updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के पत्रानुसार विकासखण्ड स्तरीय दसवें अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन दिनांक 21 जून 2024 को सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट उमावि आष्टा में किया गया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 के लिए ‘स्वयं एवं समाज के लिए योग’ थीम निधार्रित की गई है। क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर योग कायर्क्रम को प्रारंभ किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में तहसीलदार पंकज पवैया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सक्सेना, प्राचार्य सी एम राइज सितवत खान, विकास खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत, थाना प्रभारी रविंद्र यादव, मंडी सचिव प्रवीणा चैधरी, मंडल संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग संजय त्रिवेदी, मॉडल स्कूल प्राचायर् सी.एल. पेठारी, आयुष विभाग से डॉ शाइनी अंजुम, आंगनवाड़ी, आशा एवं उषा कार्यकर्ता भी उपस्थित रही। योग कायर्क्रम में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने बताया कि प्रतिदिन योग करने से मन एवं शरीर स्वस्थ्य रहता है।

शासन द्वारा योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है और इसकी अंतरार्ष्ट्रीय मान्यता भी मिल रही है। योगजिसका आशय है, कि व्यक्ति सवर्प्रथम अपने शरीर एवं मन स्वस्थ्य रखने के लिए प्रतिदिन अभ्यास करें वह खुद स्वस्थ्य रहेगा तो वह समाज एवं परिवार में भी योग करने के लिए प्रेरित कर सकेंगा। अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस पर योग क्रियाएं योग प्रशिक्षक अजेन्द्र सिंह यादव एवं विमल जैन द्वारा करवाई गई और उन्होंने दैनिक जीवन में योग का महत्व बताते हुए कहा कि शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग सहायता करता है, और इससे तनाव प्रबंधन भी आसानी से किया जा सकता है। योग का नियमित अभ्यास करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

कायर्क्रम का संचालन शिक्षक सतीश वर्मा एवं भूपेन्द्र सिंह शिंदे द्वारा किया। प्राचार्य सितवत खान ने समस्त अतिथियों का अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस कायर्क्रम में सहभागिता करने के लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सी.एम. राइज विद्यालय आष्टा के शिक्षक विष्णुप्रसाद परमार, असमा खानम, अंत्येश धारवां, पदमा परमार, आरती विश्वकर्मा, पवन कुमार राया, जितेन्द्र मेवाड़े, धमेर्न्द्र मेवाड़ा, निहायत मंसूरी, अमिता सोनी, नमिता लोवंशी, रघुवीर सिंह, गौतम चैरसिया, जितेन्द्र आयर्, जितेन्द्र धनवाल, लीला भिलाला, मोनिका जैन, नेहा अंसारी,

मनोज कुमार करमोदिया, दीक्षा खंडेलवाल, अभिलाषा श्रीवादी, तेजपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, सपना यादव, विनय कुमार तिवारी, राम सिंह, उमिर्ला यादव, नीता जैन, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, निमर्लदास बैरागी, दिनेश गहरवाल, धीरज शर्मा, राजेश मालवीय, मनोज बड़ोदिया, गौरीशंकर मालवीय, वंदना सोलंकी, हुकुमचंद कुशवाह, शशि बिंजवा, ज्योति मंडलोई, अनिल पटेल, कमलेश वर्मा, डी.एस. मांडवा, मुकुंद सिंह बरोड़िया, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर अन्य नागरिक उपस्थित थे। प्रातः 6 बजे योग कायर्क्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के भाषणों का सीधा प्रसारण सुना गया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- योग का मानव जीवन में बहुत महत्व है, क्योंकि इसका संबंध मनुष्य के शरीर और मन को स्वस्थ रखने से हैं। योग के नियमित अभ्यास से बेहतर एकाग्रता और फोकस पर ध्यान दिया जाता है। योग एक ऐसा व्यायाम है जो फुर्तीलेपन, शक्ति और संतुलन में सुधार करता है। वैसे तो प्राचीन काल से ही शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग किया जा रहा हैं, लेकिन योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की थी।

