updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सोमवार 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में इनरव्हील क्लब आष्टा द्वारा सिविल अस्पताल में जाकर बीएमओ डॉक्टर जीडी सोनी सहित सभी डॉक्टरों का सम्मान किया गया। स्वागत भाषण इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा ने देते हुए कहा कि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मीनाक्षी शर्मा के निर्देश व मार्गदर्शन में डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का सम्मान समारोह आयोजित किया है।

श्रीमती शर्मा ने कहा कि मानव सेवा करने वाले डॉक्टरों का हमारा क्लब सम्मानित करते हुए गौरांवित हैं। अपने डॉक्टर मरीजों की जिंदगी बचाते हैं। इसलिए लोग डॉक्टरों को भगवान मानते हैं। श्रीमती शर्मा ने कहा कि डॉक्टर अथक मेहनत के बाद ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकलकर कहते हैं कि अब आपका मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। वही हमें घर के आंगन में गूंजन वाली किलकारी की सूचना देते हैं। कार्यक्रम को बीएमओ डॉक्टर जीडी सोनी एवं

डॉक्टर श्रीमती अर्चना सोनी ने भी संबोधित करते हुए डॉक्टर्स डे क्यों मनाया जाता है इस पर प्रकाश डाला। डॉक्टर जीडी सोनी ने कहा कि यह दिन डॉक्टर विधान चंद्र रॉय के स्मरण में मनाया जाता है। सभी डॉक्टर को सम्मान देने के लिए और अस्पताल में जो जो भी संसाधन मौजूद है उसे हम बहुत अच्छे तरीके से अपना काम कर पा रहे हैं और उम्मीद है आगे भी आप लोगों का साथ मिलेगा तो हम इसी तरह से अपनी सेवाएं देते रहेंगे। डॉक्टर अर्चना सोनी ने कहा कि

कभी-कभी तो ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती है कि हम मरीज के लिए अपने घर या स्नेहीजनों के कार्यक्रम छोड़ देते हैं। गरिमामय कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्रीमती मंदाकिनी कासलीवाल ने कहा कि हेल्थ इन वेल्थ का स्लोगन डॉक्टरों के रहने से साकार होता नजर आता है। श्रीमती कासलीवाल ने कहा कि हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम मरीज और डॉक्टरों के समर्पण को समझे। वे अपने घर परिवार को छोड़कर हमें स्वस्थ करने में जुटे रहते हैं। कार्यक्रम में डॉक्टर जीडी सोनी, डॉक्टर अर्चना सोनी, डॉक्टर भूपेंद्र परमार, डॉक्टर एसके माहौर व डॉ अतुल उपाध्याय,

डॉक्टर सायना अंजुम सहित सभी डॉक्टर उपस्थित थे। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा, सचिव श्रीमती सुनीता सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता सोनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा सोनी, एडिटर श्रीमती श्रद्धा पालीवाल व क्लब के अन्य सदस्य श्रीमती पदमा कासलीवाल, श्रीमती विद्या खंडेलवाल, डॉक्टर श्रीमती चंदा बोहरा, श्रीमती जयश्री शर्मा, श्रीमती दीपिका सोनी आदि सभी क्लब की सदस्य उपस्थित थी। अंत में आभार सचिव सुनिता सोनी ने व्यक्त किया।उपरोक्त कार्यक्रम में देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा के बच्चे भी मौजूद थे। जिन्होंने डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टरों का सम्मान किया।

2 जुलाई 2024 मंगलवार आषाढ़ कृष्ण पक्ष एकादशी रहेगी। नक्षत्र भरणी प्रातः 05.27 तक उसके बाद कृतिका रहेगा। चन्द्र: मेष का चंद्र सुबहा 11.14 तक रहेगा। दिशाशूल उत्तर में आज का राशिफ़ल आप जाने क्या कहते आपके सितारे

*मेष:-* आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा। आज के दिन को मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग आनंदमय बना देगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आपको आज मिलेगी।
*उपाय:- सिंदूर की पुड़िया बांधकर अपनी पॉकेट में रखें*

*वृषभ* :-आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। वाणी पर संयम रखिएगा। किसी के साथ बहस न हो, इसका ध्यान रखिएगा। दोपहर के बाद समस्या में परिवर्तन आएगा।
*उपाय:- सफेद तिल शिवजी पर अर्पण करें*

*मिथुन:-* आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी दिन है। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। मन से नकारात्मक भावनाएं आ सकती है।
*उपाय:- आंकड़े के वृक्ष की पूजा करें*

*कर्क* :- सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार आपको मिलेंगे। मित्रों के भी शुभ समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी
*उपाय:- शहद शिवजी पर अर्पण करें*

*सिंह:-*  परिवारजनों के साथ आप का संबंध प्रेमभरा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलेंगे। किसी रमणीय स्थल पर छोटे से प्रवास का आयोजन बन सकता है।
*उपाय:- तांबे की धातु आज पॉकेट में रखें*

*कन्या:-* परिवारजनों और संतानों के साथ मनमुटाव होने की घटना भी बन सकती है।शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा।दोपहर बाद मित्रों से लाभ होगा।
*उपाय:- घर के मुख्य द्वार पर गौ माता की तस्वीर लगाएं*

*तुला:-* आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे, परंतु दोपहर के बाद आपके मन में नकारात्मक विचारों की भावनाओं से भारीपन का अनुभव होगा।
*उपाय:- पीपल के पत्ते पर 21 बार श्री राम नाम लिखकर श्री हनुमान मंदिर में अर्पण करें*

*वृश्चिक:-* घर में शांतिपूर्ण वातावरण छाया रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। वाणी पर संयम रखिएगा कला के प्रति आज आपकी विशेष रुचि रहेगी
*उपाय:- गुड मिश्रित जल से श्री गणेश अभिषेक करें*

*धनु:-* वाहनसुख मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजन स्थल पर जाकर मन को आनंद देने का प्रयास सफल रहेगा।वादविवाद दूर होंगे।
*उपाय:- हरी पिस्ता माता लक्ष्मी को अर्पण करें*

*मकर:-*  विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा इसलिए जमीन, मकान संपत्ति जैसे विषयों पर चर्चा आज न करने दोपहर बाद अनुकूल समय मिल सकता है।
*उपाय:- बुजुर्ग व्यक्ति को वस्त्र दें*

*कुम्भ:-* किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए सुबह का समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। कारोबारियों के लिए अच्छा दिन है।
*उपाय:- सप्तधान्य अपने घर के सेवक को दें*

*मीन:-*  आज कार्यक्षेत्र में वातावरण में सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा।
*उपाय:-  नदी तालाब कुआं आदि जल स्थान पर जाकर संध्या में दीपक लगाएं*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979 *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!