updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- 1 जुलाई को नवीन कानूनों के क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी थानों में होंगे जागरुकता कार्यक्रम, थानों में लगाए जा रहे जागरुकता संबंधी बैनर व पोस्टर, थाने पहुंचने वाले नागरिक को भी नए कानूनों के संबंध में जानकारी दे रहे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एक जुलाई से तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने जा रहे हैं। नागरिकों को भी इन कानूनों के बारे में जानकारी हो, इसके लिए जिले के सभी थानों में 1 जुलाई को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी थानों में इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। कई थानों में पोस्टर एवं बैनर लगाए गए हैं, जिसमें नए कानूनों को सार गर्भित रूप में प्रस्तुत किया गया है।

हालांंकि थानों में पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक को अभी से ही नए कानूनों के बारे में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी प्रदान की जा रही है। जनजागरुकता के लिए किया जा रहा प्रचार-प्रसार
पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ-साथ नागरिक भी नए कानूनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। थानों में हो रहे कार्यक्रम- पीड़ितों को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के लिए जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया है। पुराने कानूनों के आधार पर विवेचना करते आए अधिकारियों और कर्मचारियों को नए कानूनों से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण शालाओं, सेमिनारों और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी व्यावसायिक दक्षता को और बढ़ा सकें।

1 जुलाई 2024 सोमवार आषाढ़ कृष्ण पक्ष दशमी रहेगी।नक्षत्र अश्विनी प्रातः 06.26 तक उसके बाद भरणी रहेगा।चन्द्र: मेष का चंद्र रहेगा । दिशाशूल पूर्व में आज का राशिफ़ल आप जाने क्या कहते आपके सितारे

*मेष:-*  आज आप आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस कार्य में आपकी सहायता करेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
*उपाय:- धतूरा भगवान शिव पर अर्पण करें*

*वृषभ :-* शत्रुओं से संभलकर चलें। आज नए कार्य का प्रारंभ न करें।वाणी और क्रोध पर संयम रखें, नहीं तो मनमुटाव हो सकता है।
*उपाय:- सफेद वस्त्र पर स्वास्तिक बनाकर जल में प्रवाहित कर

*मिथुन:-* आज आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगा।आपको धन लाभ होने की भी संभावना है।
*उपाय:- सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाकर श्री गणेश को नैवेद्य लगाएं*

*कर्क:-* आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी, जिससे आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। परिवार के साथ सुखपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
*उपाय:- माता पार्वती को बेलपत्र अर्पण करें*

*सिंह:-* आज आपको मानसिक प्रसन्नता रहेगी और मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। परिवारजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी।
*उपाय:- नारियल का सूखा गोला ब्राह्मण स्त्री को दें*


*कन्या:-* आज का दिन शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में बीतेगा। मित्रों और संतानों के बारे में चिंता रहेगी। अचानक धन खर्च हो सकता है। विवादजनक प्रसंगो से दूर रहें।
*उपाय:- हरी सब्जियां गौ माता को खिलाएं*

*तुला:-* आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का भाव अनुभव करेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।आध्यात्मिक विषय की बातों में सिद्धि मिल सकती है।
*उपाय:- पंचमेवा श्री विष्णु को अर्पण करें*

*वृश्चिक:-* आज मित्रों और रिस्तेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है। किसी रमणीय स्थल पर जा सकते हैं।व्यापार की दृष्टि से भी आज का दिन लाभ देने वाला है।
*उपाय:- स्वास्तिक का चिन्ह सिंदूर से घर के मुख्य द्वार पर बनाएं*

*धनु:-* आज का दिन लाभदायक है। संबंधियों और मित्रों से भेंट होगी। विवाह के योग्य जातकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। आर्थिक लेनदेन सफल होंगे।
*उपाय:- तीर्थ स्थान के जल को स्नान के जल में मिलाकर स्नान करें*

*मकर:-*  क्रोध पर संयम बरतें अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता रहेगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। परिवार के साथ मनमुटाव बढ़ेगा।
*उपाय:- तिल की मिठाई बच्चों में वितरित करें*

*कुम्भ:-* आज आपको हर कार्य में आसानी से सफलता प्राप्त होगी। जिससे आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति हो सकती है। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
*उपाय:- 7 आम के पत्तों का तोरण देव मंदिर में लगाएं*

*मीन:-*  आज धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं।कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।रोजगार के नवीन कार्य बन सकते है।पारिवारिक समर्थन से उत्साहित रहेंगे।
*उपाय:-  देव स्थल पर सेवा कार्य करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
????????????????????????????????

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!