updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरा में मान सिंह वर्मा सहायक ग्रेड 3 का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अजब सिंह राजपूत विकासखंड शिक्षा अधिकारी, तरुण कुमार बैरागी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं संकुल केंद्र प्राचार्य दौलत सिंह ठाकुर, प्रकाश चंद्र मूंदड़ा, सीताराम वर्मा, मनोज विश्वकर्मा, सुनील परमार भाजपा मंडल अध्यक्ष के मुख्य आदित्य में संपन्न हुआ। जिसमें संकुल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई उसके बाद मान सिंह जी वर्मा एवं सभी अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत किया गया एवं श्री विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि कर्मठ एवं लग्नशील व्यक्ति श्री मानसिंह बाबू हमारे शिक्षा के क्षेत्र के केंद्र बिंदु रहे एवं सभी कार्य उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ किया ऐसे मानसिंह वर्मा जी को उनके शेष जीवन के लिए सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही बी आर सी ने भी संबोधित करते हुए उनके कर्तव्य पर प्रकाश डाला संकुल परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र

दौलत सिंह ठाकुर प्राचार्य सी एल राजपाली, शेरसिंह निमोनिया, मनोज परमार, रमेश चंद्र पडियार , कमल बैरागी आर एस मालवीय, सतीश सेन, धरम परमार ने दिया साथ ही अशोक परमार दौलत सिंह परमार परिवार की ओर से एवम यशवंत सिंह ठाकुर, टाइम्स कंप्यूटर के संचालक दीपक परमार सहित ने भी प्रशंसती पत्र से सम्मानित किया। मानसिंह बाबूजी का स्वागत करने वालों में गोपाल सिंह मालवीय, रमेश धनवाल ईश्वर सिंह तिर्की, अखलेश धरवा, एलम सिंह परमार,धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, संत सिंह परमार, क्रपाल सिंह ठाकुर, अशोक शर्मा, दिलीप सिंह मेवाडा, डी एन वर्मा,

शंकर लाल परमार, श्रीमती गिरजा परमार, सपना परमार, रीना वर्मा, कुमेर सिंह, मोहन सिंह ठाकुर, विजेंद्र परमार, वीरेंद्र परमार, सुरेश सोलंकी, महेश परमार अर्जुन सिंह परमार, मनोहर सोलंकी, मदन परमार, देवड़ा जी, अवलेशिय जी, सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन कमल बैरागी द्वारा किया गया अंत में मनोज परमार एवंअखिलेश कुमार धारवा ने सभी मुख्य अतिथियों एवम उपस्थित सभी कर्मचारी गणों का आभार प्रदर्शित किया। एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया साथ ही विगतमाह सेवा निवृत हुए जगदीश प्रसाद मालवीय का भी स्वागत किया गया। एवं विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी करवाया गया।

*मेष:-* वैवाहिक जीवन में आपस में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने साझेदारों तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लें।
*उपाय:- आज हल्दी का तिलक लगाएं*

*वृषभ:-* व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
*उपाय:- घर में सत्यनारायण जी की कथा कराएं या स्वयं करें*

*मिथुन:-* पारिवारिक प्रतिष्ठा मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
*उपाय:- तुलसी मंजरी श्री राम जी को अर्पण करें*

*कर्क:-* शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगी।
*उपाय:- गौ माता की पूजन करें*

*सिंह:-* संतान की चिंता आपको परेशान कर सकती है। वाद-विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर, उसके सफल होने की संभावना कम है।
*उपाय:- कर्पूर मिश्रित जल शरीर पर लगाएं*

*कन्या:-* जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
*उपाय:- बेलपत्र का पौधा लगाएं*

*तुला:-* आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके व्यक्तित्व में विकास होगा।
*उपाय:- जल में काले तिल मिलाकर शिवजी पर अर्पण करें*

*वृश्चिक:-* शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ होंगे।
*उपाय:- लाल वस्त्र श्री हनुमान जी को अर्पण करें*

*धनु:-* आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। वाणी तथा क्रोध पर संयम रखें। अधिक खर्च होने की आशंका है।
*उपाय:- केसरिया भात का नैवेद्य मंदिर में लगाएं*

*मकर:-*  व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
*उपाय:- तांबे का तार शिवजी पर अर्पण करें*

*कुम्भ:-* दूसरे से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।
*उपाय:- शनि मंदिर में नीली ध्वजा चढ़ाएं*

*मीन:-* शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
*उपाय:- बरगद के वृक्ष की पूजा करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!