updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- समाज जनों की विनती पर नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य परम पूज्य मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज ससंघ चार मुनि राजों का चातुर्मास- 2024 धर्म मय नगरी आष्टा में होगा। उक्त मुनि संघ लंबा मंगल विहार करते हुए शुक्रवार 19 जुलाई की दोपहर 2 बजे भोपाल नाके से समाज जनों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा अगवानी करके गाजे -बाजे के साथ नगर प्रवेश कराया जाएगा। नगर प्रवेश की तैयारी श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति एवं मुनि सेवा समिति द्वारा की गई है।

श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष आनंद जैन पोरवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य मुनिश्री निष्पक्ष सागर महाराज, मुनिश्री निष्प्रह सागर महाराज, मुनिश्री निष्कंप सागर महाराज एवं मुनिश्री निष्काम सागर महाराज का ससंघ चातुर्मास का लाभ समाज जनों एवं श्रद्धालुओं के पुण्योदय से मिला है। मुनि संघ का 19 जुलाई की दोपहर 2 बजे भोपाल नाके से नगर प्रवेश होगा। कदम-कदम पर पाद प्रक्षालन किया जाएगा। मुनि संघ को जुलूस के रूप में सिविल अस्पताल के समीप से परदेशीपुरा, बुधवारा, गल चौराहा, मानस भवन रोड़ से सुभाष चौक चार बत्ती चौराहा से गंज मंदिर, सिकंदर बाजार, बड़ा बाजार, भवानी चौक पुरानी सब्जी मंडी से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर पर पहुंचेगा। मुनिश्री के आशीष वचन होंगे।

मुनिश्री विनंद सागर महाराज एवं ऐलक विनमित सागर महाराज का चातुर्मास हेतु नगर आगमन आज

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आगमन की करो तैयारी…आ रहे पिच्छी- कमंडल धारी, आस्थावान धर्मप्राण नगरी आष्टा के अरिहंतपुरम अलीपुर में चातुर्मास 2024 हेतु जीवन है पानी की बूंद जैसे भजन के रचयिता “आचार्य श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज” के सुयोग्य शिष्य “मुनि श्री 108 विनंद सागर जी महाराज” व ऐलक श्री 105 विनमित सागर जी महाराज” संघ का भव्य आगमन शुक्रवार 19 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे इंदौर भोपाल हाईवे पर से होने जा रहा है। श्री चंद्रप्रभ मंदिर समिति व मुनि सेवा समिति अरिहंतपुरम अलीपुर आष्टा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि

चातुर्मास हेतु पधार रहे मुनिश्री विनंद सागर महाराज एवं ऐलक श्री विनित सागर महाराज की आगवानी बाईपास चौपाटी चौराहा इंदौर नाका अरिहंत पुरम से सपरिवार सम्मिलित होकर धर्म प्रभावना करें। साथ ही अपने -अपने घरों के आगे रंगोली बनाए व स्वागत द्वार लगाएं तथा अपने -अपने घरों पर समाज का पचरंगी ध्वज लगाएं। अपने -अपने घरों के सामने मुनिश्री के पाद प्रक्षालन करवाएं। सभी मंडल महिला ,पुरुष अपने -अपने मंडल की निर्धारित वेशभूषा में शामिल हो।जो मंडल में सम्मिलित नही है, वे सभी महिला केसरिया साड़ी व पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र धारण करें। पुरुष वर्ग, बालक, बालिका हाथों में ध्वज व महिला वर्ग मस्तक पर कलश धारण करें।

दो मुनि संघों का आष्टा के लिए चल रहा है मंगल विहार, नगर के किला मंदिर सहित अरिहंत पुरम अलीपुर आष्टा में होगा अब आनंद ही आनंद, चातुर्मास के लिए पधार रहे है मुनि संघ, चंद दिनों में होगा नगर प्रवेश

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर पर संत शिरोमणि आचार्य भगवंत विद्यासागर महाराज- नवोदय आचार्य भगवंत समय सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य गुरुदेव मुनिश्री निष्पक्ष सागर महाराज, मुनिश्री निष्प्रह सागर महाराज, मुनिश्री निष्कंप सागर महाराज एवं मुनिश्री निष्काम सागर महाराज तथा श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर

अरिहंतपुरम अलीपुर में आचार्य विनम्र सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य गुरुदेव श्रमण मुनिश्री विनंद सागर महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनमित सागर महाराज का वर्ष – 2024 का चातुर्मास होगा। दोनों मुनि संघों का मंगल विहार आष्टा के लिए चल रहा है। दोनों मुनि संघों के मंगल विहार में समाज जन भी साथ चल रहे हैं। शीध्र ही नगर प्रवेश होगा। श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति एवं मुनि सेवा समिति तथा श्री चंद्रप्रभु मंदिर समिति व मुनि सेवा समिति अरिहंत पुरम आष्टा चातुर्मास को भव्य रूप देने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!