updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भारतीय पोडिएट्री एसोसिएशन द्वारा 23 जून को इंदौर की होटल एसेंशिया में एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजित इस सम्मेलन में जिला स्तरीय रोगियों के प्रति उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए कई डॉक्टरों का उनकी उत्कृष्ट सेवाओ के प्रति सम्मानित किया गया। इस आयोजित सम्मान समारोह में सीहोर जिले से आष्टा के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हीरा दलोद्रिया को भारतीय पोडिएट्री एसोसिएशन की ओर से उनके द्वारा
40 वर्षो तक दी गई उत्कृष्ट सेवाओ के प्रति सम्मानित किया गया। सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉक्टर उमेश मसन्द ने बताया कि इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए 400 से अधिक प्रतिभागी डॉक्टर्स उपस्थित हुए। उक्त सम्मान पाने पर सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ जीडी सोनी,अल्फा पैथोलॉजी लेब के संचालक राहत अली,डॉ अतुल उपाध्याय सहित स्वास्थ के क्षेत्र में कार्य करने वाले अनेकों लोगो ने बधाई दी।
24 जून 2024 सोमवार आषाढ़ कृष्ण पक्ष तृतीया रहेगी। नक्षत्र उत्तराषाढा संध्या 03.54 तक उसके बाद श्रवण रहेगा।चन्द्र: मकर का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पूर्व में आज का राशिफ़ल आप जाने क्या कहते आपके सितारे
*मेष:-* आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उच्च अधिकारी के कृपा पात्र होंगे।
*उपाय:- अखंड श्रीफल 9 साल से छोटी कन्या को दें*
*वृषभ :-* जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
*उपाय:- पक्षियों को दाना खिलाए*
*मिथुन:-* पारिवारिक मामलों में संयम रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में परेशानी होगी।
*उपाय:- पीतल का दीपक मंदिर में दान करें*
*कर्क:-* नौकरी या व्यापार में नए अनुबंध की संभावना है। बुद्धि कौशल से किया गया प्रयास सार्थक होगा।व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।
*उपाय:- मिट्टी के बर्तन से भगवान शिव पर जल अभिषेक करें*
*सिंह:-* जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
*उपाय:- श्री आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें*
*कन्या:-* शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया प्रयास सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
*उपाय:- काजल देवी मंदिर में अर्पण करें*
*तुला:-* मान सम्मान पर चोट पहुंचेगी आर्थिक तंगी महसूस कर सकते हैं स्वभाव में चिड़चिड़ापन होगा वाहन संभाल कर चलाएं
*उपाय:- भोजपत्र पर राम नाम लिखकर नदी में प्रवाहित करें*
*वृश्चिक:-* सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों मे प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
*उपाय:- केले के पत्ते श्री विष्णु को अर्पण करें*
*धनु:-* पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
*उपाय:- कपास मंदिर में दान करें*
*मकर:-* उपहार या सम्मान का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
*उपाय:- मोर पंख अपने पॉकेट में रखें*
*कुम्भ:-* आज क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है पारिवारिक वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे वस्तु गुम होने से चिंतित हो सकते हैं
*उपाय:- हल्दी का तिलक लगाकर घर से निकले*
*मीन:-* व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।
*उपाय:- पांच गोल सुपारी पूजा वाली भैरव मंदिर में अर्पण करें*
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
????????????????????????????????
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
????????????????????????????????