ऐसे में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत में कई प्रकार के योग कार्यकर्मों का आयोजन किया जाता है। इस आशय के विचार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने अपने मुख्य आतिथ्य में उत्कृष्ट उमावि में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अधिकारियों द्वारा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात् योग शिक्षक अजेन्द्र यादव द्वारा उपस्थितजनों को योगा की आसन करवाई गई।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि योग केवल शरीर की कुछ मुद्राओं या आसन तक सिमित नहीं है, बल्कि हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीना सिखाता है। योग से अपनी सांसें, विचारों और भावनाओं को नियंत्रित किया जाता है। इससे हम सभी परिस्थितियों में शांत रहना और अपना ध्यान केंद्रित करना सीखते हैं। भारत में योग प्राचीन काल से ही किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य मानव शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को हेल्थी रखना हैं। योग न केवल शरीर को रोगमुक्त करने में सहायक होता है

बल्कि इसके निरंतर अभ्यास करने से मन को शांति भी प्राप्त होती है। भारत को पूरी दुनिया में योग गुरु के नाम से जाना जाता है जहा ऋषि मुनियों द्वारा सदियों से योग का अभ्यास किया जा रहा है। वह भी अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए योग का सहारा लेते थे। इस अवसर पर योग शिक्षक अजेन्द्र यादव, तहसीलदार पंकज पवैया, सीएमओ राजेश सक्सेना, टीआई रविन्द्र यादव, बीईओ अजबसिंह राजपूत, संजय त्रिवेदी, मंडी सचिव प्रवीणसिंह, सीएम राईज स्कूल प्राचार्य एमएस खान, सीएल पेठारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

updatenews247.com धनंजय जाट सीहोर 7746898041- जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में 20 जून को रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस रोजगार मेला में 346 आवेदकों ने भाग लिया जिसमें कृर्षि, फायनेंस, आटोमोबाईल एव बी.पी.ओ सेक्टर की कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर 93 आवेदकों का चयन किया गया। रोजगार मेला में अमार्टीकस लेर्निंग लिमिटेड द्वारा 25 मल्टीपल पदों पर स्नातक पास आवेदकों का साक्षात्कार के द्वारा चयन किया गया।

जिनका वेतनमान 20 हजार से लेकर 37 हजार 500 रूपये प्रतिमाह तक होग। मैक्रोन लॉजी सर्विस लिमिटेड द्वारा मशीन आपरेटर के 10 पदों पर भर्ती की गई। कृर्षि क्षेत्र की कम्पनी नवभारत फर्टीलाईजर लिमिटेड द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव के लिए 21 पुरुषों का चयन किया गया जिनकी सैलरी प्रतिमाह 10 हजार के लगभग रहेगी। मैगनम ग्रुप भोपाल द्वारा 12 पदों पर कस्टमर केयर एसोसिऐट के लिए आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। इंदौर की एस.बी.एस.ग्रुप ऑफ ऑरियेन्ट कम्पनी द्वारा फील्ड टेक्नीशियन के पदों पर 6 आवेदकों का चयन किया गया हैं। वहीं लोकल की एम्स इंडिया द्वारा 19 आवेदकों का चयन किया गया।

updatenews247.com धनंजय जाट सीहोर 7746898041– भैरूंदा में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में भैरूंदा जनपद के सर्वाधिक मतदान कराने वाले बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों और मास्टर ट्रेनर तथा पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमे कलेक्टर श्री सिंह ने सभी को सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में ग्राम पलासी कला की आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती सरजू भल्लावी भी आई थीं। सरजू भाई ने सर्वाधिक मतदान के लिए बूथ लेवल ग्रुप के साथ पाठक प्रयास किया था। सरजू एक पैर से दिव्यांग हैं। उन्होंने कलेक्टर श्री सिंह को अपनी परेशानी बताकर उनसे निवेदन करते हुए तिपहिया ई-बाईक लेने की इच्छा व्यक्त की। आंगनबाडी कार्यकर्ता की आंखों मे उस समय खुशी के आंसू छलक आए जब कलेक्टर ने तिपहिया ई-बाईक लेने के धनराशी देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!