय:- भगवान शिव को कच्चा सूत अर्पण करें*

*कुम्भ:-* स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अहंकार कहीं न कहीं नुकसान पहुंचा सकता है। चाहें पारिवारिक वातावरण हो या व्यावसायिक हो, सतर्क रहें।
*उपाय:- भगवान शिव को यज्ञोपवित अर्पण करें*
*मीन:-*  आज का दिन आप के लिए शुभ है। पूंजी निवेश से लाभ होगा। पुराने मित्रों से भेट होने के साथ ही सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
*उपाय:- भगवान शिव को भांग अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट, पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539* *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!