updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर के निर्देशानुसार श्री एम.एन.एच. रजवी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, आष्टा के द्वारा दिनांक 25 जून 2024 को कम्युनिटी हॉल आष्टा में पंच-ज अभियान के तहत् विधिक साक्षरता जागरूकता का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम वृक्षारोपण किया गया।

जिसमें वातावरण के अनुकूल पौधें लगाये गये, उसके पश्चात् जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री रजवी द्वारा बताया गया कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातवारण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है। पेड़-पौधें के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है एवं स्थायी निरंतर लोक अदालत की जानकारी दी गई। उक्त शिविर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सक्सेना, एवं राय सिंह मेवाड़ा, पार्षदगण नगर पालिका कार्यालय के कर्मचारीगण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहें।

26 जून 2024 बुधवार आषाढ़ कृष्ण पक्ष पंचमी रहेगी। नक्षत्र धनिष्ठा दोपहर 01.05 तक उसके बाद शतभिषा रहेगा। चन्द्र: कुंभ का चंद्र रहेगा। दिशाशूल उत्तर में आज का राशिफ़ल आप जाने क्या कहते आपके सितारे

*मेष:-*  आज सुखद व उत्साहवर्धक होगा। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
*उपाय:- पीपल के वृक्ष के सामने घी का दीपक लगाएं*

*वृषभ :-* आज कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है। बाधाएं दूर होंगी, लेकिन जल्दबाजी में किसी गलत निर्णय करने से बचें। बिजनेस में सफलता हासिल होगी। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ होगा।
*उपाय:- मंदिर में फूलों से श्रृंगार करें

*मिथुन:-* व्यावसायिक सफलता देने वाला होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
*उपाय:- बेसन के लड्डू श्री गणेश को अर्पण करें*

*कर्क:- * आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आस-पास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी से तकरार हो सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए।
*उपाय:- दूध मिश्रित जल पीपल वृक्ष में अर्पण करें*

*सिंह:-*  आज शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगा। गृह कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
*उपाय:- ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें*

*कन्या:-* आज पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
*उपाय:- शहद से श्री गणेश का अभिषेक करें*

*तुला:-* आज दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। व्यावसायिक प्रयास भी सफल होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उल्लासपूर्ण होगी।
*उपाय:- सफेद चंदन का तिलक लगाकर घर से निकले*

*वृश्चिक:-* आज चिंता के कारण मन और स्वास्थ्य प्रभावित होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा रिश्तों में तनाव आ सकता है।
*उपाय:- शमी पत्र श्री हनुमान जी पर अर्पण करें*

*धनु:-* आज पुरानी चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता देगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
*उपाय:- पीले चावल माता पार्वती पर अर्पण करें*

*मकर:-*  आज धार्मिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में व्यस्त हो सकते हैं।
*उपाय:- शनि मंदिर में फल अर्पण करें*

*कुम्भ:-* व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल हो सकते हैं।
*उपाय:- जरूरतमंद को वस्त्र दे*

*मीन:-*  आज क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा रिश्तों में तनाव आ सकता है।आर्थिक मामलों में जोखिन न उठाएं।
*उपाय:-  लाल चंदन से श्री कृष्ण का पूजन करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
????????????????????????????????


*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!